Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला भिलाई द्वारा विशेष पूजन, हवन, प्रसाद वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    June 11, 2026

    Delhi: बेगुनाहों की जिंदगियों से खेलता भ्रष्ट तंत्र, दिल्ली में विभिन्न अग्निकांड हादसों में अब तक सैकड़ो लोगों की जा चुकी है जान, आखिर कब थमेगा ये सिलसिला ?

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन के सफल कार्यकाल पर कोरबा में भाजपा ने मनाया गौरव दिवस, आध्यात्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»क्या भूपेश बघेल के लाडले अशोक जुनेजा को भाजपा देगी सेवा विस्तार? अशोक जुनेजा के मोह से बाहर निकलकर प्रदेश को नया पुलिस महानिदेशक देंगे मुख्यमंत्री साय ?
    Featured

    क्या भूपेश बघेल के लाडले अशोक जुनेजा को भाजपा देगी सेवा विस्तार? अशोक जुनेजा के मोह से बाहर निकलकर प्रदेश को नया पुलिस महानिदेशक देंगे मुख्यमंत्री साय ?

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    828be736 5ded 4d85 a3f2 bdcf3cb9c279
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *तीन बार सेवा विस्तार पा चुके भ्रष्टाचारी जुनेजा के हाथ सेवानिवृत्ति आएगी या फिर मिलेगा अभयदान?*

    *भूपेश बघेल की चांडाल चौकड़ी को अभयदान देते आए हैं डीजीपी अशोक जुनेजा?*

     

    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ सरकार सेवा और सुशासन का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार प्रदेश के हर एक मामले में जनता की उम्‍मीदों पर खरा उतर रही है। यहां तक प्रशासनिक स्‍तर पर भी जो नियुक्तियां की जा रही हैं उन पर विशेष ध्‍यान दिया जा रहा है और ऐसे अधिकारियों को जिम्‍मेदारियां दी जा रही है जिनका सर्विस रिकार्ड बेहतर है। हाल ही में प्रदेश में नया डीजीपी बनना है। इस महत्‍वपूर्ण पद के लिए कई नामों की चर्चा की जा रही है। उनमें एक नाम अशोक जुनेजा का भी है। अशोक जुनेजा पूर्ववर्ती सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खास रहे थे। यहां तक महादेव सट्टा, शराब, कोयला समेत अन्य घोटालों के चरम के दौरान जुनेजा डीजीपी पद पर काबिज थे। सौम्या चौरसिया को तब जेल में वीआईपी सुविधा दी गई थी।

    यहां तक सूत्रों का दावा है कि फाइलें तब जेल आया करती थी, शायद यही कारण है कि भूपेश बघेल के घोटालों के बाद भी उन पर, उनके खास लोगों पर और उनकी चौकड़ी में शामिल पुलिस अधिकारियों पर कोई कार्यवाही नहीं हो पायी है। क्या यही कारण है कि गृहमंत्री एक बार फिर प्रदेश के सबसे अधिक भ्रष्टाचार में लिप्त रहे पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को सेवा विस्तार देने की योजना पर काम कर रहे हैं। महादेव सट्टा ऐप घोटाले से लेकर शराब घोटाला, कोयला घोटाला सहित बुलेट प्रूफ जैकेट खरीदने आदि को अंजाम देने वालों की ढाल बनने वाले अशोक जुनेजा को लगातार तीसरी बार सेवा विस्तार देने का फैसला राज्य की जनता के चेहरे पर अपंग कानून का करारा थप्पड़ साबित होगा। सरकार ने जुनेजा को सेवा विस्तार दिया तो यह दिन राज्य के लिए काला दिन साबित होगा, खासतौर पर जब छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था अब हाथ से निकल गई है। बघेल सरकार में भ्रष्टाचार को बढावा देने वाले अशोक जुनेजा को इस समय गृह विभाग से भरपूर सहयोग मिल रहा है। विश्‍वस्‍त सूत्रों का कहना है कि जुनेजा ने गृहमंत्री और उनके सहयोगियों को बड़े स्तर पर उपकृत कर दिया है , जिसके एवज में अब जुनेजा को सेवा विस्तार देने की योजना बना रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नशामुक्ति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

    बघेल के मुख्य सेनापति रह चुके हैं जुनेजा

    अशोक जुनेजा के बारे में यह भी कहा जाता रहा है कि वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार में पावरफुल अफसरों में सौम्या चौरसिया के बाद आते थे। उनकी बघेल सरकार में तूती बोलती थी। यही कारण है कि भूपेश बघेल ने अशोक जुनेजा को अपने भ्रष्टाचार तंत्र का एक मोहरा बनाया और उन्हें भ्रष्टाचार करने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया। जुनेजा ने भी अफसरशाही की चिंता किए बगैर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया। इसी तरह जुनेजा मुख्यमंत्री बघेल के करीबी अफसरों में शामिल हो गए।

    अब भाजपा नेता क्यों नहीं लेते एक्शन?

