Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 30 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 30, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, होटल मैनेजर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, होटल/लॉज संचालकों के लिए सख्त निर्देश…

    April 30, 2026

    Health tips: सीने में जमा बलगम हो​ या गले की कफ बस 1 गांठ से पाएं तुरंत राहत “ऐसा असर की दवाइयाँ भी फेल हो जाएं”

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 7 फरवरी 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 7 फरवरी 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 7 फरवरी का राशिफल बता रहा है कि आज चंद्रमा का संचार वृषभ उपरांत मिथुन राशि में होने जा रहा है। इस गोचर में आज के दिन चंद्रमा रोहिणी उपरांत मृगशिरा नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के गोचर की वजह से कल के दिन सुनफा सहित गजकेसरी योग भी बनेगा। ऐसे में कल का दिन सिंह राशि के लिए तनावपूर्ण रह सकता है जबकि वृषभ, तुला और धनु सहित कई राशियों के लिए लाभदायक और मंगलकारी रहेगा। तो आइए जानते हें आज ग्रह गोचर के बीच किस राशि का भाग्य कितना साथ दे रहा और कैसा बीतेगा मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन, जानें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। दूसरे भाव में गोचर करते हुए चंद्रमा इन्हें पेंडिंग काम को पूरा करने के लिए प्रेरित करेंगे और इन्हें काम में सफलता भी मिलेगी। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में भी आज सुधार दिखेगा। आज अकारण ही आप किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। कुछ छोटे-मोटे पार्ट टाइम काम के लिए भी समय निकाल सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पारिवारिक जीवन में आज कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। छात्र आज शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि से जाते हुए चंद्रमा आज वृषभ राशि वालों को खुश कर रहे हैं। आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आपके मन में आज भौतिक साधनों की चाहत बढ़ने वाली है जिससे आप कुछ शौक की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आज शाम को आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे घर के सदस्य खुश नज़र आएंगे। पिता का मार्गदर्शन लाभदायक होगा।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि में आज चंद्रमा का प्रवेश होने वाला है लेकिन यहां आने से पहले ही चंद्रमा मिथुन राशि वालों को लाभ का अवसर प्रदान कर रहे हैं। आपको अपनी मेहनत के साथ भाग्य का भी सहयोग मिलेगा। आपकी तरक्की देखकर आपके साथी कर्मचारी मन ही मन ईर्ष्या कर सकते हैं। आप खुद भी आज अपनी नजरों में कुछ अलग महसूस करेंगे। लेकिन सफलता से आपको अहंकार नहीं पालना चाहिए, ऐसा कुछ भी न करें जिससे आप लोगों की नजरों में चढ़ जाएं। विद्यार्थियों को आज मेहनत का फल मिलेगा। संतान से सुख पाएंगे।

    यह भी पढ़ें :  सरस्वती शिशु मंदिर में 40 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ....5 से 15 वर्ष के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पेंटिंग, एरोबिक्स, इंग्लिश स्पीकिंग और कंप्यूटर कक्षाएं आयोजित

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज का दिन नौकरी एवं कारोबार के मामले में लाभदायक है। साथ ही आज धर्म कर्म में भी इनकी रुचि बनी रहेगी। भाई-बहनों या संतान को लेकर कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है। आपको रिश्तों में आज सामंजस्य बनाकर चलना होगा। आज आप परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से आपको आज लाभ मिलेगा। भावुकता से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ने से मन चिड़चिड़ा हो सकता है। आपको आज आर्थिक मामलों में भी बहुत ही संयम और सतर्कता पूर्वक चलना होगा। सितारे कहते हैं कि आज स्वास्थ्य में भी आप नरमी महसूस कर सकते हैं। वैसे पारिवारिक जीवन में आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा। किसी बात को लेकर परिवार में कोई तनाव चल रहा है तो उससे आप निजात पा सकते हैं। घरेलू जरूरत की चीजों पर धन खर्च होगा। वाहन पर भी व्यय होने के योग है। आपके लिए बेहतर होगा कि आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। दिन आपका आज व्यस्तता में बीतेगा लेकिन आपको मेहनत का शुभ परिणाम भी प्राप्त होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपकी कोई मनोकामना भी पूरी हो सकती है। अगर आप किसी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आपको आज बुद्धि का पूरा साथ मिलेगा और आने वाले समय में आप इसका अनुकूल परिणाम प्राप्त करेंगे। आपको आज के दिन मित्रों से भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में सुखद पलों का आनंद लेंगे।

    यह भी पढ़ें :  पाकिस्तान में लश्कर का एक और विकेट गिरा, अज्ञात बंदूकधारियों ने टॉप कमांडर को गोलियों से भुना

