Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध

    April 21, 2026

    Moradabad: महज 24 हजार के लिए युवा दंपत्ति की चाकू से गोदकर हत्या, पल भर में अनाथ हो गए तीन मासूम बच्चे

    April 21, 2026

    इस प्राचीन शिव मंदिर में मांस फेंककर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, आरोपी निकला वहीं का मिनिएचर जिहादी

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»गंगरेल डैम के किनारे चप्पल और कपड़े रखकर दिल्ली भाग गया युवक, डूबा समझ 12 दिनों तक पानी में होती रही तलाश, लेकिन जब युवक की पोल खुली …..
    Featured

    गंगरेल डैम के किनारे चप्पल और कपड़े रखकर दिल्ली भाग गया युवक, डूबा समझ 12 दिनों तक पानी में होती रही तलाश, लेकिन जब युवक की पोल खुली …..

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n667866536174955361238556132e1ce5c6dd6ce5bcf24359e5cdcdee6269377f33c074eb268576446994a5
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    धमतरी/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के धमतरी में गंगरेल बांध के पास एक युवक के कपड़े-चप्पल मिले. माना गया कि युवक डूब गया है. इसी सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम पानी में उसको तलाशती रही, लेकिन फिर 12 दिन बाद पता चला कि युवक दिल्ली में छुपकर बैठा है. युवक ने अपने मौत की झूठी कहानी बनाई और गंगरेल बांध से फरार हो गया. अब पुलिस युवक को दिल्ली से धमतरी लाई है और उससे पूछताछ कर रही है.

    शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि वो कर्ज के बोझ के तले दबा है. इसलिए उसने बांध में डूबने और मौत का ये सारा नाटक रचा. दरअसल, 24 मई को छत्तीसगढ़ के कवर्धा का रहने वाला हेमंत चंद्रवंशी नाम का युवक अपने साथियों के साथ धमतरी पहुंचा. यहां गंगरेल बांध के किनारे रिसोर्ट में रात गुजारी. अगले दिन 25 मई को सुबह हेमंत चंद्रवंशी और उसके साथी नहाने के लिए गंगरेल बांध के किनारे पहुंचे.

    हेमंत के साथियों ने दी पुलिस को सूचना

    हेमंत ने अपने साथियों को कुछ सामान लेने के लिए पास की दुकान में भेजा. उसके साथी सामान लेकर वापस लेकर लौटे तो देखा कि हेमंत वहांं नहीं था. साथियों को बस हेमंत के कपड़े और चप्पल मिले. आसपास देखने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला. थक हारकर हेमंत के साथियों ने इसकी सूचना रुद्री पुलिस दी. रुद्री पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लापता हेमंत को खोजने का काम शुरू किया. शुरुआत में हेमंत के बांध में डूबने की आशंका के चलते गोताखोरों के माध्यम से पानी में छानबीन की गई.

    यह भी पढ़ें :  ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी से मिलती है बेहतर जीवन गुणवत्ता : डॉ. विपिन चंद्र त्यागी

    नंबर ट्रैक किया फिर मिली लोकेशन

    पुलिस और गोताखोरों की टीम पानी में हेमंत को तलाशती रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद पुलिस को शक हुआ कि हेमंत कहीं डूबने का बहाना करके भाग तो नहीं गया. फिर पुलिस ने उसके परिवार वालों से पूछताछ शुरू की. तब पता चला कि उसका एक और नंबर है. पुलिस ने हेमंत के दूसरे नंबर को ट्रैक किया, जिसकी लोकेशन दिल्ली पता चली. पुलिस 12 दिन बाद लोकेशन को ट्रैक करते हुए दिल्ली पहुंच गई. फिर वहां उसे खोज निकाला और वापस धमतरी ले आई.

    मामले में एएसपी में क्या बताया

    मामले में एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि कवर्धा का रहने वाला हेमंत चंद्रवंशी गंगरेल बांध गया हुआ था. पूछताछ में पता चला है कि वो भारी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है. इससे वो काफी परेशान था. इसी कारण उसने अपनी मौत का नाटक रचा. फिर गंगरैल बांध के किनारे अपना समान रखकर जंगल के रास्ते फरार हो गया. इस तरह का कृत्य गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    यह भी पढ़ें: रायपुर में मारपीट करने वाली गर्ल्स-ग्रुप चला रही थी सेक्स-रैकेट, 250 से ज्यादा लड़कियों का नेटवर्क, वेडिंग इवेंट की आड़ में चलता था देह व्यापार

    यह भी पढ़ें: कौन हैं माधवी लता, वो प्रोफेसर जिन्होंने चेनाब ब्रिज प्रोजेक्ट पर 17 साल बिताए ?

    यह भी पढ़ें: OYO होटल में महिला की बेरहमी से हत्या, बॉयफ्रेंड ने 17 बार चाकू घोंपा

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध

    April 21, 2026

    Moradabad: महज 24 हजार के लिए युवा दंपत्ति की चाकू से गोदकर हत्या, पल भर में अनाथ हो गए तीन मासूम बच्चे

    April 21, 2026

    इस प्राचीन शिव मंदिर में मांस फेंककर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, आरोपी निकला वहीं का मिनिएचर जिहादी

    April 21, 2026

    Mumbai: लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन 4 मई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में होगा…..!

    April 21, 2026

    न्यायालय का सख्त फैसला: दुष्कर्म व एसटी-एससी के तहत झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को 10 साल की सजा, कोर्ट ने बचा ली पीड़ित युवक की जिंदगी

    April 21, 2026

    कोरबा में खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच — स्व. तुलसीराम देवांगन स्मृति रात्रिकालीन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

    April 21, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026831 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026792 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026772 Views
    Don't Miss

    सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध

    April 21, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल कैंसर) से बचाव के लिए…

    Moradabad: महज 24 हजार के लिए युवा दंपत्ति की चाकू से गोदकर हत्या, पल भर में अनाथ हो गए तीन मासूम बच्चे

    April 21, 2026

    इस प्राचीन शिव मंदिर में मांस फेंककर दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, आरोपी निकला वहीं का मिनिएचर जिहादी

    April 21, 2026

    Mumbai: लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन 4 मई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में होगा…..!

    April 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.