Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाहीं, पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 29, 2026

    वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने दिया 30 करोड़ और प्राइवेट आइलैंड का ऑफर ? सामने आया हैरान करने वाला सच

    May 29, 2026

    भीषण गर्मी को देखते हुए बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सक्सेस स्टोरी: सेल्फ स्टडी के दम पर पास किया UPSC, जानिए दूसरे प्रयास में कैसे बनीं IAS ऑफिसर
    Featured

    सक्सेस स्टोरी: सेल्फ स्टडी के दम पर पास किया UPSC, जानिए दूसरे प्रयास में कैसे बनीं IAS ऑफिसर

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6586617871743610616645aaf88c2d33d1594d604a6697ef0e8b8ad9fdabd8008e44daa2315fe7739e79bb
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    “जिन खोजा तिन पाइया, गहरे पानी पैठ, मैं बपुरा बूडन डरा, रहा किनारे बैठ।” संत कबीर के इस दोहे का अर्थ है कि जो व्यक्ति मेहनत करता है उसे सफलता मिल ही जाती है लेकिन जो व्यक्ति पानी में डूबने के डर से पानी में डुबकी न लगाकर किनारे पर ही बैठा रहता है, उसे कुछ प्राप्त नहीं होता है। आईएएस ऑफिसर राधिका गुप्ता ने इस दोहे को सच कर दिखाया है।

    2020 की सिविल सेवा परीक्षा में अपना सपना पूरा किया

    मध्य प्रदेश की रहने वाली राधिका गुप्ता ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 में 18वीं रैंक हासिल करके अपने क्षेत्र के युवाओं के समक्ष एक जबरदस्त मिसाल कायम की है। राधिका गुप्ता एमपी के अलीराजपुर जिले की रहने वाली हैं जो देश का सबसे कम साक्षरता दर वाला जिला है। राधिका ने अपने पहले प्रयास में ही यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा क्रैक कर दी थी लेकिन रैंक पीछे होने की वजह से उन्हें इंडियन रेलवे सर्विसेज मिला। जबकि वह आईएएस अफसर बनना चाहती थीं। उन्होंने जॉब के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी और 2020 की सिविल सेवा परीक्षा पास कर IAS बनने का अपना सपना पूरा किया।

    यूपीएससी एग्जाम ने सिखाया धैर्य एवं संयम-

    मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम में राधिका ने बताया कि, ‘मैं जिस जिले से हूं वह साक्षरता दर में सबसे नीचे आता है, लेकिन इसने मेरे पर्सनेल्टी को बनाने में मदद की है। यही मेरे लिए सबसे बड़ा प्रेरणा स्रोत भी है। यहां रहने के बाद ही मुझे समझ आया कि शिक्षा किसी के भी जीवन में कितनी बड़ी भूमिका निभाती है। मैंने जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा। धैर्य एवं संयम इस परीक्षा ने मुझे सिखाया है।

    यह भी पढ़ें :  25 मई विश्व थायरॉइड दिवस: जानिए क्या है थायरॉयड, इसके लक्षण और इलाज की प्रक्रिया

    मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई

    एसजीएसआईटीएस इंदौर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वाली राधिका ने यूपीएससी में एंथ्रोपोलॉजी को ऑप्शनल सब्जेक्ट चुना था। उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली।

    रोजाना 9-10 घंटे पढ़ाई की

    एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में राधिका ने बताया, ‘इंजीनियरिंग के बाद मैं दिल्ली में जॉब करने लगी थी। कॉरपोरेट कंपनी में जॉब थी। तब मुझे सिविल सर्विसेज एग्जाम की अच्छी जानकारी मिली। राजेन्द्र नगर के कोचिंग सिस्टम के बारे में भी पता लगा। सिलेबस को समझने के बाद मैंने जॉब छोड़ी और तैयारी के लिए इंदौर वापस आ गई। मैंने जेईई की कोचिंग कोटा से ली थी। कोचिंग सिस्टम को जानती थी इसलिए राजेन्द्र नगर के कोचिंग सिस्टम से दूरी बनाना ठीक समझा। मैंने रोजाना 9-10 घंटे पढ़ाई की। टाइम टेबल बनाया। सोशल मीडिया से दूर रही। टेबल टेनिस का शौक है इसलिए वो जरूर खेला करती थी। मैंने ठान लिया था कि दो बार ट्राय करूंगी। अगर क्लियर हो गया तो ठीक है नहीं तो फिर से कॉरपोरेट जॉब में चली जाऊंगी। इसलिए मैंने किसी अन्य सरकारी नौकरी का फॉर्म भी नहीं भरा था।’ आईएएस राधिका गुप्ता की कहानी लाखों युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है।

    यह भी पढ़ें: पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझाई महिला सरपंच के अंधे कत्ल की गुत्थी, मृतिका का जेठ ही निकला हत्यारा, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

    यह भी पढ़ें: एआई भी नहीं ले पाएगा इन 10 नौकरियों की जगह, अभी बनाएं इन फील्ड में करियर

    यह भी पढ़ें: 7 करोड़ से अधिक की ठगी के आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 31 मार्च को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹ 99.12 लाख का घोटाला, समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाहीं, पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 29, 2026

    वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने दिया 30 करोड़ और प्राइवेट आइलैंड का ऑफर ? सामने आया हैरान करने वाला सच

    May 29, 2026

    भीषण गर्मी को देखते हुए बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति

    May 29, 2026

    राशिफल 29 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 29, 2026

    ग्राम पताढ़ी में 1 जून से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

    May 29, 2026

    सपा नेता पार्टी की ही मह‍िला नेत्री के साथ आपत्‍त‍िजनक हालत में पकड़ाए, पर‍िजनों ने जमकर पीटा, मह‍िला नेत्री अस्‍पताल में भर्ती

    May 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,568 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,009 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026892 Views
    Don't Miss

    “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाहीं, पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 29, 2026

    *आम नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं विवाद की स्थिति में कानून का सहारा…

    वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने दिया 30 करोड़ और प्राइवेट आइलैंड का ऑफर ? सामने आया हैरान करने वाला सच

    May 29, 2026

    भीषण गर्मी को देखते हुए बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति

    May 29, 2026

    राशिफल 29 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.