Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्ग में हुआ भव्य जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    June 22, 2026

    जिला पंचायत परिसर में निकला कोबरा, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    June 22, 2026

    मारुति फाउंडेशन एवं हेरिटेज इंडिया ने फ्यूजन आर्ट 2026 साइबर जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन; साइबर क्राइम, फादर्स डे और योगा दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोरबा और करतला में पंच, सरपंच सहित अन्य पदों के लिये मतदान कराने दल रवाना…कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, मतदान दलों का बढ़ाया उत्साह
    Featured

    कोरबा और करतला में पंच, सरपंच सहित अन्य पदों के लिये मतदान कराने दल रवाना…कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, मतदान दलों का बढ़ाया उत्साह

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250216 WA0035
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *मतदान दलों को कोई समस्या न हो, इसके लिए त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*

    *कोरबा और करतला में मतदान 17 फरवरी को*

    *प्रातः 7 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक होगा मतदान*

    *कोरबा में 1 लाख 11 हजार 672 मतदाता और करतला में 1 लाख 16 हजार 335 मतदाता*

    कोरबा/स्वराज टुडे:  नगरीय निकाय निर्वाचन सम्पन्न होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में कल 17 फरवरी को कोरबा जिले के कोरबा और करतला जनपद में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान होगा। मतदान प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होकर शाम तीन बजे तक होगी। मतदान हेतु आज कोरबा और करतला क्षेत्र से मतदान दल निर्धारित मतदान केंद्रों के लिये रवाना हुए। उन्हें मतपेटी के साथ मतदान संबंधी अन्य सामग्री प्रदान की गई। मतदान दलों को पुलिस सुरक्षा के साथ बसों में रवाना किया गया।

    IMG 20250216 WA0039

    इस दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने मतदान दलों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कोरबा के विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक शाला क्रमांक एक और करतला में सामग्री वितरण स्थल का जायजा लिया। कलेक्टर श्री वसंत ने मतदान दलों को निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करते हुए पारदर्शी तरीके से मतदान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम श्री सरोज महिलांगे समेत अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान दलों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे़। यदि किसी दल द्वारा समस्या बताई जाती है तो उसका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।

    कलेक्टर ने रिजर्व दलों के कर्मचारियों की डयूटी भी क्षेत्र की दूरी के हिसाब से आसपास लगाने के निर्देश दिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर कर्मचारियों को मतदान केंद्र भेजा जा सकें। उन्होंने मतगणना के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए ध्यान रखने और पारदर्शी तरीके से मतदान और मतगणना कराने के निर्देश दिए हैं।

    यह भी पढ़ें :  विश्व रक्तदाता दिवस पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

    IMG 20250216 WA0036

    कोरबा जनपद अंतर्गत 21 सेक्टर में 224 मतदान केंद्रों में मतदान होना है। रिजर्व सहित कुल 1198 कर्मचारियों की डूयटी यहां लगाई गई है। एक बूथ में पीठासीन अधिकारी सहित मतदान दल में चार अन्य कर्मचारी होगी। जिसमें से एक स्थानीय कर्मचारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में होगी। जनपद सीईओ सुश्री कौशाम्बी गभेल ने बताया कि यहां कुल 1 लाख 11 हजार 672 मतदाता है। कोरबा जनपद में पंच के 1076 पद है। जिसमें 537 वार्डों में निर्विरोध और 532 वार्ड में चुनाव होना है। पंच के 7 वार्डों में नामांकन प्राप्त नहीं होने पर चुनाव नहीं हो रहे हैं। इसी प्रकार सरपंच के 74 पदों के लिए जनपद सदसय के 24 पदों के लिए और जिला पंचायत के दो सदस्यों के लिए निर्वाचन होना है। कोरबा जनपद में एसडीएम श्री सरोज महिलांगे, सीएसपी श्री भूशण एक्का, सुश्री जूली तिर्की, जनपद सीईओ श्री कौशाम्बी गभेल, तहसीलदार श्री सत्यपाल राय, श्री के के लहरे आदि की उपस्थिति में मतदान दलों को संबंधित मतदान केंद्रों में रवाना किया गया।

