Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Ballia: शिकायत लेकर थाना पहुंची महिला से दो पुलिस अधिकारियों ने की जिस्म की डिमांड ! ऑडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    April 15, 2026

    कटघोरा वन मण्डल के ग्राम मुढाली में पिछले कुछ दिनों से टंकी में गिरा था Asian Palm Civet, नोवा नेचर की टीम ने किया गया सफल रेस्क्यु

    April 15, 2026

    CBSE 10वीं में कोरबा का जलवा: Physics Wallah के छात्रों ने रचा इतिहास

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»संस्कृत की अध्यापिका ने पढ़ा दिया कलमा, घर जाकर गुनगुनाने लगे बच्चे तो परिजन भी हैरान; स्कूल ने किया बर्खास्त
    Featured

    संस्कृत की अध्यापिका ने पढ़ा दिया कलमा, घर जाकर गुनगुनाने लगे बच्चे तो परिजन भी हैरान; स्कूल ने किया बर्खास्त

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n664731258174750415835551f74a5a86a07b12eed7c345feb0e39b416063778945ef3886f470829a13fec9
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    हरियाणा
    पानीपत/स्वराज टुडे: पानीपत के वार्ड क्रमांक 10 के चिढाऊ मोहल्ला में निजी स्कूल में गुरुवार को संस्कृत की अध्यापिका ने आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को कलमा पढ़ा दिया। विद्यार्थी घर जाकर यह गुनगुनाने लगे तो स्वजन हैरान हो गए। इस पर परिजनों ने स्कूल में हंगामा किया और प्रिंसिपल से शिकायत कर दी।

    मामले की गंभीरता को समझते हुए स्कूल प्रबंधन ने अध्यापिका को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। तब कहीं जाकर परिजन शांत हुए। वहीं, अध्यापिका का कहना है कि बच्चों के कहने पर ही उन्होंने कलमा की एक लाइन बताई थी। चिढ़ाऊ मोहल्ला में 2002 से सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल संचालित है। इसी स्कूल में महजीत अंसारी उर्फ माही संस्कृत की अध्यापिका है।

    प्रिंसिपल ने टीचर को किया बर्खास्त

    आरोप है कि वीरवार को सुबह प्रार्थना के बाद महजीत ने आठवीं कक्षा का लेक्चर लिया था। उन्होंने लेक्चर में बच्चों को कलमा पढ़ाया। बच्चों ने घर पहुंच कलमा गुनगुनाया। इसे परिजनों ने सुन लिया। पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें यह अध्यापिका महजीत ने सुनाया है।

    अभिभावक शनिवार को हिंदू महासभा के सदस्यों के साथ स्कूल पहुंचे। करीब दो घंटे तक पुलिस व स्कूल प्रबंधक ने अभिभावकों और अध्यापिका से चर्चा की। अभिभावक अध्यापिका को स्कूल से निकालने की मांग कर रहे थे। प्रिंसिपल इंदू ने उन्हें सेवा मुक्त कर दिया। प्रिंसिपल ने भी अभिभावकों से माफी मांगी।

    सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की प्रिंसिपल इंदु ने बताया कि अध्यापिका महजीत अंसारी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि बच्चों ने ही मेरे से पूछा था कि जैसे हिंदू पूजा करते हैं तो आरती गाते हैं, हनुमान चालीसा पढ़ते हैं, वैसे ही मुस्लिम क्या करते हैं। उन्होंने बच्चों की जिज्ञासा को शांत करने के लिए कलमा की एक लाइन बता दी थी। अभिभावकों की मांग पर टीचर को रिलीव कर दिया। टीचर एक साल से स्कूल में पढ़ा रही थी। टीचर भी अपनी इस हरकत पर शर्मिंदा थी और उसने माफी मांगी है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 10 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    किला पुलिस थाना प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि बच्चों ने अध्यापिका से कलमा के बारे में पूछा था। अध्यापिका ने बच्चों की जिज्ञासा शांत करने के लिए सिर्फ एक लाइन सुनाई थी। अब अध्यापिका को नौकरी से निकाल दिया है। दोनों पक्षों को समझा दिया है। इस संबंध में शिकायत नहीं दी है।

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी सेना के पक्ष में किया पोस्ट, MP में सरकारी स्कूल की टीचर सस्पेंड, मुस्लिम नौजवानों से की गई ये अपील

    यह भी पढ़ें: बेटी की हत्या का खौफनाक इंतकाम, पिता ने आरोपी के बाप को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

    यह भी पढ़ें: पहले डांसर से की अश्लील हरकत, अब BJP नेता ने अपनी ही पार्टी की महिला MLA पर लगाए गंभीर आरोप, देखें शर्मसार कर देने वाला वीडियो..

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Ballia: शिकायत लेकर थाना पहुंची महिला से दो पुलिस अधिकारियों ने की जिस्म की डिमांड ! ऑडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    April 15, 2026

    कटघोरा वन मण्डल के ग्राम मुढाली में पिछले कुछ दिनों से टंकी में गिरा था Asian Palm Civet, नोवा नेचर की टीम ने किया गया सफल रेस्क्यु

    April 15, 2026

    CBSE 10वीं में कोरबा का जलवा: Physics Wallah के छात्रों ने रचा इतिहास

    April 15, 2026

    Raipur: अंतर्राष्ट्रीय साईबर ठगी करने वाले अवैध कॉल सेंटर गिरोह का मास्टर माइंड महाराष्ट्र से गिरफ्तार

    April 15, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा पियाऊ का शुभारंभ

    April 15, 2026

    Korba: बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग

    April 15, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026821 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026753 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026733 Views
    Don't Miss

    Ballia: शिकायत लेकर थाना पहुंची महिला से दो पुलिस अधिकारियों ने की जिस्म की डिमांड ! ऑडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    April 15, 2026

    बलिया/स्वराज टुडे: : उत्तर प्रदेश के बलिया से सामने आई यह घटना सिर्फ एक खबर…

    कटघोरा वन मण्डल के ग्राम मुढाली में पिछले कुछ दिनों से टंकी में गिरा था Asian Palm Civet, नोवा नेचर की टीम ने किया गया सफल रेस्क्यु

    April 15, 2026

    CBSE 10वीं में कोरबा का जलवा: Physics Wallah के छात्रों ने रचा इतिहास

    April 15, 2026

    Raipur: अंतर्राष्ट्रीय साईबर ठगी करने वाले अवैध कॉल सेंटर गिरोह का मास्टर माइंड महाराष्ट्र से गिरफ्तार

    April 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.