Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 19 मई 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 19 मई 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 19 मई का राशिफल आज ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कन्या और मीन राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेंगे और गुरु से छठे भाव में होंगे। आज सोमवार के दिन भोलेबाबा का प्रिय श्रवण नक्षत्र भी प्रभाव में रहने वाला है और शुक्ल योग, रवि योग के साथ-साथ अति शुभ वसुमति योग का भी उत्तम संयोग बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है, जानिए आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। आज आपको भाई-बहनों से मदद मिलेगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में आ रहीं कठिनाइयों को लेकर किसी करीबी मित्र से बात करने से लाभ होगा। पार्टटाइम काम करने का मन बना सकते हैं। आज आप निवेश से जुड़े अहम फैसले लेंगे। परिवार में किलकारियां गूंज सकती हैं।

    ​वृषभ राशि

    आज का दिन कारोबार के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आज आपको कहीं से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यापारिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है, यात्रा आपको इच्छित लाभ दिलाने वाली रहेगी। आज आपको कार्यक्षेत्र में बेवजह के विवाद में पड़ने से बचना होगा। अपने काम से काम रखना फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की कार्यक्षेत्र में बदलाव की इच्छा पूरी हो सकती है। आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतते हुए चलना होगा। लेन देन को लेकर विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपका मन कम लग सकता है। खासकर उच्च अधिकारियों की गलत बातों पर आप असहमति व्यक्त कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप शब्दों का चयन सोच समझकर करें। मन में थोड़ी उथल पुथल बनी रहेगी। हालांकि आज मेहनत से मुंह न मोड़ें, आपको इसका लाभ जरूर मिलेगा, प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों का आज का दिन आर्थिक रूप से बेहतर रहने वाला है। आज आपकी चिंताएं दूर होंगी। अगर आप किसी दीर्घकालिक योजना में धन लगाने का विचार बना रहे हैं तो उस ओर आगे बढ़ सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को आज संभलकर चलने की आवश्यकता है। आज परिवार में माहौल सामान्य रहेगा, लेकिन माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं।

    ​सिंह राशि

    आज कारोबार में थोड़ा उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी से धन उधार लेने से बचें। आज कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर सीनियर्स की सलाह लेनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव ज्यादा रहने वाला है। विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज नए क्षेत्रों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। परिवार में किसी का भी गलत पक्ष लेने से बचें। अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखें।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी स्रोत से अचानक लाभ हो सकता है। कारोबार में आज आप कोई अच्छी डील फाइनल कर सकते हैं जिससे आपको अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। संपत्ति का लाभ मिलने के भी आसार हैं। हालांकि आज आपको जल्दबाजी से बचना होगा, वरना आप मौका गंवा बैठेंगे। किसी से बे-सिर पैर का वादा न करें। वरना बाद में आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

    ​तुला राशि

    तुला राशि के जातकों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। आज आपको मेहनत का पूरा फायदा मिलने वाला है। आपके प्रयास आपको उम्मीद से बेहतर लाभ दिलाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपने कर्ज उतारने में भी सफल रहेंगे, बस आज बच्चों पर विशेष ध्यान दें। यह आपकी जिम्मेदारी है कि वे किसी गलत रास्ते की ओर न बढ़ें। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान’

    ​वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। आज आप सोच समझकर आर्थिक फैसले लेंगे, तो कारोबार में भी आपको इसका फायदा होगा। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बरतें वरना आपकी कोई बात आपके मित्र को खराब लग सकती है। आज आपको अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेते हुए आगे बढ़ने से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का साथ तो मिलेगा लेकिन दूसरे के भरोसे ही न बैठे रहें। कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं।

    ​धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे, संपत्ति का लाभ होने के आसार दिख रहे हैं। कारोबार में अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिम्मेदारी बड़ी होगी लेकिन आप पर काम का बोझ भी उतना ही अधिक होगा। आज आप जीवनसाथी के करियर को लेकर परेशान हो सकते हैं। परिवार में माहौल सामान्य रहने वाला है।लाल

    ​मकर राशि

    आज आपको अपना बजट बनाकर चलना होगा। खर्चों और कमाई के बीच संतुलन बनाकर रखें। आय में बढ़ोतरी के नए मौके मिलेंगे। लेकिन पुराने लेन-देन की वजह से आपको तनाव हो सकता है। अगर कहीं पैसा उधार दे रखा है तो आज आपको वापस मांगना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आज सावधानी बरतनी होगी, वरना परेशानी बढ़ सकती है। बच्चों की शिक्षा को लेकर आज आप अहम फैसला ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    ​कुंभ राशि

    आज कुंभ राशि के जातकों का मन दान पुण्य में अधिक लगेगा। आज आपको चल या अचल संपत्ति का लाभ हो सकता है। वाहन खरीदने की लंबित इच्छा आज पूरी हो सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ से संपर्क करने के बाद ही आगे बढ़ें वरना आपको नुकसान भी हो सकता है। परिवार में सुख शांति रहेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको धन प्राप्ति के नए मौके मिलेंगे। कारोबार में लंबे समय से रुके हुए किसी काम के पूरे होने से आज प्रसन्न होंगे। कार्यस्थल पर आज आपको चौकन्ना रहने का फायदा मिलेगा। साथ ही आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपके काम बन सकते हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन राहत भरा रहने वाला है। परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बना रहेगा।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले…

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.