    मतदान दलों को मतपेटी के साथ मतदान से संबंधित सामग्री, आवश्यक जीवनरक्षक दवाईयां भी दी गई है। एसडीएम श्री महिलांगे ने सभी कर्मचारियों को गंभीरता से चुनाव कराने और शराब सहित अन्य नशा न करने के निर्देश दिए। करतला जनपद में मतदान दलों को सामग्री का वितरण किया गया। जनपद के सीईओ, तहसीलदार सहित अन्य कर्मचारी मतदान दलों को सामग्री वितरण व्यवस्था में लगे रहें। कलेक्टर-एसपी ने यहां भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था की जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए। जनपद करतला के श्री मोहनीश देवांगन ने बताया कि करतला जनपद में कुल 263 मतदान केंद्र है। जिसमें रिर्जव मिलाकर कुल 1386 कर्मचारियों की डयूटी लगी है।

    यह भी पढ़ें :  जब कोरबा में मानवता के लिए उमड़ पड़े सैकड़ों हाथ ! ​ डॉ. मित्तल ने कहा: "यह दान नहीं, किसी का उजड़ता संसार बचाने का संकल्प है"

    कुल 1 लाख 16 हजार 335 मतदाता है। यहां सरपंच के लिए 78 पद है। जिसमें से 4 पदों पर निर्विरोध सरपंच चुन लिया गया है। 74 पदों पर निर्वाचन हेतु मतदान होगी। इसी तरह पंच के लिए 1159 वार्ड है, जिसमें से 658 में निर्विरोध चयन कर लिया गया है। 501 में पंच के लिए चुनाव होगा। जनपद सदस्य के 24 पद है। जिसमें से एक में निर्विरोध चयन हो चुका है। 23 पदों के लिए चुनाव होगा। यहां जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 3 और 4 में निर्वाचन हेतु मतदान होगी।

    सफेद,पीला,नीला और गुलाबी रंगों के मतपत्र में लगाना होगा ठप्पा

    त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदाताओं को पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अलग-अलग रंगों के मतपत्र में सील लगाना होगा। पंच पद के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद सदस्य हेतु पीला और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुलाबी मतपत्र निर्धारित किया गया है। 17 फरवरी को होने वाले चुनाव में पंच और सरपंच, जनपद सदस्य पदों हेतु मतपत्रों की मतगणना वहीं उसी दिन की जायेगी, लेकिन अधिकृत रूप से इसका सारिणीकरण 19 को किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य हेतु मतगणना का परिणाम व सारिणीकरण 20 फरवरी को किया जाएगा।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्ग में हुआ भव्य जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    June 22, 2026

    जिला पंचायत परिसर में निकला कोबरा, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    June 22, 2026

    मारुति फाउंडेशन एवं हेरिटेज इंडिया ने फ्यूजन आर्ट 2026 साइबर जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन; साइबर क्राइम, फादर्स डे और योगा दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    June 22, 2026

    हाथ में सिगरेट और पास में शराब की बोतल, नोएडा में नशे में धुत सड़क पर लेटी लड़की का VIDEO वायरल

    June 22, 2026

    ‘जब अतीक को नहीं छोड़ा तो ये कौन सी खेत की मूली’, नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर रेप के आरोपी मुशर्रफ को पुलिस ने मारी गोली, देखें वीडियो…

    June 22, 2026

    Korba: बीच-बचाव करने पहुँचे युवक की जघन्य हत्या, त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    June 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,658 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,078 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026923 Views
    Don't Miss

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्ग में हुआ भव्य जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    June 22, 2026

    छत्तीसगढ़ दुर्ग/स्वराज टुडे:  खालसा पब्लिक स्कूल, दुर्ग में आयोजित जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में…

    जिला पंचायत परिसर में निकला कोबरा, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    June 22, 2026

    मारुति फाउंडेशन एवं हेरिटेज इंडिया ने फ्यूजन आर्ट 2026 साइबर जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन; साइबर क्राइम, फादर्स डे और योगा दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    June 22, 2026

    हाथ में सिगरेट और पास में शराब की बोतल, नोएडा में नशे में धुत सड़क पर लेटी लड़की का VIDEO वायरल

    June 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.