Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अपील समिति के गठन पर उठे सवाल, प्रक्रिया पर वरिष्ठ अधिवक्ता ने जताई आपत्ति

    March 28, 2026

    सिंगरौली में विकास या विनाश ? अदानी पॉवर प्लांट पर मजदूरों की मौतों ने खड़े किए सवाल

    March 28, 2026

    Korba: श्रीराम नवमी पर नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा: पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती – गोपाल मोदी

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»केबिन में खून से लथपथ डॉक्टर, शरीर में धंसी थीं 7 गोलियां, मरीज के परिजन बनकर आए थे हत्यारे, जानिए सुरभि मर्डर केस की पूरी कहानी
    Featured

    केबिन में खून से लथपथ डॉक्टर, शरीर में धंसी थीं 7 गोलियां, मरीज के परिजन बनकर आए थे हत्यारे, जानिए सुरभि मर्डर केस की पूरी कहानी

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 23, 2025No Comments4 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6571276501742748845625ef5bb6b65998bd2b90afe6763c86c46e57055c38c697d994f454a3df081ff357
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    पटना/स्वराज टुडे: बिहार की राजधानी पटना में अगमकुआं है. अपने ऐतिहासिक विरासत को समेटे हुए अगम कुआं में एशिया हॉस्पिटल है. यह अस्पताल शहर में काफी प्रसिद्ध है. लेकिन शनिवार को यहां एक ऐसी घटना घटी, जिससे पूरा शहर दहल गया. यहां बदमाशों ने दिनदहाड़े अस्पताल में घुसकर महिला डॉक्टर को गोलियों से भून दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए.

    मृतक महिला डॉक्टर का नाम सुरभि है, जो अस्पताल की डायरेक्टर भी थीं. इनकी लाश केबिन में खून से लथपथ हालत में मिलीं. बदमाशों ने उनको एक-दो नहीं, बल्कि सात गोलियां मारी थीं. इस घटना में सुरभि गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया. लेकिन वह नहीं बच पाईं और उनकी मौत हो गई. बदमाशों ने दिनदहाड़े इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया.

    कैसे और कब हुई घटना?

    दरअसल 12 बजे डॉक्टर सुरभि अपने घर से अकेले अस्पताल पहुंचती हैं. इसके बाद वह अपने केबिन में जाती हैं. इसके करीब दो-ढाई घंटे बाद जब एक दीपक नाम का कर्मी उनके केबिन में पहुंचता है तो उसके होश उड़ जाते हैं. फर्श पर डॉक्टर सुरभि पड़ी होती है. वह भी खून से लथपथ हालत में थीं. दीपक ने तुरंत अस्पताल के और स्टाफ को जानकारी दी. सुरभि को तुरंत पटना के एम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सुरभि की मौत हो गई. यानी 12 बजे सुरभि अस्पताल पहुंचती हैं और 3 बजे उनकी हत्या कर दी जाती है.

    मरीज के परिजन बनकर पहुंचे हत्यारे

    12 से 3 बजे के बीच 3 घंटों के अंदर-अंदर बदमाश अस्पताल में घुसते हैं. वह डॉक्टर सुरभि के केबिन तक एक मरीज के परिजन बनकर पहुंचते हैं. उनपर गोलियां बरसाते हैं और फरार हैं, लेकिन कोई भी इन बदमाशों को नहीं देखता. घटना की जानकारी मिलने के बाद अगमकुआं थाने की पुलिस और पटना सिटी के एसडीपीओ मौके पर पहुंचते हैं. मौके से छह खोखे बरामद किए जाते हैं. अब पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में लगी हुई है. इसके साथ ही घटना के बाद मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया था. वह भी जांच में जुटी हुई है.

    यह भी पढ़ें :  मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ....

