Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 15 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 15, 2026

    Gorakhpur: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गरीबों का खून चूसने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 1 आरोपी गिरफ्तार

    May 15, 2026

    UP news: पीतल कारोबारी के घर हुई 1 करोड़ 30 लाख की डकैती का 72 घंटे के भीतर खुलासा, घर की बेटी ही निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 26 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 26 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 26 जनवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार बता रहा है कि, आज मंगल और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग बन रहा है। दरअसल आज चंद्रमा धनु राशि में आकर मिथुन राशि में बैठे मंगल को सप्तम दृष्टि से देख रहे हैं। ऐसे में आज के दिन चंद्रमा और मंगल धन लक्ष्मी योग बना रहे हैं। जिससे मेष,तुला और कुंभ राशि पर देवी लक्ष्मी की कृपा होने का संयोग बन रहा है। ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज सितारे क्या कह रहे हैं, जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि के लिए आज 26 जनवरी का दिन, आर्थिक दृष्टि से अप्रत्याशित लाभ वाला रहेगा। आज आप किसी के साथ ज्यादा बात व्यवहार करना पसंद नहीं करेंगे, इससे आप कई परेशानियों से बच पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपके योगदान की सराहना होगी, तारीफ पाएंगे। समाज में वरिष्ठ लोगों से नए संपर्क बनेंगे। आपको जीवनसाथी और बच्चों से लाभदायक समाचार मिल सकता है। परिवार में शाम का समय थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है, फिर भी कुल मिलाकर दिन सुखद रहेगा। आज स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लिए आज 26 जनवरी का राशिफल कहता है कि, आज आपका मन अनिर्णय की स्थिति में रहेगा। दिन के पहले भाग में प्रत्येक कार्य सोच-समझकर करें, मन अनिर्णय की स्थित में रहेगा। वृषभ राशि वालों के लिए आज नया काम शुरू करना उचित नहीं है, हो सके तो टाल दें। आज किए गए अधिकांश कार्य परेशान के बाद पूरे हो सकते हैं। स्वभाव की मनमानी के कारण परिवार में बड़ों या कार्यस्थल पर अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। आज आज क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखकर आज का दिन शांति से बिताना चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 3 दिवसीय कार्यक्रम 'खुशियों का पासवर्ड' का शुभारम्भ 18 मई को

    मिथुन राशि

    आज 26 जनवरी का दिन मिथुन राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। दिन भर आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहने से आलस्य और सुस्ती बनी रहेगी। फिर भी आज आप घरेलू समस्याओं को सुलझाने के प्रति अधिक सजग रहेंगे। आज वाणी और व्यवहार में नरमी भी रहेगी। आज कार्यस्थल पर कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं जिससे आपके लिए कुछ राहत की बात होगी। बिजनेस में रुक-रुक कर हो रहे धन आगमन से आज कमाई अच्छी होगी। शाम को मनोरंजन का मौका मिलेगा।

    कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज 26 जनवरी का दिन मानसिक तनाव भरा रह सकता है। किसी आशंका से मन व्याकुल हो सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर होने से मानसिक चिंता बढ़ेगी। आज दोपहर बाद स्वास्थ्य में अचानक गिरावट या किसी अन्य प्रकार का शारीरिक कष्ट होने की आशंका है। सेहत के मामले में लापरवाही से बचें। दोपहर का समय काफी खर्चीला रहेगा। आपके लिए सलाह है कि कोई भी नियम विरुद्ध काम करने से बचें। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के लिए आज 26 जनवरी का राशिफल कह रहा है कि,आज बीते दिनों से चली आ रही शारीरिक और पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि दिखाएंगे। कला और खान-पान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। लेकिन आज आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ घूमने जा सकते हैं। मित्रों पर खर्च होगा। संतान की प्रगति से खुशी मिलेगी।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के लिए आज 26 जनवरी का राशिफल बता रहा है कि, किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर सुबह से ही भागदौड़ रहेगी। आज छोटे-मोटे घरेलू कारणों से परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है, जिसके कारण दिन भर मन में नकारात्मक विचार आते रहेंगे। शाम को मामला सुलझने से आपको राहत मिलेगी। संतान के भविष्य को लेकर मन उलझन में रह सकता है। दोपहर के बाद किसी महिला के सहयोग से आर्थिक या अन्य लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से सतर्क रहें।

    यह भी पढ़ें :  नगर निगम की घोर लापरवाही: कूड़े के ढेर में मिला जन्म प्रमाण पत्र, आम आदमी जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने निगम के काट रहे हैं चक्कर

