Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत आज संपूर्ण देश में 75 स्थानों पर मनाया गया बिहार दिवस
    Featured

    एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत आज संपूर्ण देश में 75 स्थानों पर मनाया गया बिहार दिवस

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250322 WA0028
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को हम सबको मिलकर पूर्ण करना है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में इसे बिहार तिहार के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नबीन ने कहा – देश के सभी राज्य आपस में परस्पर समन्वय बनाकर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का निर्माण करेंगे।

    पूरे देश में बिहार दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के विचार के अनुरूप स्नेह मिलन कार्यक्रम दुर्ग बायपास रोड में स्थित एक निजी होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के संगठन प्रभारी एवं बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन, अति विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे।

    IMG 20250322 WA0030

    इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं के द्वारा बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित जनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी |
    कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करने से हुई। उसके बाद छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार’ का गायन हुआ। कार्यक्रम में उत्तर भारत निवासियों के विभिन्न समाज के प्रमुखों का सम्मान मोमेंटो एवं साल देकर किया गया।

    IMG 20250322 WA0027

    इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज बिहार प्रदेश का स्थापना दिवस है, जिसे हम स्नेह मिलन के रूप में मना रहे हैं। इस अवसर पर सीएम श्री साय ने सभी को आज बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने हालिया विधानसभा, लोकसभा, अप चुनाव, नगरी निकाय/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की भूमिका की सराहना की।

    यह भी पढ़ें :  कौन है ये 'चुंबन बाबा'? महिलाओं का हाथ चूमकर करते हैं इलाज, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

    IMG 20250322 WA0029

    श्री साय ने कहा कि बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति मिलती-जुलती है। क्योंकि बिहार से अलग होकर झारखंड बना है। और जिस समय छत्तीसगढ़ का निर्माण हुआ था उसी समय झारखंड का निर्माण हुआ था और इसके निर्माता स्वर्गीय अटल बिहारी जी हैं। श्री साय ने कहा कि उनका ननिहाल झारखंड में है, जो पहले बिहार में ही था, ननिहाल होने के नाते उनका काफी लगाव है अविभाजित बिहार से। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में उनके खुद के विधानसभा क्षेत्र के तालाब में 10000 से भी अधिक संख्या में छठी मैया के उपासक छठ पर्व के दिन उपस्थित रहते हैं।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगे कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद बिहार से थे नालंदा विश्वविद्यालय बिहार में थे जिससे हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो चला था। मैं आप सभी को नमन करता हूं।

    श्री साय ने कहा कि विधानसभा में जीत के पश्चात मोदी जी की गारंटी को हमने लगातार पूर्ण करने का प्रयास किया है। धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर, प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ लगातार दे रहे हैं। प्रदेश के 5 लाख कृषिहीन किसानों सहायता प्रदान कर रहे हैं।

    प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगे कहा कि वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बहु प्रतिक्षीत मांग तालाब का छठ पूजा के लिए भव्य स्वरूप प्रदान किया जो एक ऐतिहासिक कार्य है मैं आप सभी को पुनः बिहार राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देता हूं।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी नितिन नबीन ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार अब जात-पात के नाम पर नहीं बटेगा। बिहार अब बढ़ेगा विकास के नाम पर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार करना है। आज देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के हर जिले में बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की भावना को प्रथम स्थान देता है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिला रोजगार कार्यालय में 19 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन, इन पदों पर निकली है भर्तियां

    छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी नितिन नबीन ने आगे कहां की कुछ लोग ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा पर सवाल उठा रहे हैं। जो लोग भारत माता को नहीं, सिर्फ सोनियाजी को माता मानते हैं, वे लोग ऐसा प्रश्न खड़ा कर रहे हैं। 2005 में बिहार में जंगलराज था लालू के राज में भय और बेरोजगारी के चलते पलायन को मजबूर थे। लालू यादव का कुशासन कांग्रेस के कारण ही चल रहा था। पहले बिहार का बजट 24500 करोड़ का था, आज बिहार का बजट लगभग 3 लाख करोड़ से भी ऊपर है। बिहार में विकास की बयार है।

    श्री नबीन ने कहा कि और बिहार वीरों की भूमि है। बिहार मे पहले गुंडागर्दी और क्राईम के कारण लोगों में दहशत रहती थी जब खत्म हो चुकी है लोग सुरक्षित हो रहे हैं सड़के अच्छी बन रही हैं चारों तरफ आप देखेंगे तो रोजगार के अवसरों का भी सृजन किया जा रहा है। नितिन नवीन ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मैं साधुवाद ज्ञापित करता हूं कि आपने महतारी वंदन योजना सभी को दिया यहां नहीं देखा कि वह कौन से जगह से कहां से है सभी पात्र लोगों को उसका लाभ दिलाया मैं आप सभी को पुनः बिहार स्थापना दिवस की हृदय से बधाई देता हूं आप गर्व कीजिए कि आप बिहार से हैं आप उस भूमि से है जिसका इतिहास स्वर्णिम रहा है।
    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना एक भारत श्रेष्ठ भारत को हम सभी को मिलकर पूर्ण करना है आपने देखा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लगातार 11 वर्षों से अपने सारे संबोधन में राष्ट्रवाद को प्रथम पंक्ति में रखा है। उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों में बिहार स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। आप सभी ने छत्तीसगढ़ राज्य के उत्थान में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। मैं आपको धन्यवाद ज्ञापित करता हूं और बिहार स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं |

    यह भी पढ़ें :  नागपंचमी पर वन्य जीव संरक्षण की अपील, जानें क्या करें और क्या ना करें...

    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, भिलाई जिला संगठन प्रभारी संदीप शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, सुरेंद्र कौशिक, महापौर अलका बाघमार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना ,सावलाराम डहरे, आशुतोष सिंह, भाजपा जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू ,बृजेंद्र सिंह, दया सिंह, लल्लन मिश्रा मौजूद रहे।

    भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने संबोधित किया जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया |

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026

    समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,880 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,498 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    महाराष्ट्र औरंगाबाद/स्वराज टुडे: औरंगाबाद जिले के सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार को उस समय अफरातफरी…

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.