Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»डॉ कृष्णा चौहान द्वारा मिस, मिसेज इंडिया व नारी शक्ति सम्मान का आयोजन
    Featured

    डॉ कृष्णा चौहान द्वारा मिस, मिसेज इंडिया व नारी शक्ति सम्मान का आयोजन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250316 WA0008
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    दीपा नारायण झा,रेखा राव,एसीपी संजय पाटिल,बीएन तिवारी,रमेश गोयल,अभिषेक खन्ना,भारती छाबड़िया,एक्ट्रेस शशि शर्मा,सपना अवस्थी हुईं सम्मानित

    मुंबई/स्वराज टुडे: केसीएफ फाउंडेशन के अंतर्गत 15 मार्च 2025 को मिस मिसेज इंडिया और नारी शक्ति सम्मान 2025 (सीज़न 4) का भव्य और सफल आयोजन मुम्बई के मेयर हॉल में किया गया। डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के ज्यूरी सदस्यों में डॉ दीपा नारायण झा, शशि शर्मा, फ़ैशन डिज़ाइनर भारती छाबड़िया और कोमल कटारिया शामिल थीं।

    बॉलीवुड के मशहूर निर्माता निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस सम्मान से उन्हें सम्मानित किया गया जो नारी शक्ति का जीता जागता उदाहरण हैं और जिन्होंने नारी का सम्मान किया है। केसीएफ फाउंडेशन के अंतर्गत मेयर हॉल, अंधेरी पश्चिम मुम्बई में इसका भव्य आयोजन किया गया। जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में बीएन तिवारी सहित कई मशहूर ऎक्टर, निर्देशक, संगीतकार, समाजसेवक की विशेष उपस्थिति रही और स्टेज पर इन सब की मौजूदगी में इस प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया।

    IMG 20250316 WA0012

    दीपा नारायण झा, रेखा राव, एसीपी संजय पाटिल, रमेश गोयल, अभिषेक खन्ना, संगमित्र ताई, भारती छाबड़िया, ऎक्ट्रेस शशि शर्मा, सपना अवस्थी, डॉ कृष्णा चौहान और आर राजपाल द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

    पद्मश्री उदित नारायण की पत्नी दीपा नारायण झा ने कहा कि केसीएफ फाउंडेशन के अंतर्गत नारी शक्ति सम्मान महिलाओं को देते हैं तो अच्छा लगता है। कृष्णा चौहान का बहुत आभार।

    IMG 20250316 WA0013

    लिजेंड्री एक्टर रमेश गोयल ने कहा कि हम सब डॉ कृष्णा चौहान की वजह से यहां हैं। नारियों के बीच हमारा होना सौभाग्य की बात है।

    कई गीत गाकर लोगों का मनोरंजन करने वाले एसीपी संजय पाटिल ने कहा कि डॉ कृष्णा चौहान को बधाई कि उन्होंने नारी शक्ति सम्मान का आयोजन किया। मुम्बई में महिलाएं 2 बजे रात में भी सुरक्षित हैं और यह सब मुम्बई पुलिस की वजह से है।

    यह भी पढ़ें :  भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सेवा ज्योति यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने मशाल थामकर दिया सेवा, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    IMG 20250316 WA0011

    सिंगर सपना अवस्थी ने “कैसा सिला दिया” गीत गाया और इस पुरुस्कार समारोह की सराहना की।

    जब एसीपी संजय पाटिल को सम्मानित किया गया तो उन्होंने कहा कि इस सम्मान की हकदार मेरी श्रीमती हैं।

    एक्ट्रेस शशि शर्मा ने कहा कि कृष्णा चौहान जी ने महिलाओं के लिए इतना बड़ा कार्यक्रम किया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में उनके इस पहल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

    कबीना महाजन ने डांस पेश किया, उन्हें सम्मानित भी किया गया। दीपा नारायण झा को भी नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया।

    IMG 20250316 WA0010

    मुख्य अतिथि बीएन तिवारी ने कहा कि डॉ कृष्णा चौहान अवार्ड्स के जादूगर हैं। वह महिलाओं का सम्मान कर रहे हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें ऐसी महत्वपूर्ण महिलाओं के बीच उपस्थित रहने का अवसर मिला।

    स्टेज पर डॉ कृष्णा चौहान, दीपा नारायण झा, शशि शर्मा, रेखा राव, सपना अवस्थी, बीएन तिवारी ने रमेश गोयल, ब्राइट आउटडोर मीडिया की प्रतिनिधि, ऎक्टर अभिषेक खन्ना, नेहा मेहता, आर राजपाल, जावेद खान, प्रकाश चंदानी, पूजा पांडेय, विजय जैसानी (सोशल वर्कर), कबीना महाजन, अनुष्का मोटवानी, परीक्षा शाह, सुमन पारेख, अंकिता, मॉडल अर्चना, अनिता तावड़े, मालविका नायर, लता सोलंकी, शिरीन फरीद, कोरियोग्राफर कोमल कटारिया, सागर आचार्या, राजेश कोरिल, पराग जोशी, दिव्यंका भारद्वाज, जिगना शेठ, राशि यादव, चंद्रप्रकाश माझी, जगन्नाथ अर्जुन जाधव, श्रीनिवास, अनीस मलिक, यूसुफ मंसूरी, नियाज़ हुसैन शेख, दिनेश परेशा, नेम सिंह, मिसेज रसिका रविन्द्र को अवार्ड से नवाजा।

    IMG 20250316 WA0014

    शिरीन फरीद ने “पान खाए सैयां हमार” गाने पर परफॉर्म किया और गायिका रेखा राव ने बालिका वधू का टाइटल सॉन्ग सुनाया।

    केसीएफ मिस इंडिया की विनर वैशाली रहीं जबकि मिस इंडिया की फर्स्ट रनरअप दिव्यांता, सेकन्ड रनरअप दिया और थर्ड रनरअप बरखा सोनी रहीं।
    केसीएफ मिसेज इंडिया सिल्वर क्लास की विनर हुईं ऋतु शाह जबकि मिसेज इंडिया गोल्ड क्लास की विनर राशि यादव, मिसेज इंडिया प्लैटिनम क्लास की विनर जिगना शेठ रहीं। फर्स्ट रनरअप सुमन हुईं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,007 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.