Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पुणे में करता था काम, लॉकडाउन में गांव लौटा तो खरीदने लगा जमीन-ट्रैक्टर; अब घर में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रमों में करोड़ों रुपये

    October 31, 2026

    विदेशी नौकरी का झांसा देकर म्यांमार के ‘KK Park’ में बंधक बनाकर साइबर ठगी कराने वाले गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

    October 31, 2026

    बारिश से बर्बाद धान की फसल का किसानों को मिले मुआवजा: रामकिशुन; प्रति एकड़ 15 हजार रुपये देने और खाद-बीज के दाम घटाने की उठाई मांग

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महाराष्ट्र में बड़ा हादसा : ट्रेन में आग की अफवाह सुन चैन पुलिंग कर कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन ने रौंदा; 6 की मौत
    Featured

    महाराष्ट्र में बड़ा हादसा : ट्रेन में आग की अफवाह सुन चैन पुलिंग कर कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन ने रौंदा; 6 की मौत

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n648743906173755301542041c21cccd6f556132b5eab1658fe474eca645ce2bc510e50101100bd729ce5e7
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    महाराष्ट्र
    जलगांव/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के जलगांव के परांडा रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई. अफवाह के बाद ट्रेन में सवार यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे.

    इसी बीच सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई लोगों को रौंद दिया. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. साथ ही 8-10 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद गांव के लोगों ने घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया है. साथ स्थानीय थाने के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. स्थानीय जनप्रतिनिधि राहत-बचाव कार्य में लगे हुए हैं. .यहां के लोगों ने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया है.

    ]बताया जा रहा है कि पुष्पक एक्सप्रेस परांडा रेलवे स्टेशन के पास आ रही थी. तभी ट्रेन के मोटरमैन ने ब्रेक लगाया तो पहियों से चिंगारियां निकलने लगी. इसी दौरान यात्रियों में अफवाह फैल गई कि ट्रेन में आग लग गई है और डरे सहमे लोगों ने कोच से कूदना शुरू कर दिया.

    रेलवे अधिकारी के अनुसार महाराष्ट्र के जलगांव जिले में ट्रेन की चपेट में आने के बाद कुछ लोगों के मारे जाने की आशंका है. जलगांव जिले में चेन खींचकर पटरियों पर उतरे एक ट्रेन के यात्रियों को दूसरी ट्रेन ने रौंदा है. जिला प्रशासन और रेलवे की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है.

    डीएम आयुष ने कहा का कि आपदा बचाव टीम को भेज दिया गया है. स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं. एंबुलेंस को भेजा गया है. साथ ही 3 अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया है. अंधेरा होने के कारण राहत बचाव कार्य में समस्या आ रही है.

    यह भी पढ़ें :  शासकीय ई.वी.पी. महाविद्यालय कोरबा की आंतरिक परिवारवाद समिति के तत्वावधान में कन्या छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    कैसे हुआ हादसा?

    महाराष्ट्र के जलगांव में भीषण रेल दुर्घटना हुई, जहां पचोरा और जलगांव स्टेशन के बीच पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई, जिसके कारण कई यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने की कोशिश की, तभी सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कुछ यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

    सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ डॉ. स्वनिल के अनुसार, पुष्पक एक्सप्रेस जो लखनऊ से मुंबई आ रही थी. इसी दौरान कुछ यात्री ट्रैक पर उतर गए थे. इस दौरान, दूसरी दिशा से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में कुछ यात्री आ गए. ट्रेन में ‘ACP’ यानी अलार्म चेन पुलिंग भी की गई थी. लेकिन चेन पुलिंग के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है. रेलवे अधिकारियों से इस बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है.

    सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि जलगांव जिले में एक ट्रेन से पटरी पर उतर गए कुछ यात्री विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए. भुसावल रेलवे मंडल से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को रवाना कर दिया गया है.

    मंडल रेल प्रबंधक भुसावल और रेलवे की मेडिकल टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं. इसके साथ ही रेलवे का सीनियर सेक्शन इंजीनियर और स्थानीय प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं.

    रेलवे अधिकारी ने क्या कहा?

    रेलवे अधिकारी ने कहा कि पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी. एसीपी हुआ और लोग ट्रैक पर आ गए. तभी कर्नाटक एक्सप्रेस ने उन्हें कुचल दिया. यह आग थी या कोई अन्य अफवाह, हम जांच इसकी जांत रहे हैं. प्रारंभिक जानकारी से संकेत मिलता है कि ट्रेन में कोई आग नहीं थी.

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में 31 अक्टूबर को होगा ‘सौभाग्यवती भवः 2026’ का आयोजन, रेड थीम में सजेगा करवा चौथ उत्सव

    पुष्पक ट्रेन हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने इसे अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना करार दिया. सीएम योगी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

    यह भी पढ़ें: रिटायरमेंट नियमों में बड़ा बदलाव, सरकारी कर्मचारियों के लिए नया झटका या राहत?

    यह भी पढ़ें: KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स, जानें एक साल की फीस

    यह भी पढ़ें: पत्नी से प्रताड़ित फिर एक शख्स ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में की कानून बदलने की मांग 

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पुणे में करता था काम, लॉकडाउन में गांव लौटा तो खरीदने लगा जमीन-ट्रैक्टर; अब घर में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रमों में करोड़ों रुपये

    October 31, 2026

    विदेशी नौकरी का झांसा देकर म्यांमार के ‘KK Park’ में बंधक बनाकर साइबर ठगी कराने वाले गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

    October 31, 2026

    बारिश से बर्बाद धान की फसल का किसानों को मिले मुआवजा: रामकिशुन; प्रति एकड़ 15 हजार रुपये देने और खाद-बीज के दाम घटाने की उठाई मांग

    October 31, 2026

    ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

    October 31, 2026

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ! कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल यात्रा

    October 31, 2026

    महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026 से सम्मानित होने पर अशोक मोदी ने बाबूलाल अग्रवाल को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

    October 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,056 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,557 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,424 Views
    Don't Miss

    पुणे में करता था काम, लॉकडाउन में गांव लौटा तो खरीदने लगा जमीन-ट्रैक्टर; अब घर में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रमों में करोड़ों रुपये

    October 31, 2026

    प्रयागराज/स्वराज टुडे: प्रयागराज के नवाबगंज स्थित बरईपुर रामनगर गांव में एक मकान के अंदर जमीन…

    विदेशी नौकरी का झांसा देकर म्यांमार के ‘KK Park’ में बंधक बनाकर साइबर ठगी कराने वाले गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

    October 31, 2026

    बारिश से बर्बाद धान की फसल का किसानों को मिले मुआवजा: रामकिशुन; प्रति एकड़ 15 हजार रुपये देने और खाद-बीज के दाम घटाने की उठाई मांग

    October 31, 2026

    ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

    October 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.