Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नाम बदल कर शाहरुख ने हिन्दू युवती से बनाए संबंध, जेब से निकले दो आधार कार्ड से खुला राज, लव जिहाद का शिकार होने से बचने के लिए हिन्दू युवतियां रखें इन बातों का ध्यान
    Featured

    नाम बदल कर शाहरुख ने हिन्दू युवती से बनाए संबंध, जेब से निकले दो आधार कार्ड से खुला राज, लव जिहाद का शिकार होने से बचने के लिए हिन्दू युवतियां रखें इन बातों का ध्यान

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6626062191746152619167b74f15cdbf8755e2a9a3b339b9f38dfb343d9ad991f46cf8fd0e9b4a9d5ee4c3
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    उज्जैन/स्वराज टुडे:  मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के चिमनगंज थाना पुलिस के सामने एक ऐसा मामला आया जिसमें एक युवक ने अपना धर्म छिपाकर फर्जी आधार कार्ड बनवाया. युवक एक युवती को झांसे में लेकर उसका यौन शोषण करता रहा. युवती को लगता था युवक उसके साथ शादी करेगा. लेकिन वह उस समय आश्चर्यचकित रह गई जब उसने युवक के दो आधार कार्ड देखे. जिसमें यह युवक हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम समाज का निकाला. युवक का असली नाम शाहरुख खान है. जिसके बाद युवती ने थाना चिमनगंज पहुंचकर युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया.

    माथे पर तिलक लगाकर युवती से मिलता था शाहरुख

    चिमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती से एक युवक ने योगेंद्र वाडिया बनकर दोस्ती की थी. शुरुआत में युवक युवती से मिलता रहा लेकिन उसने बाद में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए. शाहरुख हिंदू लड़कों की तरह ही रहता था और वह जब भी युवती से मिलने जाता तो माथे पर तिलक लगाकर जाता था, जिससे युवती को कभी उसके बारे में कोई शक नहीं हुआ.

    शाहरुख छिपाता रहा अपनी पहचान

    कुछ दिनों पहले जब युवती ने युवक कि जेब से दो आधार कार्ड देखे तो वह घबरा गई. क्योंकि दोनों ही आधार कार्ड योगेंद्र के थे, लेकिन एक पर उसका नाम योगेंद्र वाडिया लिखा था, दूसरे पर शाहरुख पिता सलीम खान निवासी विनोद मिल की चाल लिखा था. दो आधार कार्ड देख जब युवती ने योगेंद्र से बात की तो पहले तो वह अपनी पहचान छिपाता रहा, लेकिन बाद में उसने यह मान लिया कि उसका असली नाम शाहरुख खान ही है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    शादी का देता रहा झांसा

    युवती ने बताया कि शाहरुख उसको शादी करने के लिए लगातार झांसा देता रहा और उससे शारीरिक संबंध भी बनाएं. युवती को पता नहीं था कि शाहरुख ने किसी अन्य महिला से निकाह कर लिया है. युवती को जब पहचान छिपाकर धोखा देने वाले शाहरुख की सच्चाई पता चली तो उसने तुरंत शाहरुख के खिलाफ केस दर्ज कराया और चिमनगंज थाना पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार भी कर लिया.

    धर्मांतरण करने का बनाया दबाव

    युवती ने आरोप लगाया कि शाहरुख की सच्चाई सामने आने के बाद उसका व्यवहार बदल गया था. वह पिछले काफी दिनों से मेरे साथ मारपीट करते हुए धर्मांतरण करने का दबाव बना रहा था. जब मैंने विरोध किया तो शाहरुख ने मुझे मारा पीटा और मेरे सारे रुपए भी छीन लिए इन रुपयों से वह जुआ खेलता था.

    चिमनगंज थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि इस मामले में युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. युवक के पास से दो आधार कार्ड मिले हैं जिनकी जांच की जा रही है.

    लव जिहाद के लिए हिन्दू युवतियां भी जिम्मेदार 

    लव जिहाद के लिए केवल मुस्लिम युवको को दोष देना गलत है । इसके लिए हिन्दू युवतियां भी कम जिम्मेदार नहीं होती । बगैर अपने प्रेमी के बारे में जाने उनके प्यार में अंधी हो चुकी हिन्दू युवतियां अपना शरीर खुद ही सौंप देती हैं और बाद में छाती पीट पिटकर लव जिहाद और धर्मांतरण का आरोप लगाती हैं ।

    लव जिहाद से बचने के लिए हमारी एक बड़ी सलाह है । आज जितनी भी यवतियां प्रेम प्रसंग में पड़ी हुई हैं वो सबसे पहले अपने प्रेमी के परिवार से मिलें । युवक के माता पिता को अपने प्रेम संबंध की जानकारी दें । युवक का ड्राइविंग लाइसेंस चेक करें । प्रेमी के साथ ना किसी होटल में जाएं और ना किसी के खाली घर में मिलें क्योंकि एकांत घर में खाने पीने के पदार्थ में कोई नशीली दवा मिलाकर या फिर जान से मारने की धमकी देकर आपके साथ गलत कर सकते हैं । आपकी अश्लील वीडियो बनाकर आपको ब्लैकमेल भी कर सकते हैं। युवक मन लुभावन कितनी भी बातें करें , भावनाओं में बहकर शादी से पहले भूलकर भी शारीरिक संबंध ना बनाएं । किसी से प्रेम होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है लेकिन बहुत सोच समझ कर अपना कदम आगे बढ़ाएं । क्योंकि इसमें आपके माता पिता का विश्वास, आपकी इज्जत और आपका भविष्य दांव पर लगा होता है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: गांधी जयंती पर सतरेंगा पर्यटन स्थल में स्वच्छता अभियान, पौधे भी रोपे गए

    यह भी पढ़ें: पुलिस ने बरामद की महिला की सिर कटी लाश, सिर की तलाश जारी, आरोपी मुस्ताक ने प्रेमिका पूजा को इसलिए उतारा था मौत के घाट

    यह भी पढ़ें: मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

    यह भी पढ़ें: ‘देश और धर्म के खिलाफ पोस्ट करना गंभीर अपराध’… कोर्ट ने नसीम बानो की जमानत याचिका की खारिज, नौकरी भी गई

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.