Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको के ‘निक्षय मित्र’ पहल की हुई सराहना, टीबी जागरूकता को मिला बढ़ावा
    Featured

    बालको के ‘निक्षय मित्र’ पहल की हुई सराहना, टीबी जागरूकता को मिला बढ़ावा

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250327 WA0030
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व टीबी दिवस पर बालको और जिला स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी के कर्मचारी (स्वयंसेवक) ‘निक्षय मित्रों’ को उनके निरंतर सहयोग के लिए सम्मानित किया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ में सहयोग देने के उद्देश्य से बालको ने अपनी सामुदायिक विकास परियोजना आरोग्य के अंतर्गत कोरबा स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर 2023 में निक्षय मित्र पहल शुरू की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार एवं जिला स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी द्वारा उचित आहार सेवन और पोषण सुनिश्चित करने वाले इस अभियान के लिए बालको की सराहना की है।

    IMG 20250327 WA0031

    निक्षय मित्र पहल में बालको के कर्मचारी, 6 महीने तक टीबी मरीजों की स्वैच्छिक मदद करते हुए उन्हें पोषण आहार बास्केट की सहायता प्रदान करते हैं। टीबी पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य सुधार में उचित पोषण की अहम भूमिका होती है। संतुलित आहार से रोग प्रतिरोधक क्षमता तथा स्वास्थ्य बेहतर होता है जिससे टीबी की दवाइयों का असर भी बढ़ता है। निक्षय मित्र के तहत कंपनी के 25 कर्मचारियों ने समुदाय में 33 टीबी मरीज को पोषण आहार की आर्थिक मदद की है। इस दौरान लगभग 90 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं और बाकी मरीज के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। टीबी के मरीजों ने अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आभार जताया है।

    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी अपने संयंत्र के आसपास के समुदायों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जागरूकता कार्यक्रम से समुदाय में टीबी रोग के रोकथाम और पहचान करने में आसानी हुई है। समुदाय के स्वास्थ्य की देखभाल को सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। हमारा लक्ष्य इस क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को बढ़ाना है और इसके साथ दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है।

    यह भी पढ़ें :  जाति जनगणना और प्रत्येक जाति के लिए विशिष्ठ वैज्ञानिक कोड तथा वैज्ञानिक वर्गीकरण सुनिश्चित करने राष्ट्रपति के नाम ओबीसी कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    बालको के टीबी मुक्त अभियान की सराहना करते हुए कोरबा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. एन. केसरी ने कि हमें कोरबा को टीबी मुक्त जिला बनाना है। उन्होंने कहा कि सभी जागरूक सदस्य समुदाय में टीबी रोग नियंत्रण और रोकथाम पर चर्चा करके जागरूकता बढ़ाने का कार्य करें। प्रशिक्षण में मिली जानकारी से सदस्य समुदाय में टीबी रोग पर फैली भ्रांतियों को दूर करने का काम करें। उन्होंने कहा कि लक्षण दिखने पर घबराएं नहीं बल्कि जांच करवाएं । इस तरह के कार्यक्रम कंपनी द्वारा समुदाय के स्वास्थ्य एवं भलाई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    अभियान के दौरान स्लोगन लेखन और समुदाय में विभिन्न घर पर जागरूकता संदेश के साथ चित्रकारी भी की। अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कंपनी ने स्थानीय स्वास्थ्य निकायों (महिला आरोग्य समिति और ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति) के 97 फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को टीबी जागरूकता, पहचान, कारण, संपर्क ट्रेसिंग, रेफरल उपचार आदि के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया है। सभी प्रशिक्षित टीबी लीडर ने 70 से अधिक जागरूकता सत्र आयोजित किए और 1000 से अधिक समुदाय के सदस्यों को जागरूक किया।

    बालको, सोशल रिवाइवल ग्रुप ऑफ अर्बन, रूरल एंड ट्राइबल (एसआरओयूटी) के सहयोग से आरोग्य परियोजना के तहत समुदाय के लोगों की स्वास्थ्य देखभाल एवं सेवा करने के लिए कटिबद्ध है। कंपनी ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्ट, मोबाइल हेल्थ वैन, स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता अभियानों का आयोजन कर गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करती है। स्वास्थ्य देखभाल को सुनिश्चित करते हुए टीकाकरण और स्वच्छता प्रथाओं को बढ़ावा देती है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,007 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.