Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बस्ती में 11वीं के छात्र को लेकर फरार हुई टीचर, अपहरण और पॉक्सो में केस दर्ज, लखनऊ में मिले दोनों

    November 25, 2026

    राशिफल 25 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 25, 2026

    हाथी ने युवक को कुचला, ट्रैक्टर को भी किया क्षतिग्रस्त, हाथियों के उत्पात से लोगों में भारी दहशत

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सर्वे: नरेंद्र मोदी का विकल्प बीजेपी में कौन? जानें अमित शाह और योगी आदित्यनाथ में से कौन निकला आगे
    Featured

    सर्वे: नरेंद्र मोदी का विकल्प बीजेपी में कौन? जानें अमित शाह और योगी आदित्यनाथ में से कौन निकला आगे

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n651750457173939207619169c76e2a15ee9adeddc9ea7f541b00b2e2f3a830ecf4b95c0bc979198ead4d32
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: हमारे देश में एक सवाल को लेकर काफी चर्चा होती है कि प्रधानमंत्री मोदी के बाद बीजेपी की तरफ से अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? ऐसे ही सवालों को लेकर इंडिया टुडे ग्रुप-सी-वोटर ने Mood of the Nation (MOTN) सर्वे किया है.

    इस सर्वे में सबसे ज्यादा 26.8 प्रतिशत लोगों ने कहा कि नरेंद्र मोदी के बाद गृह मंत्री अमित शाह को देश का अगला प्रधानमंत्री बनना चाहिए. 25.3 प्रतिशत लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री मोदी का राजनीतिक उत्तराधिकारी होना चाहिए.

    इनके अलावा 14.6 प्रतिशत लोगों ने नितिन गडकरी को, 5.5 प्रतिशत लोगों ने राजनाथ सिंह को और 3.2 प्रतिशत लोगों ने नरेंद्र मोदी के बाद शिवराज सिंह चौहान को अगला प्रधानमंत्री बनाने की इच्छा जताई. दिलचस्प बात ये है कि प्रधानमंत्री मोदी का राजनीतिक उत्तराधिकारी बनने की इस दौड़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. अगस्त 2024 के सर्वे में उन्हें 18.8 प्रतिशत लोग अगला प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे लेकिन अब ऐसे लोगों की संख्या 25.3 प्रतिशत हो गई है. इस राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच ज्यादा अंतर नहीं है.

    भारत का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री कौन?

    एक ऐसा ही सवाल और है कि लोग किस प्रधानमंत्री को भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री मानते हैं? इस सर्वे में सबसे ज्यादा 50.7 प्रतिशत लोगों ने नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री माना है. 13.6 प्रतिशत लोग डॉ. मनमोहन सिंह को, 11.8 प्रतिशत लोग अटल बिहारी वाजपेयी को, 10.3 प्रतिशत लोग इंदिरा गांधी को और सबसे कम सिर्फ 5.2 प्रतिशत लोग देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को सबसे अच्छा प्रधानमंत्री मानते हैं.

    यह भी पढ़ें :  क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

    अब सवाल आता है कि देश के लोग मोदी सरकार के प्रदर्शन से खुश हैं या निराश? 61.8 प्रतिशत लोग प्रधानमंत्री मोदी के प्रदर्शन और फैसलों को अच्छा या बहुत अच्छा मानते हैं. और प्रधानमंत्री मोदी के काम से काफी संतुष्ट हैं. जबकि 21.1 प्रतिशत लोग प्रधानमंत्री मोदी के प्रदर्शन को बुरा या बहुत बुरा मानते हैं और वो प्रधानमंत्री मोदी से निराश हैं. बड़ी बात ये है कि लोकसभा चुनावों के बाद देश में ऐसे लोगों की संख्या बढ़ी है, जो ये कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रदर्शन में सुधार आया है. अगस्त 2024 में 58.6 प्रतिशत लोग प्रधानमंत्री मोदी के प्रदर्शन को अच्छा या बहुत अच्छा मानते थे लेकिन अब इनकी संख्या 61.8 प्रतिशत हो गई है.

    राम मंदिर निर्माण मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि

    इसके अलावा 62.1 प्रतिशत लोग मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल से संतुष्ट हैं और उन्हें लगता है कि सरकार सही दिशा में जा रही है और अच्छा काम कर रही है. लेकिन 27.1 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो ये मानते हैं कि तीसरे कार्यकाल में मोदी सरकार अच्छा काम नहीं कर रही और वो गठबंधन सरकार के दबाव में है. ये पहली बार है, जब प्रधानमंत्री मोदी केन्द्र में गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं और बीजेपी के पास पूर्ण बहुमत नहीं है. वहीं देश में सबसे ज़्यादा 15.2 प्रतिशत लोग अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं.