    जुनेजा और भाजपा के गृहमंत्री के बीच पनप रही दोस्ती के चर्चे इस बात को लेकर भी आम है क्योंकि जिस समय बघेल सरकार में जुनेजा भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे थे उस समय यही भाजपा नेता उनका विरोध करते। लेकिन आज जब स्वयं सत्ता में हैं तो जुनेजा के टुकड़ों के आगे नतमस्तक हो गए और उनके खिलाफ अब तक कोई कार्यवाही नहीं करना उचित समझा। जनता का सेवक होकर जनता के विश्वास से खिलवाड़ करने का यह दंड आने वाले समय में विष्णुदेव साय सरकार को भी मिल सकता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या इस अवस्था में भी मुख्यमंत्री साय सेवा विस्तार पर विचार करेंगे।

    04 फरवरी को होना है रिटायरमेंट

    जानकारी के अनुसार अशोक जुनेजा पहली बार वर्ष 2021 में भूपेश बघेल सरकार में पुलिस महानिदेशक बने। उसके बाद वर्ष 2023 में उन्हें रिटायरमेंट देने के बजाय बघेल सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार दिया और उनकी रिटायरमेंट तिथि 04 फरवरी 2025 हो गई। अब देखने वाली बात यह है कि लॉ एंड ऑर्डर सहित ब्यूरोक्रेसी को कठघरे में खड़ा कर देने वाले जुनेजा को 04 फरवरी को क्या मिलेगा। सेवानिवृति या सेवा विस्तार।

    यह भी पढ़ें :  शिवशक्ति सेवा संस्था के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बने पार्षद नरेंद्र देवांगन, समाजसेवियों का किया सम्मान

    बड़े लेन देन की है खबर

    सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बहुत मोटी रकम का लेन-देन किया है, यह जांच का विषय है? पूर्व में हुए आरटीओ और अवैध पुलिस थानों की उगाही के मामले में भी सरकार को जांच करनी चाहिए।

    *विजया पाठक की रिपोर्ट*

    यह भी पढ़ें: OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फ़ैसला, 27 प्रतिशत आरक्षण को हरी झंडी

    यह भी पढ़ें: SECL राजगामार में हुए डकैती का खुलासा, सुरक्षा गार्ड को बंधक बना आरोपियों द्वारा दिया गया अंजाम,16 आरोपी गिरफ्तार, 6 अन्य फरार

    यह भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़ के शैतान का श्रद्धालुओं ने कर दिया खुलासा, अब उन्हें भी पाताल पहुंचा देंगे सीएम योगी !

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला भिलाई द्वारा विशेष पूजन, हवन, प्रसाद वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    June 11, 2026

    Delhi: बेगुनाहों की जिंदगियों से खेलता भ्रष्ट तंत्र, दिल्ली में विभिन्न अग्निकांड हादसों में अब तक सैकड़ो लोगों की जा चुकी है जान, आखिर कब थमेगा ये सिलसिला ?

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन के सफल कार्यकाल पर कोरबा में भाजपा ने मनाया गौरव दिवस, आध्यात्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

    June 10, 2026

    मालखरौदा में हुए पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व घटित मुक्ता दोहरा हत्याकांड को भी इन्ही आरोपियों ने दिया था अंजाम

    June 10, 2026

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    June 10, 2026

    बहन के लव मैरिज से गुस्साए भाई ने जीजा के सिर में मारी गोली, 4 महीने पहले की थी लव-मैरिज

    June 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,618 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,057 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026908 Views
    Don't Miss

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला भिलाई द्वारा विशेष पूजन, हवन, प्रसाद वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ भिलाई/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री…

    Delhi: बेगुनाहों की जिंदगियों से खेलता भ्रष्ट तंत्र, दिल्ली में विभिन्न अग्निकांड हादसों में अब तक सैकड़ो लोगों की जा चुकी है जान, आखिर कब थमेगा ये सिलसिला ?

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन के सफल कार्यकाल पर कोरबा में भाजपा ने मनाया गौरव दिवस, आध्यात्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

    June 10, 2026

    मालखरौदा में हुए पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व घटित मुक्ता दोहरा हत्याकांड को भी इन्ही आरोपियों ने दिया था अंजाम

    June 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.