Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय कोरबा में रोगी सहायता समूह बैठक आयोजित

    June 24, 2026

    राशिफल 24 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 24, 2026

    बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: प्रेमी के साथ मिलकर घर की बड़ी बेटी ने मां-बाप और छोटी बहन का किया कत्ल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में DM कर रही लेडी डॉक्टर ने की खुदकुशी, हॉस्टल में इस हाल में मिला शव
    Featured

    ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में DM कर रही लेडी डॉक्टर ने की खुदकुशी, हॉस्टल में इस हाल में मिला शव

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 31, 2025Updated:March 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6582510201743390371481934966363fdd8f857efde852a65ce480d307c701683ef8009f70923a297f199c
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    ग्वालियर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गजरा राजा मेडिकल कॉलेज (जीआरएमसी) के छात्रावास में 31 वर्षीय महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने रविवार को बताया कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

    महिला डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं. इस मामले की जांच की जा रही है.

    कंपू थाना प्रभारी रुद्र पाठा ने बताया कि न्यूरोलॉजी में डॉक्टरेट इन मेडिसिन (डीएम) की पढ़ाई कर रही डॉ. रेखा रघुवंशी शनिवार रात छात्रावास में अपने कमरे में लटकी हुई पाई गईं. शनिवार देर रात हमें सुविधा केंद्र से सूचना मिली कि छात्रावास में एक महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली है. पुलिस टीम ने जाकर देखा कि डॉ. रेखा रघुवंशी का शव कमरे में लटका हुआ है.”

    उन्होंने बताया कि डॉक्टर रेखा रघुवंशी अशोकनगर जिले की रहने वाली थीं. उनके परिवार को तुरंत सूचित कर दिया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने जांच के लिए उनका मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है. मृतक महिला के भाई रोहित रघुवंशी ने बहन के इस खौफनाक कदम पर हैरान जताई है.

    उन्होंने कहा, “हमने दो दिन पहले फोन पर बात की थी, लेकिन उसने किसी भी समस्या का जिक्र नहीं किया था. उसने शनिवार को भी काम किया, लेकिन रात में उसने यह कदम उठाया. हम इस पर हैरान हैं. क्योंकि हमें भरोसा नहीं हो रहा है कि उसके पास खुदकुशी की कोई वजह थी. वो अपनी डीएम डिग्री के दूसरे वर्ष में थीं, जो एक सुपर स्पेशलाइजेशन है.;;

    यह भी पढ़ें :  जिला पंचायत परिसर में निकला कोबरा, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    बताते चलें कि इसी महीने के पहले हफ्ते में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक होम्योपैथिक डॉक्टर और उनकी बेटी की मौत से सनसनी फैल गई थी. डॉक्टर का शव फांसी के फंदे से लटका मिला था, जबकि बेटी का शव दूसरे कमरे में था. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें गंभीर बीमारी और मानसिक तनाव का जिक्र था.

    यह मामला भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में हुआ था. यहां रहने वाले डॉ. हरि कृष्ण शर्मा और उनकी बेटी चित्रा शर्मा के शव घर में बरामद हुए थे. घटना वाले दिन की सुबह करीब 10:30 बजे एक मरीज डॉक्टर हरिकृष्ण शर्मा के घर आया. इस दौरान डॉक्टर के घर का गेट काफी देर तक नहीं खुला. इसके बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी.

    पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई तो पहले कमरे में डॉ. शर्मा का शव फांसी पर लटका मिला, जबकि दूसरे कमरे में उनकी बेटी चित्रा जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी थी. पुलिस ने कहा कि हमें सुबह 10:30 के करीब जानकारी मिली थी. कोई पेशेंट उनके यहां पर आया था. गेट नहीं खोलने की उसने शिकायत की थी. पुलिस मौके से उन दोनों के शव मिले थे.

    नोट: अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे.

    यह भी पढ़ें :  पत्रकार सुरक्षा कानून के कड़ाई से पालन की मांग को लेकर आज कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    यह भी पढ़ें: वक्फ बिल को लेकर मुस्लिम धर्मगुरु ने पीएम मोदी को पत्र लिखा, कहा- ‘विरोध करने वालों की संपत्ति.,’

    यह भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अनुज कनौजिया मुठभेड़ में ढेर, जमशेदपुर में यूपी STF ने मिट्टी में मिलाया

    यह भी पढ़ें: IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़; पैसा खपाने खुलवाए 40 बैंक अकाउंट, MP से दिल्ली तक हुई गिरफ्तारी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय कोरबा में रोगी सहायता समूह बैठक आयोजित

    June 24, 2026

    राशिफल 24 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 24, 2026

    बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: प्रेमी के साथ मिलकर घर की बड़ी बेटी ने मां-बाप और छोटी बहन का किया कत्ल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    June 24, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    June 24, 2026

    नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट प्रकरण में आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

    June 24, 2026

    विश्व हिन्दू परिषद जिला कोरबा की अहम बैठक संपन्न, हिंदू हित एवं सेवा कार्यों पर हुआ मंथन

    June 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,660 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,079 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026926 Views
    Don't Miss

    विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय कोरबा में रोगी सहायता समूह बैठक आयोजित

    June 24, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रतिवर्ष 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस मनाया जाता है, जिसका…

    राशिफल 24 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 24, 2026

    बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: प्रेमी के साथ मिलकर घर की बड़ी बेटी ने मां-बाप और छोटी बहन का किया कत्ल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    June 24, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    June 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.