Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026

    Bilaspur: गरबा की वेशभूषा में सिगरेट का सेवन एवं पिस्टलनुमा वस्तु का प्रदर्शन…वायरल वीडियो पर थाना सिविल लाईन में अपराध दर्ज

    October 9, 2026

    Korba: अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही: पुलिस ने अवैध पटाखों का जखीरा किया बरामद, लगभग ₹2 लाख कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे जप्त

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कृषि मंत्री कंसाना के संरक्षण में चल रहे अवैध रेत उत्खनन के कार्य से वन विभाग ने उठाया पर्दा, कृषि मंत्री के पुत्र कप्तान कंसाना पहुंचा रहे प्राकृतिक संपदा को नुकसान
    Featured

    कृषि मंत्री कंसाना के संरक्षण में चल रहे अवैध रेत उत्खनन के कार्य से वन विभाग ने उठाया पर्दा, कृषि मंत्री के पुत्र कप्तान कंसाना पहुंचा रहे प्राकृतिक संपदा को नुकसान

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 19, 2025Updated:April 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    b7sjjhg river
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    भोपाल/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश में नर्मदापुरम से लेकर मुरैना चंबल तक अवैध रेत खनन का खुला का खेल चल रहा है। यह खेल आज से नही बल्कि पिछले 20 वर्षों से चल रह है जिस पर अंकुश लगाने में पहले शिवराज सिंह चौहान की सरकार नाकाम रही और अभी तक मध्‍यप्रदेश की सरकार ने इस दिशा में कोई विचार तक नहीं किया है। यही कारण है कि खनिज और वन संपदा से परिपूर्ण मध्यप्रदेश को आज माफियाओं की नजर लग गई है। जिसे देखो वही अपने ढंग से प्रदेश की प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाने में लगा हुआ। आज यह विषय इसलिए सामने आया क्योंकि प्रदेश के ही कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना के पुत्र द्वारा अवैध रूप से किये जा रहे रेत खनन के कार्य से पर्दा उठ गया है। पिछले दिनों वन विभाग की एक टीम ने जिस डंफर चालक को रेत ले जाते हुए पकड़ा उसने होश उड़ा देने वाले राज खोले। ड्राइवर ने बताया कि यह डंफर बंकू कंसाना यानि प्रदेश के कृषि मंत्री के सुपुत्र का है।

    क्या है पूरा मामला?

    दरअसल मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने नेशनल हाइवे- 44 के पास कच्चे रास्ते से रेत ले जा रहे एक डंपर को पकड़ा। डंपर चालक दीवान ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया कि यह वाहन राज्य के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के बड़े बेटे बंकू उर्फ कप्तान कंसाना का है। इस घटना ने न केवल वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, बल्कि प्रदेश की सियासत को भी गरमा दिया है। दरअसल, वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान चंबल नदी से रेत ले जा रहे डंपर को देखा। पीछा करने के बाद उसे एनएच-44 पर रोक लिया गया। डंपर को जब्त कर डिपो लाया गया, जहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने ड्राइवर दीवान से पूछताछ की। ड्राइवर ने कहा, “यह डंपर बंकू भैया का है, जो मंत्री एदल सिंह कंसाना का बेटा है। मुझे हर दिन रेत भरकर उनके बताए स्थान पर डालना होता था। इसके बदले मुझे रोज़ 1000 रुपए मिलते थे।” उसने आगे बताया कि वह हाल ही में बायपास सड़क बनाने वाले प्लांट पर रेत डाल रहा था। ड्राइवर के मुताबिक, चंबल से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर और ट्रक अवैध रेत का परिवहन कर रहे हैं, जिसमें लोडर भी लगे हैं। डंपर पर “SS Kansana” और ‘बंकू’ लिखा था, साथ ही दो मोबाइल नंबर (7049551111 और 9425144665) भी अंकित थे।

    यह भी पढ़ें :  Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    कंसाना के सुपुत्र ने किया आरोपों का खंडन

    इस मामले में बंकू कंसाना ने आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा, “इस डंपर से मेरा कोई लेना-देना नहीं है, न ही मैं इस ड्राइवर को जानता हूं। सुबह 7:30 बजे मुझे इसकी जानकारी मिली। वीडियो में कुछ लोग ड्राइवर पर मेरा नाम लेने का दबाव बनाते दिख रहे हैं। यह ट्रक मेरा नहीं है। जांच से पता चला कि यह कैलारस के जंडेल सिंह कुशवाह का है। मैं रेत का व्यापार नहीं करता। ट्रक पर मेरा नंबर लिखा है, लेकिन कोई भी इसे लिख सकता है। यह एक साजिश है। मैं इसके खिलाफ मानहानि का दावा करूंगा, मेरे वकील से बात हो गई है।