    तुला राशि

    तुला राशि के लिए आज 26 जनवरी का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अच्छा है। घर में जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा। कार्य और व्यापार के लिए दिन लाभदायक रहेगा। सुबह से शाम तक रुक-रुक कर धन का आगमन होगा, लेकिन आज चल रहे खर्चों के कारण बचत करना मुश्किल होगा। पुराने परिचितों से मुलाकात होने पर आपको खुशी मिलेगी। कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज पूरे दिन आपको सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य कमजोर रहने के कारण चिड़चिड़ापन रहेगा। आर्थिक कारणों से चिंता एवं बेचैनी रहेगी। आज कार्यस्थल पर काम में मन नहीं लगेगा। आकस्मिक घटनाओं से मन दुखी हो सकता है। आपके या परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर अप्रत्याशित खर्च होगा।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आर्थिक लाभ होगा। आज आप थोड़ी सी मेहनत से अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। इसलिए आज आपको तत्परता के साथ काम पर ध्यान देना चाहिए। साझेदारी के काम की अपेक्षा एकल व्यवसाय में लाभ अधिक होगा। पड़ोसियों के कारण परिवार में कुछ मुद्दों को लेकर बेवजह तनाव हो सकता है। वैसे आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं।

    मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायक है। दिन के पहले भाग में स्वास्थ्य में गिरावट होने से बेचैनी बढ़ेगी। परिवार में आज भाइयों के बीच छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव या कहासुनी होने की आशंका है। वाणी और व्यवहार में सावधानी रखें। जमीन-जायदाद से जुड़े काम फिलहाल टाल देना आपके लिए बेहतर होगा। दोपहर के बाद का समय ज्यादा बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र या अन्य माध्यमों से धन या मूल्यवान वस्तुओं का लाभ मिल सकता है। आज अनचाही यात्रा से थकान होने की आशंका है।

    यह भी पढ़ें :  Mungeli: ग्राम कोदवाबानी में विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत कृषकों को जैविक खेती, ट्राइकोडर्मा एवं नील हरित शैवाल की दी गई जानकारी

    ​कुंभ राशि

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य भी आज आपका अच्छा रहेगा। आज काम के प्रति आप अधिक सजग नजर आएंगे। बिजनेस या काम के सिलसिले में यात्रा का संयोग बनेगा। दोपहर के समय शुभ समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आपको कोई अच्छी डील मिलने की खुशी होगी। घर के लिए आप आज कुछ खरीदारी करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल आज बना रहेगा। मन पसंद भोजन का भी आज आप आनंद लेंगे। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान पाएंगे।

    ​मीन राशि

    आज 26 जनवरी का दिन मीन राशि के लोगों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। भावुकता की वजह से आज आप छोटी-छोटी बातों को दिल पर ले लेंगे। आज दोपहर बाद बच्चों अथवा जीवनसाथी का स्वास्थ्य नरम होने से चिंता होगी। अपनी वाणी और व्यवहार संयमित रखें अन्यथा मान सम्मान की हानि हो सकती है। आर्थिक लाभ की जगह खर्च अधिक होंगे। हो सके तो आज यात्रा आप टाल दें।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 15 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 15, 2026

    Gorakhpur: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गरीबों का खून चूसने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 1 आरोपी गिरफ्तार

    May 15, 2026

    UP news: पीतल कारोबारी के घर हुई 1 करोड़ 30 लाख की डकैती का 72 घंटे के भीतर खुलासा, घर की बेटी ही निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    Korba: बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट

    May 15, 2026

    13वी राज्य स्तरीय चिल्ड्रन, कैडेट एवं जूनियर किकबाक्सिंग स्पर्धा सम्पन्न, चयनित किकबाक्सर करेंगे राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत

    May 14, 2026

    Korba: पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 14, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026970 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026865 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026824 Views
    Don't Miss

    राशिफल 15 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 15, 2026

    आज का राशिफल: आज 15 मई शुक्रवार को चंद्रमा का गोचर मेष राशि में मंगल…

    Gorakhpur: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गरीबों का खून चूसने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 1 आरोपी गिरफ्तार

    May 15, 2026

    UP news: पीतल कारोबारी के घर हुई 1 करोड़ 30 लाख की डकैती का 72 घंटे के भीतर खुलासा, घर की बेटी ही निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    Korba: बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट

    May 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.