    लोगों का कहना है कि राम मंदिर के मुद्दे पर बीजेपी ने अपने वादे को पूरा किया है. 13.2 प्रतिशत लोग मानते हैं कि मोदी सरकार में देश को राजनीतिक स्थिरता मिली है और ये इस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है. 10.6 प्रतिशत लोग भ्रष्टाचार मुक्त सरकार को सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं. 10.1 प्रतिशत लोग Make in India अभियान को, 8.6 प्रतिशत लोग सड़क, स्कूल और अस्पताल जैसे विकास को, 7.4 प्रतिशत लोग कल्याणकारी योजनाओं को और 7.3 प्रतिशत लोग जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने को मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं.

    यह भी पढ़ें :  सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बनेगी फिल्म, TPCC के कार्यकारी अध्यक्ष जग्गा रेड्डी ने किया ऐलान

    2 जनवरी से 9 फरवरी के बीच किया गया सर्वे

    बता दें कि Mood of the Nation (MOTN) सर्वे को इंडिया टुडे ग्रुप और CVoter द्वारा किया गया है. यह सर्वे 2 जनवरी 2025 से 9 फरवरी 2025 के बीच किया गया है, जिसमें भारत के सभी 543 लोकसभा सीटों के 54,418 लोगों से बातचीत की गई. इनके अलावा सी-वोटर ने पिछले 24 हफ्तों के दौरान 70,705 लोगों की भी राय जानी. इस प्रकार कुल MOTN रिपोर्ट को बनाने के लिए कुल 1 लाख 25 हजार 123 लोगों की राय का विश्लेषण किया गया.

    इस सर्वे का उद्देश्य देश की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक स्थिति को समझना था. यह सर्वे CATI (कंप्यूटर असिस्टेड टेलीफोन इंटरव्यूइंग) पद्धति से किया गया, जिसमें रैंडम डायलिंग (RDD) तकनीक का उपयोग कर देशभर के लोगों से सवाल पूछे गए. सर्वे सभी टेलीकॉम सर्कल्स को कवर करता है और भारत की जनसंख्या का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करता है.

    डेटा विश्लेषण और सटीकता

    इस सर्वे में मैक्रो स्तर पर ±3% और माइक्रो स्तर पर ±5% की त्रुटि सीमा (Margin of Error) रखी गई है. डेटा को जेंडर, उम्र, शिक्षा, आय, धर्म, जाति, शहरी/ग्रामीण जनसंख्या और पिछले चुनावों में मतदान पैटर्न के आधार पर वेटेड किया गया है, जिससे यह भारतीय जनसंख्या का सही प्रतिनिधित्व कर सके. सर्वे 11 राष्ट्रीय भाषाओं में किया गया, जिससे देशभर के लोग इसमें शामिल हो सकें.

    यह भी पढ़ें: NCTE का बड़ा फैसला, फिर से आएगा इतने साल का B.Ed और M.Ed कोर्स, जानिए कौन कर पाएगा यह कोर्स

    यह भी पढ़ें: भगवान ने पूरी नहीं की मौत की कामना, तो गुस्साए शख्स ने तोड़ दी शनिदेव की मूर्ति, पढ़िए हैरान करने वाली खबर

    यह भी पढ़ें :  Korba: कोसाबाड़ी कैथोलिक चर्च में क्राइस्ट द किंग पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया

    यह भी पढ़ें: नग्न कर प्राइवेट पार्ट्स से लटका दिए डम्बल, 5 सीनियर छात्र गिरफ्तार, रैगिंग की खौफनाक कहानी सुन कांप उठेगी रूह

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: बिसलेरी के पानी का सैंपल जांच में फेल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

    November 24, 2026

    राशिफल 24 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 24, 2026

    CBSE में नौवीं के छात्रों को पढ़ने होंगे नौ विषय, तीन भाषाओं के साथ व्यावसायिक शिक्षा भी अनिवार्य

    November 24, 2026

    Mumbai: गार्डन में कपल के साथ मारपीट करने वाले दो और मुस्लिम लड़के हिरासत में, बढ़ा राजनीतिक विवाद

    November 24, 2026

    क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

    November 23, 2026

    Korba: चंद्रनगर-जटराज के विस्थापितों ने एसईसीएल प्रबंधन पर लगाया बुनियादी सुविधाएं ना देने का आरोप, दंडवत प्रणाम करते हुए पहुँचे कलेक्ट्रेट, लगाई न्याय की गुहार

    November 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,103 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    बस्ती में 11वीं के छात्र को लेकर फरार हुई टीचर, अपहरण और पॉक्सो में केस दर्ज, लखनऊ में मिले दोनों

    November 25, 2026

    उत्तरप्रदेश बस्ती/स्वराज टुडे: यूपी के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र से गुरु-शिष्य के रिश्ते…

    राशिफल 25 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 25, 2026

    हाथी ने युवक को कुचला, ट्रैक्टर को भी किया क्षतिग्रस्त, हाथियों के उत्पात से लोगों में भारी दहशत

    November 25, 2026

    चक दे इंडिया! भारत की बेटियों ने चीन को बुरी तरह रौंदा, दीपिका की हैट्रिक से 6-2 से जीती टीम

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.