    ​तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए आज का दिन किसी चिंता को दूर करने वाला होगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में भी सुधार दिखेगा। सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र में आज शत्रु और प्रतिद्वंद्वी आपको परेशानी करने की कोशिश करेंगे लेकिन धैर्य से समझदारी से स्थिति को संभालने में आप सफल हो सकते हैं। सितारे कहते हैं कि आज आप पिता और जीवनसाथी की सलाह से काम करेंगे तो कार्य सफल होंगे। संतान को लेकर चिंता रहेगी।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको किसी करीबी से कोई गुड न्यूज मिलेगी। परिवार के लोग आपके साथ हर स्थिति में खड़े रहेंगे और हर मोड़ पर आपको उनसे सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय के तनाव को अपने ऊपर बिल्कुल भी हावी नहीं होने दें। यदि आप किसी नई योजना पर काम करने की सोच रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। किसी चली आ रही पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आप आज बिजनेस में भी खूब कमाई कर पाएंगे।

    ​धनु राशि

    आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। आपको आज लव लाइफ के साथ ही फैमिली लाइफ में भी भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके संपर्क का दायरा भी आज बढ़ेगा जो आपको लाभ दिलाएगा। कहीं फंसा हुआ धन पाने के लिए आपको काफी परिश्रम करना होगा। शाम का समय आपका परिवार के साथ मनोरंजक बीतेगा। धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि रहेगी।

    ​मकर राशि

    मकर राशि के लोगों को आज के दिन कार्यक्षेत्र में परिश्रम के साथ भाग्य का भी लाभ मिलेगा। आज आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी भाग ले सकते हैं जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दिन भर आपको आज शुभ समाचार भी प्राप्त होंगे। कोई दीर्घकालीन चाहत भी आपकी पूरी हो सकती है। मित्रों से सहयोग भी प्राप्त होगा। आज आप किसी धार्मिक यात्रा का भी प्लान बना सकते हैं। आज ननिहाल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। शाम का समय परिवार के छोटे सदस्यों के साथ मनोविनोद में बिताएंगे।

    यह भी पढ़ें :  संजीव कांकर बने मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष, युवाओं ने कांकर का माल्यार्पण कर दी बधाई

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्य व्यवसाय के लिहाज से अच्छा है। यदि आप आज किसी आयात-निर्यात के व्यवसाय के बारे में सोच रहे हैं तो इस मामले में आपको सफलता मिलेगी। अध्यात्म और धर्म में भी आज रुचि बढ़ेगी और इस मामले में भाग्य आपका साथ देगा। आज किसी यात्रा या मंगल उत्सव में शामिल होने का योग बन सकता है। परिवार के साथ आप सुखद समय बिताएंगे। आपको आज के दिन लव लाइफ में भी सुख की प्राप्ति होगी। माता की सेहत नरम है तो उनकी सेहत में सुधार होगा।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लिए आज का दिन मीन राशि के लिए मिश्रित रहेगा। आज आपको गुप्त शत्रुओं से भी सतर्क रहना होगा। आज किसी को पैसा उधार न दें क्योंकि हाथ से गया हुआ धन वापस मिल पाना कठिन होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपकी तरक्की के कई रास्ते भी खुलेंगे। पढ़ाई और अध्यात्म में आज आपकी रुचि बढेगी। छात्रों का प्रदर्शन सुधरेगा। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 30 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 30, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, होटल मैनेजर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, होटल/लॉज संचालकों के लिए सख्त निर्देश…

    April 30, 2026

    Health tips: सीने में जमा बलगम हो​ या गले की कफ बस 1 गांठ से पाएं तुरंत राहत “ऐसा असर की दवाइयाँ भी फेल हो जाएं”

    April 30, 2026

    Bhopal: खुद को वकील बताकर महिला ने जीत लिया भरोसा, फिर 64 लोगों को लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    April 30, 2026

    RBI Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026

    April 29, 2026

    “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बालको प्लांट परिसर में ट्रांसपोर्टरों एवं बालको प्रबंधन की संयुक्त बैठक आयोजित

    April 29, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026920 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026847 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026807 Views
    Don't Miss

    राशिफल 30 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 30, 2026

    आज का राशिफल : आज 30 अप्रैल 2026 का दिन भावनाओं के उतार-चढ़ाव से निकलकर…

    Raipur: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, होटल मैनेजर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, होटल/लॉज संचालकों के लिए सख्त निर्देश…

    April 30, 2026

    Health tips: सीने में जमा बलगम हो​ या गले की कफ बस 1 गांठ से पाएं तुरंत राहत “ऐसा असर की दवाइयाँ भी फेल हो जाएं”

    April 30, 2026

    Bhopal: खुद को वकील बताकर महिला ने जीत लिया भरोसा, फिर 64 लोगों को लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    April 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.