    लगातार हो रहा है अवैध उत्खनन

    वन विभाग के एसडीओ भूरा गायकवाड़ ने कहा, “हमने रेत से भरा डंपर पकड़ा और चालक को गिरफ्तार किया। डंपर का मालिक कौन है, यह जांच का विषय है। वह नेता हो सकता है या नहीं भी। हम इसकी तह तक जाएंगे।” हालांकि, ऑफ-कैमरा अधिकारियों ने ड्राइवर के बयान को सही माना। यह कार्रवाई चंबल में अवैध रेत उत्खनन पर लगातार हो रही किरकिरी के बाद की गई।

    कंसाना शब्द के कारण शुरू हुई सियासत

    इस पूरे घटनाक्रम में मंत्री कंसाना के शामिल होने का अंदेशा लगते ही कांग्रेस पार्टी के नेता पूरी तरह से सक्रिय हो गये हैं और उन्होंने कंसाना और सरकार पर जमकर हमला बोला है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने हाल ही में भोपाल में कहा था, “मुरैना में कोई रेत माफिया नहीं है, ये पेट माफिया हैं जो पेट पालते हैं।” इस बयान के बाद अब उनके बेटे का नाम सामने आने से विवाद बढ़ गया है। हालांकि कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाते हुए सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, “रेत माफिया को पेट माफिया कहने वाले मंत्री का बेटा भी रेत की माफियागिरी से पेट पाल रहा है। ट्रक पर नाम और ड्राइवर का बयान सबूत हैं। जब मंत्री का घर ही रेत से चल रहा हो तो पुलिस कार्रवाई कैसे करेगी?” कांग्रेस ने इसे सरकारी संरक्षण का उदाहरण बताया।

    यह भी पढ़ें :  Breaking: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

    पहले भी लगे हैं आरोप

    एंदल सिंह कंसाना और उनके परिजनों पर पहले भी अवैध रेत से जुड़े आरोप लगते रहे हैं। बंकू पर तीन साल पहले राजस्थान के धौलपुर में पुलिस से ट्रक छुड़ाने का केस दर्ज हुआ था। मुरैना के सराय छोला थाने में भी ऐसा ही मामला दर्ज है, लेकिन प्रभाव के चलते हर बार क्लीनचिट मिली। उनके नाती केपी कंसाना पर सीबीआई में भी केस दर्ज हो चुका है।

    *विजया पाठक की रिपोर्ट*

    यह भी पढ़ें: मनोरंजन, हँसी और रोंगटे खड़े कर देगी संजय दत्त की “भूतनी”

    यह भी पढ़ें: 800 CCTV फुटेज खंगाल आरोपी तक पहुंची पुलिस, वेंटिलेटर पर बेहोश एयर होस्टेस के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: सीलमपुर की खूबसूरत लेडी डॉन जिकरा ने ली कुनाल की जान! वारदात की क्या है वजह ?

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026

    Bilaspur: गरबा की वेशभूषा में सिगरेट का सेवन एवं पिस्टलनुमा वस्तु का प्रदर्शन…वायरल वीडियो पर थाना सिविल लाईन में अपराध दर्ज

    October 9, 2026

    Korba: अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही: पुलिस ने अवैध पटाखों का जखीरा किया बरामद, लगभग ₹2 लाख कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे जप्त

    October 9, 2026

    सहायक शिक्षक लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को

    October 9, 2026

    नाना पाटेकर के 27 एकड़ में फैले फ़ार्महाउस की 10 INSIDE PHOTO, जहां राजकीय सम्मान के साथ किया गया उनका अंतिम संस्कार

    October 8, 2026

    Korba: घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,996 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,536 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026

    बिहार बांका/स्वराज टुडे: जहां एक तरफ सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, तो…

    Bilaspur: गरबा की वेशभूषा में सिगरेट का सेवन एवं पिस्टलनुमा वस्तु का प्रदर्शन…वायरल वीडियो पर थाना सिविल लाईन में अपराध दर्ज

    October 9, 2026

    Korba: अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही: पुलिस ने अवैध पटाखों का जखीरा किया बरामद, लगभग ₹2 लाख कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे जप्त

    October 9, 2026

    सहायक शिक्षक लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.