Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की बेटियों पर संकट, दस महीने में 84 अपहरण और जबरन निकाह के मामले आए सामने

    November 28, 2026

    रायपुर के चाँद बेकरी में स्वास्थ्य विभाग का छापा, गंदगी देख भड़के अधिकारी, लगाया 10,000 रु का जुर्माना

    November 28, 2026

    भगवान श्री सत्य साई बाबा के 101वें जन्मोत्सव में शामिल होकर लौटे अनूपपुर जिले के 23 भक्तों का बिजुरी में भव्य स्वागत

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय की छवि पर दाग लगाने का प्रयास कर रहे अपने ही सहयोगी…गृहमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री और अन्य अफसरों की मिलीभगत, साय की साख पर लगा रहे बट्टा
    Featured

    मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय की छवि पर दाग लगाने का प्रयास कर रहे अपने ही सहयोगी…गृहमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री और अन्य अफसरों की मिलीभगत, साय की साख पर लगा रहे बट्टा

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    1717158537 d4d84c62a31174f3f1b0 1 780x470 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: अपने लगभग 15 महीने से अधिक के कार्यकाल में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य को दोबारा से विकास की पटरी पर लाने का प्रयास किया है। यह साय की सक्रियता और समर्पण का ही परिणाम है कि आज राज्य तरक्‍की कर रहा है। राज्य सरकार की हो या फिर केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक कैसे पहुंचे साय हमेशा इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं। हालांकि साय कैबिनेट के कुछ नेता ही कहीं न कहीं पार्टी की छवि को धूमिल करने में जुटे हुए हैं।

    सिर्फ पार्टी ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री साय से लेकर उनकी सरकार के कार्यों तक को ढंग से पूरा न कर बेदाग मुख्यमंत्री की छवि को खराब करने की साजिश की जा रही है। अगर समय रहते मुख्यमंत्री साय नहीं चेते तो वह दिन दूर नहीं जब उनके अपने ही उन्हें आस्तीन का सांप बनकर डस लेंगे।

    बेदाग छवि के मुख्यमंत्री हैं साय

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य को मिलना यह राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। साय वह मुख्यमंत्री हैं जो पूरी तरह से बेदाग हैं और जनता के कल्याण के लिए कार्य करने के लिए हमेशा समर्पित रहते हैं। सर्व जन हिताय…के सूत्र को आत्मसात करते हुए विष्णुदेव साय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुरूप अपनी योजनाओं को अमली जामा पहनाने के कार्य में अग्रसर हैं।

    अपने चुनावी वादों को पूरा करने में जुटे साय

    विगत एक वर्ष में छत्तीसगढ़ प्रदेश ने विकास के अनेक नये आयाम स्थापित किए हैं। वास्तव में प्रदेश में पूर्ववर्ती सरकार के पांच वर्ष का समय विश्वास के संकट का समय था। पूर्ववर्ती सरकार ने ‘जन घोषणा पत्र’ में किए गए लगभग सभी वादों से मुकरते हुए न केवल प्रदेश के लिए बल्कि पूरे लोकतंत्र के लिए ही भरोसे का संकट पैदा कर दिया था। देखा जाये तो मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती जनता में इस विश्वास को कायम करने की थी। अब एक वर्ष पूरे होने पर जब आपके माध्यम से जनता के समक्ष हमारी पूरी सरकार रिपोर्ट कार्ड लेकर प्रस्तुत हुई है।

    यह भी पढ़ें :  Mumbai: गार्डन में कपल के साथ मारपीट करने वाले दो और मुस्लिम लड़के हिरासत में, बढ़ा राजनीतिक विवाद

    गृहमंत्री शर्मा बने आस्तीन का सांप

    एक तरफ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जहां जनता के कल्याण के लिए हितकारी फैसले ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गृहमंत्री विजय शर्मा और उनके समर्थक जनता को डरा धमका कर अवैध वसूली कर मुख्यमंत्री और उनकी सरकार का नाम खराब करने में जुटे हुए हैं। नाम न छापने की शर्त पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि गृहमंत्री विजय शर्मा और उप मुख्यमंत्री कहीं न कहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ईमानदारी और कर्मठता से परेशान हैं। वे लगातार भ्रष्टाचार का बीज रोंपने का प्रयास करते हैं लेकिन ईमानदार की मिसाल बने विष्णुदेव साय हर बार उनके मंसूबों पर पानी फेर देते हैं। वे मुख्‍यमंत्री बनने तक का सपना देख रहे हैं। ऐसे में आशंका यह व्यक्त की जा रही है कि प्रदेश में बिगड़ती लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति, भ्रष्टाचार का फैलता जाल और जनता की हितकारी योजनाओं में सेंध लगाने का कार्य यह दोनों ही कर रहे हैं।

