Featured

मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अनुज कनौजिया मुठभेड़ में ढेर, जमशेदपुर में यूपी STF ने मिट्टी में मिलाया

झारखंड
जमशेदपुर/स्वराज टुडे: झारखंड के जमशेदपुर में मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर और इनामी बदमाश अनुज कनौजिया मुठभेड़ में मारा गया है। यूपी STF और झारखंड पुलिस ने ज्वॉइंट ऑपरेशन में 2.5 लाख के इनामी बदमाश को मारा गया।

कनौजिया के खिलाफ 23 से अधिक मामले दर्ज थे। यूपी पुलिस और STF को लंबे समय से तालाश थी। मुठभेड़ के दौरान DSP डीके शाही को भी गोली लगी है।

जमशेदपुर में यूपी STF और झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। शनिवार देर रात को संयुक्त अभियान में इनामी बदमाश अनुज कनौजिया को ढेर कर दिया गया। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से काफी देर तक फायरिंग होती रही। गोलीबारी में मुख्तार गिरोह का शूटर अनुज कनौजिया मारा गया। वहीं, मुठभेड़ के दौरान टीम का नेतृत्व कर रहे STF के पुलिस उपाधीक्षक डीके शाही को भी गोली लगी है।

शार्प शूटर अनुज कनौजिया मुठभेड़ में ढेर

ADG UP STF अमिताभ यश ने बताया कि मुख्तार अंसारी गिरोह के 2.5 लाख रुपये के इनामी शूटर अनुज कन्नौजिया को शनिवार को जमशेदपुर में यूपी STF और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में मुठभेड़ में मार गिराया गया। STF और झारखंड पुलिस ने सूचना के आधार पर अनुज कन्नौजिया को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसने सुरक्षा बलों की ओर फायरिंग शुरू कर दी। क्रॉस फायरिंग में अनुज कन्नौजिया मारा गया।

यह भी पढ़ें: अनूपपुर जिले में साहू समाज ने मृत्युभोज बंद का लिया संकल्प, तेरहवीं में कराया गया कन्या भोज

यह भी पढ़ें: IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़; पैसा खपाने खुलवाए 40 बैंक अकाउंट, MP से दिल्ली तक हुई गिरफ्तारी

यह भी पढ़ें :  अधिवक्ता राजेंद्र साहू बने कोरबा जिले के शासकीय अभिभाषक

यह भी पढ़ें: Indian Navy ने इन पदों पर निकाली वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें अप्लाई करने का सही तरीका

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button