Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»CISF में हेड कांस्टेबल के पद पर वैकेंसी, 81100 रुपये तक मिलेगी सैलरी, तुरंत करें आवेदन
    Featured

    CISF में हेड कांस्टेबल के पद पर वैकेंसी, 81100 रुपये तक मिलेगी सैलरी, तुरंत करें आवेदन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n66489846217477041553138fded0d910c7549ed61e382eda0343ae59d240c7a1529cc84ae738ccac74d73a
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    CISF Head Constable Recruitment 2025: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने खेल कोटे (Sports Quota) के तहत हेड कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती देशभर के पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए है।

    इस भर्ती अभियान के तहत कुल 403 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार CISF की आधिकारिक वेबसाइट – cisfrectt.cisf.gov.in पर 18 मई 2025 से 6 जून 2025 (रात 11:59 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    CISF Head Constable Recruitment 2025: वेतनमान और भत्ते

    चयनित उम्मीदवारों को लेवल-4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार के अनुसार सभी मान्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

    CISF Head Constable Recruitment 2025: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

    1. शैक्षणिक योग्यता:

    उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) पास की हो। अगर बोर्ड राज्य या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है, तो भारत सरकार से समकक्षता का प्रमाण जरूरी होगा।

    2. आयु सीमा:

    न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

    अधिकतम आयु: 23 वर्ष

    जन्मतिथि 2 अगस्त 2002 से 1 अगस्त 2007 के बीच होनी चाहिए।

    3. खेल उपलब्धि:

    उम्मीदवारों ने निम्न में से कोई एक उपलब्धि जरूर हासिल की हो:

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया हो, या

    राज्य स्तर पर राष्ट्रीय (सीनियर या जूनियर) प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो (व्यक्तिगत या टीम स्पर्धा)।

    CISF Head Constable Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

    जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए: 100 रुपये

    एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

    शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या SBI चालान के माध्यम से किया जा सकता है। चालान 6 जून 2025 तक जनरेट कर 7 जून 2025 तक SBI की कार्यावधि में भुगतान करना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें :  IND vs WI: इन 3 गलतियों के कारण 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया

    CISF Head Constable Recruitment 2025: आवेदन करने का तरीका

    1. सबसे पहले इस आधिकारिक वेबसाइट – cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।

    2. इसके बाद “Apply Online – Head Constable (Sports Quota)” लिंक पर क्लिक करें।

    3. अब आप रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।

    4. इसके बाद लॉगिन कर एप्लिकेशन फॉर्म में अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और खेल से जुड़ी जानकारी भरें।

    5. अब जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे फोटो और खेल प्रमाण पत्र अपलोड करें।

    6. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें (अगर लागू हो)।

    7. इसके बाद फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सेव कर लें।

    CISF Head Constable Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया

    चयन दो चरणों में होगा:

    पहला चरण:

    – ट्रायल टेस्ट

    – दक्षता परीक्षण (Proficiency Test)

    – शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

    – डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    दूसरा चरण:

    – मेडिकल टेस्ट

    अंतिम चरण:

    – उम्मीदवार का चयन उसकी खेल दक्षता के आधार पर किया जाएगा।

    – फाइनल मेरिट लिस्ट में वही उम्मीदवार शामिल होंगे जो सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करेंगे।

    – खेल में विशिष्ट उपलब्धियों पर अतिरिक्त मेरिट अंक दिए जाएंगे।

    महत्वपूर्ण जानकारी – उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय अपने सभी ओरिजनल सर्टिफिकेट, विशेष रूप से स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट साथ लाना अनिवार्य है।

    इस भर्ती अभियान के जरिए युवा खिलाड़ियों को न सिर्फ सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा, बल्कि देश सेवा का भी अवसर मिलेगा। इसलिए योग्य खिलाड़ी समय रहते आवेदन जरूर करें।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.