    कुछ अफसरों के शामिल होने की भी आशंका

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद के काम और अपने मंत्रीमंडल के सदस्यों तथा अफसरों बेहद भरोसा करते हैं। यही कारण है कि वे हमेशा इस बात का प्रयास करते हैं कि जनता के हितों को किस तरह से साधा जाये और उनकी खुशहाली के लिए कैसे कार्य किया जाये। लेकिन राज्य में योजनाओं को अमलीजामा पहनाने वाले कुछ अफसर जानबूझकर उनकी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। मुख्यमंत्री साय को इन बाधाओं को समझना होगा और जल्द ही ऐसे लोगों को अपनी कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाना होगा जो उनके और पार्टी के लिए आने वाले समय में खतरा बन जाये।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 18 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह जनकल्याण कार्यों को पूरा कर चुके हैं साय

    साय ने मोदी की एक और गारंटी को पूरा करने के लिये दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना शुरु करने का निर्णय लिया है, जिसके अंतर्गत प्रति वर्ष 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी और इसके लिए भी बजट में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। राज्य में सड़क, रेल और हवाई यातायात की सुविधाओं के विस्तार का काम भी शुरू हो चुका है। बिलासपुर और जगदलपुर से नयी उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। जशपुर और बलरामपुर हवाई पट्टी के विस्तार के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। अंबिकापुर और जगदलपुर हवाई अड्डों में भी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। अंबिकापुर में मां महामाया एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री ने शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा उद्योग विभाग के सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का शुभारंभ किया गया है, इससे पोर्टल पर एक बार आवेदन से ही सभी विभागों का क्लीयरेंस मिलेगे और ऑफलाइन मोड में किसी भी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी..उद्योग स्थापना के लिए किन विभागों से क्लीयरेंस लेना होगा, यह जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध हैं। सिंगल क्लिक पर आवेदन की स्थिति देखी जा सकेगी। इसके अलावा ई-ऑफिस प्रणाली, मुख्यमंत्री कार्यालय ऑनलाइन पोर्टल और स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ भी किया गया है।

    विष्णुदेव साय सरकार ने 68 लाख गरीब परिवारों को 05 साल तक मुफ्त राशन देने का निर्णय लिया है। इसके लिए बजट में 34 सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। घोषणा पत्र के अनुरूप राज्य में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रारंभ करने का निर्णय भी लिया गया है। इस योजना के तहत राज्य के 60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्ति, दिव्यांगजन, विधवा, परित्यक महिलाओं को उनके जीवनकाल में एक बार प्रदेश के बाहर स्थित चिंहित तीर्थ स्थानों में से एक या एक से अधिक स्थानों की निःशुल्क यात्रा कराने का फैसला किया है।

    यह भी पढ़ें :  पार्षद आयुष सोनी ने दी पत्रकार को धमकी, गाली-गलौज से माहौल गरमाया

    *विजया पाठक की रिपोर्ट*

    यह भी पढ़ें: महिला एवं बाल विकास विभाग ने रुकवाया बाल विवाह, पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: महज 23 साल की उम्र में हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया इस्लाम, हिन्दू ज्योतिषी ने इस सुपरस्टार को दिया था मुस्लिम नाम

    यह भी पढ़ें: आसिफा ने अपने पति कामिल को तलाक देकर जेठ आदिल से किया निकाह, अब लापता होने के 17 महीने बाद कूड़े के गड्ढे में मिला कंकाल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की बेटियों पर संकट, दस महीने में 84 अपहरण और जबरन निकाह के मामले आए सामने

    November 28, 2026

    रायपुर के चाँद बेकरी में स्वास्थ्य विभाग का छापा, गंदगी देख भड़के अधिकारी, लगाया 10,000 रु का जुर्माना

    November 28, 2026

    भगवान श्री सत्य साई बाबा के 101वें जन्मोत्सव में शामिल होकर लौटे अनूपपुर जिले के 23 भक्तों का बिजुरी में भव्य स्वागत

    November 27, 2026

    Raipur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म एवं जबरन गर्भपात के आरोप में NIT पास आउट छात्र गिरफ्तार

    November 27, 2026

    शादी के 24 घंटे में दुल्हन हुई विधवा, फोटोशूट खत्म होते ही स्टेज पर गिरा डॉक्टर दूल्हा, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

    November 27, 2026

    208 करोड़ का दान: 121 किलो सोना-हीरा देने वाले वर्धमान जैन कौन हैं? जानें कितनी है संपत्ति और क्या है कारोबार

    November 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,105 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की बेटियों पर संकट, दस महीने में 84 अपहरण और जबरन निकाह के मामले आए सामने

    November 28, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पाकिस्तान में ईसाई और हिंदू समुदायों से जुड़ी लड़कियों तथा महिलाओं के…

    रायपुर के चाँद बेकरी में स्वास्थ्य विभाग का छापा, गंदगी देख भड़के अधिकारी, लगाया 10,000 रु का जुर्माना

    November 28, 2026

    भगवान श्री सत्य साई बाबा के 101वें जन्मोत्सव में शामिल होकर लौटे अनूपपुर जिले के 23 भक्तों का बिजुरी में भव्य स्वागत

    November 27, 2026

    Raipur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म एवं जबरन गर्भपात के आरोप में NIT पास आउट छात्र गिरफ्तार

    November 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.