    पटना के एम्स में पोस्टमार्टम

    इस घटना के दौरान अस्पताल में 13 कर्मी मौजूद थे. अस्पताल में ट्रेनिंग चल रही थी. सभी कर्मी ट्रेनिंग कर रहे थे, जब ट्रेनिंग खत्म हुई तो दीपक नाम का कर्मी डायरेक्टर सुरभि के केबिन में गया था और उनकी हत्या की जानकारी हुई थी. उनका पटना के एम्स में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस ने अभी तक सुरभि के परिजनों का बयान नहीं लिया है. पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के दौरान कौन-कौन अस्पताल में आया और गया.

    अस्पताल नहीं जा पाए थे पति

    सुरभि और उनके पति दोनों ही अगमकुआं के एशिया हॉस्पिटल के संचालक हैं और सुरभि डायरेक्टर भी थीं. घटना के दिन सुरभि के पति राकेश किसी वजह से अस्पताल नहीं जा सके थे और वापसी पर सुरभि का खाने पर इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें सुरभि की हत्या की जानकारी मिली, जिसके बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. अब उनका रो-रोकर बुरा हाल है.सुरभि के दो बच्चे भी हैं. अब पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस वारदात को किसी आपसी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया. क्या सुरभि की किसी से दुश्मनी थी या फिर हत्या की कोई और वजह है. पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के बाद सबूत मिटाने की कोशिश भी की गई.

    यह भी पढ़ें: ऑनलाइन गेम में पैसे हारा तो बैंक लूटने पहुंचा मेडिकल का छात्र, कर्मचारियों के आंखों में मिर्ची स्प्रे छिड़का, लेकिन एक गलती से चढ़ गया पुलिस के हत्थे

    यह भी पढ़ें :  पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो कोरबा एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा "अंत्योदय हमारी विचारधारा"

    यह भी पढ़ें: ‘आकर उठा लो’, पत्‍नी और 3 बच्‍चों को गोली मारने के बाद SSP से फोन पर बोला BJP नेता

    यह भी पढ़ें: 90 हजार के इलेक्ट्रिक स्कूटर में खूबियां गिनते-गिनते थक जाएंगे, यहां देख लीजिए 5 यूनिक फीचर्स

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अपील समिति के गठन पर उठे सवाल, प्रक्रिया पर वरिष्ठ अधिवक्ता ने जताई आपत्ति

    March 28, 2026

    सिंगरौली में विकास या विनाश ? अदानी पॉवर प्लांट पर मजदूरों की मौतों ने खड़े किए सवाल

    March 28, 2026

    Korba: श्रीराम नवमी पर नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा: पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती – गोपाल मोदी

    March 28, 2026

    पति की बाइक का चालान छुड़ाने पत्नी पहुंची थाने, फिर करने लगी अजीबोगरीब हरकतें, खौफजदा पुलिस कर्मियों ने बाइक भी छोड़ी और 50 रु का प्रसाद भी चढ़ाया, देखें वीडियो…

    March 28, 2026

    बेटी ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता को जहर देकर मारा, फिर पहन ली उनकी ‘वर्दी’….लेकिन वारदात के तीन साल बाद ऐसे खुला राज

    March 28, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त आश्रयालय का लोकार्पण, मरीजों व परिजनों के लिए आवास सुविधा का हुआ विस्तार

    March 27, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026745 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026621 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026515 Views
    Don't Miss

    अपील समिति के गठन पर उठे सवाल, प्रक्रिया पर वरिष्ठ अधिवक्ता ने जताई आपत्ति

    March 28, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला अधिवक्ता संघ में हाल ही में प्राप्त शिकायतों के बाद जल्दबाजी…

    सिंगरौली में विकास या विनाश ? अदानी पॉवर प्लांट पर मजदूरों की मौतों ने खड़े किए सवाल

    March 28, 2026

    Korba: श्रीराम नवमी पर नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा: पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती – गोपाल मोदी

    March 28, 2026

    पति की बाइक का चालान छुड़ाने पत्नी पहुंची थाने, फिर करने लगी अजीबोगरीब हरकतें, खौफजदा पुलिस कर्मियों ने बाइक भी छोड़ी और 50 रु का प्रसाद भी चढ़ाया, देखें वीडियो…

    March 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.