Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»स्कूल में विस्फोट : हुआ नया खुलासा, छात्र ने बुआ का मोबाइल यूज कर स्नैपडील एप से मंगाया था सोडियम
    Featured

    स्कूल में विस्फोट : हुआ नया खुलासा, छात्र ने बुआ का मोबाइल यूज कर स्नैपडील एप से मंगाया था सोडियम

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n653227479174031230548038112e42b257d38d673003edecd7dc577cb984044cd8941c26fca7193532a47d
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे: सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल में हुए ब्लास्ट के मामले में स्कूल प्रबंधन ने पांच छात्र-छात्राओं को स्कूल से निकाल दिया है। सभी स्टूडेंट आठवीं के हैं। इसमें 2 छात्र और तीन छात्राएं शामिल हैं।

    इनके अभिभावकों से भी इस बारे में सहमति ले ली गई है। दूसरी ओर पुलिस और शिक्षा विभाग की जांच में बात सामने आई है कि आठवीं के इन छात्रों ने 15 दिन पहले ही स्नैपडील एप से ऑनलाइन सोडियम मंगाया गया था। इसमें आठवीं के एक छात्र ने अपने बुआ के मोबाइल से इसका आर्डर किया था। पुलिस बुआ से भी पूछताछ कर सकती है।

    जांच में यह बात भी सामने आई है कि, इन पांचों स्टूडेंट ने मिलकर कुछ दिन पहले भी इसी सोडियम से एक ब्लास्ट किया था। इसे लेकर हंगामा मचा था लेकिन स्कूल प्रबंधन ने दबा दिया था। दूसरी ओर स्कूल में हुई इस घटना से अभिभावकों में काफी गुस्सा है। शनिवार की सुबह अभिभावकों ने स्कूल में जमकर हंगामा मचाया। इसके साथ ही मानवाधिकार और बाल अधिकार संरक्षण की टीम भी स्कूल पहुंची और प्रबंधन से बात की।

    सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल के प्राचार्य सुमित बाखला के मुताबिक, पांचों स्टूडेंट को स्कूल से निकाल दिया गया है। यह फैसला स्कूल प्रबंधन कमेटी ने लिया है। स्टूडेंट पर कानूनी कार्रवाई के बारे में फैसला पुलिस करेगी। स्कूल के फादर एस कुमार ने बताया कि फैसला पुलिस करेगी। स्कूल के फादर एस कुमार ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि स्कूल की कुछ छात्राएं पिछले तीन दिनों से सोडियम मेटल लेकर स्कूल आ रही थीं। वे इसे स्कूल के बाथरूम में रखकर शरारत करने की प्लानिंग कर रही थीं। इसके लिए तीन दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। हालांकि इस सवाल का वे काई जवाब नहीं दे सके कि स्कूल प्रबंधन को छात्राओं की इस शरारत की भनक तक क्यों नहीं लग सकी। फादर सिर्फ उचित कार्रवाई की बात करते रहे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही: पुलिस ने अवैध पटाखों का जखीरा किया बरामद, लगभग ₹2 लाख कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे जप्त

    अभिभावकों ने किया स्कूल में तीन घंटे तक हंगामा

    सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल में शुक्रवार को हुए एक बड़े हादसे ने स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों में जबरदस्त आक्रोश है। इस घटना के विरोध में शनिवार सुबह से ही बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल के बाहर इकट्ठा हुए और स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगने लगे। परिजनों का कहना है कि वे सुबह 7 बजे से स्कूल गेट पर खड़े हैं, लेकिन अब तक प्रबंधन ने उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है।

    अभिभावको का कहना था कि हम लोग चाहते हैं कि स्कूल प्रशासन के इंचार्ज, फादर या प्रिंसिपल खुद सामने आकर बताए कि आखिर इस घटना की सच्चाई क्या है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई हो रही है। परिजनों ने इस हादसे को स्कूल प्रशासन की लापरवाही बताया और कहा कि इसे बच्चों की शरारत बताकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

    खतरनाक सोडियम लेकर स्कूल में घूमते रहे स्टूडेंट

    जांच में बात सामने आई है कि आठवीं के इन पांचों छात्रों ने मिलकर 15 दिन पहले ही स्नैपडील एप से आनलाइन सोडियम मंगाया गया था। इसमें आठवीं के एक छात्र ने अपने बुआ के मोबाइल से इसका आर्डर किया था। इसकी जानकारी बुआ को थी या नहीं इस बारे में पुलिस अपनी जांच कर रही है। सबसे बड़ी बात कि इस खतरनाक सोडियम को आनलाइन मंगाकर यह स्टूडेंट उसे स्कूल में लेकर घूमते रहे और स्कूल प्रबंधन को जानकारी तक नहीं लगी। एक सप्ताह पहले भी स्कूल परिसर में इसी सोडियम से एक ब्लास्ट हुआ था। किसी को चोंट नहीं लगी तो प्रबंधन ने मामले को दबा दिया। हालांकि उस समय भी इन्ही पांचों स्टूडेंट का नाम सामने आया था।

    यह भी पढ़ें :  Korba: शिवाय हॉस्पिटल में किडनी-पेशाब की गंभीर बीमारियों के इलाज की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा, Consultant Urologist डॉ. वैभव कांत बदेरिया दे रहे अपनी सेवाएं

    सोमवार को फिर होगी जांच

    प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पी दासरथी ने बताया कि, मामले में जांच के लिए बनी टीम स्कूल पहुंची थी। स्कूल प्रबंधन के साथ ही शिक्षकों से बयान लिया गया है। जिन स्टूडेंट पर आरोप है उनसे और उनके अभिभावकों से भी लिखित में बयान लिया गया है। सोमवार को एक बार फिर स्कूल पहुंचकर जांच करते हुए रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

    यह भी पढ़ें: सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल के टॉयलेट में हुआ ब्लास्ट, 8वीं की छात्रा झुलसी, परिसर में मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव में ड्यूटी छोड़कर शराब पीने चला गया सब इंस्पेक्टर, एसपी ने किया सस्पेंड

    यह भी पढ़ें: इस छोटे से गांव में बनती है कैंसर की चमत्कारी दवाएं, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों मरीज, वैद्य जी देते हैं निःशुल्क सेवा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,007 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.