Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 22 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 22 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 22 जनवरी दिन बुधवार को ग्रह गोचर का आकलन करने से मालूम होता है कि, चंद्रमा का संचार दिन रात तुला राशि में हो रहा है। जहां चंद्रमा के आगे पीछे खाली घर होने से केमद्रुम नामक प्रतिकूल योग बन रहा है जबकि सूर्य के दोनों तरफ दो शुभ ग्रह बुध और शुक्र विराजमान होकर शुभ फलदायी उभयचरी योग बना रहे हैं। ऐसे में कल का दिन तुला, कुंभ और मीन राशि के लिए तो कुल मिलाकर शुभ रहेगा लेकिन केमद्रुम योग के प्रभाव से कई राशियों को परेशानी भी होगी। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज क्या कहते हैं सितारे, जानें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    घरेलू उलझनों के कारण आज आपका मन अशांत रह सकता है। आप दिन भर धार्मिक कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे। नौकरी में आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा लेकिन काम में सफलता मिलने की खुशी होगी। आज इस बात का ध्यान रखें कि शांति से ध्यान केंद्रित करके अपने काम पर फोकस करें इससे दिन आपके पक्ष में रह सकता है। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है लेकिन भाइयों और दोस्तों से आपको अपेक्षित सहयोग मिल पाएगा। पैसा कमाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातक आज मानसिक उलझन में रहेंगे। वैसे शांत मन से काम करें तो स्थिति को पक्ष में बनाए रख सकते हैं। सेहत नरम गरम रहेगी। परिवार के सदस्यों का व्यवहार भी अप्रत्याशित रहेगा, आपकी उपेक्षा होने पर आप चिड़चिड़े हो हो सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा। भाई-बहनों से बेकार की बातों पर बहस करने से बचें, इससे आपका सम्मान बना रहेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। हो सके तो आज आप निवेश करने से बचें, अगर करना ही हो तब दीर्घकालीन निवेश करें।

    यह भी पढ़ें :  Mhow : कारागार एक संस्कार सुधार केंद्र - भगवान भाई

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। दिन के पहले भाग में आप किसी महत्वपूर्ण घरेलू काम में व्यस्त रह सकते हैं। इससे कार्यक्षेत्र में कुछ देरी होगी। आज का दिन व्यापारी जातकों को आर्थिक लाभ दिलाएगा। नौकरी में भी दिन के दूसरे भाग से स्थिति में सुधार होना संभव है। आपके लिए सलाह है कि आज अपना काम लगन पूर्वक और सकारात्मक होकर करते रहें, थोड़े संघर्ष के बाद सफलता का सूरज चमकेगा।

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों को आज नम्र व्यवहार रखना चाहिए इससे आपको सम्मान और सहयोग मिलेगा। कामकाज के लिहाज से दिन कुछ सुस्त रहेगा। आर्थिक लाभ भी सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपको कुछ अचानक ही काम सौंप सकते हैं जिससे आपका मूड खराब हो सकता है। स्वास्थ्य लगभग सामान्य रहेगा लेकिन थकान और चिड़चिड़ापन स्वभाव में रह सकता है। जीवनसाथी से सहयोग बना रहेगा।

    ​सिंह राशि

    आपको आज के दिन ग्रह योग से लाभ मिल रहा है। स्वभाव में व्यवहारिकता रहने से आप अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। आप आज काम और परिवार के बीच बेहतर तालमेल बनाए रख सकते हैं। दोपहर बाद अचानक लाभ के योग बन रहे हैं। सार्वजनिक क्षेत्र में छवि सुधरेगी और लोग पीछे से आपकी तारीफ करेंगे। यात्रा और सुख साधनों पर भी आज आप धन खर्च कर सकते हैं।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि वालों को आज अपनी बोली पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो मान सम्मान की हानि हो सकती है। कामकाज में आज आपको कुछ उलझन और तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में आपको आज उतावलेपन से बचना होगा नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। किसी अप्रत्याशित खर्च की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। भाई बहनों से सहयोग पाएंगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: गांधी जयंती पर सतरेंगा पर्यटन स्थल में स्वच्छता अभियान, पौधे भी रोपे गए

    ​तुला राशि

    आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल कहा जा सकता है। जो जातक बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में सुधार दिखेगा। वैसे आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए धैर्य से काम लेना होगा। दोपहर तक व्यापारिक कार्य अव्यवस्थित रहेंगे,इसके बाद काम में गति आएगी। किसी का सहयोग मिलने लाभ भी पाएंगे। सुख साधनों की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। किसी संबंधी का व्यवहार आपको मानसिक कष्ट दे सकता है।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज बुधवार का दिन अधिक व्यस्तता वाला रहेगा। काम का दबाव अधिक होने से आप कई काम को टालने का प्रयास कर सकते हैं। लेकिन अधिकारी वर्ग से आपको दबाव मिल सकता है इसलिए न चाहते हुए भी आपको आज काम को पूरा करना होगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज बच्चों की किसी जरूरत को लेकर धन खर्च करना होगा। कोई प्रतिकूल खबर मिलने से आप निराश होंगे। लव लाइफ में आज प्रेमी से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आप अपनी हाजिरजवाबी और चतुराई से आज सफलता पा सकेंगे। अपने परिवार के सदस्यों और सहकर्मियों से आप आज तालमेल बनाकर रख पाएंगे। पिता और पैतृक पक्ष से आपको आज फायदा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आप सही समय पर सटीक निर्णय लेकर लाभ पा सकेंगे। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा।

    ​मकर राशि

    मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन उलझाने वाला रहेगा। आपकी किसी गलत निर्णय की वजह से नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको आज बहुत ही सोच विचार कर कोई भी फैसला लेना चाहिए। बिजनेस में आपकी कमाई तो होगी लेकिन किसी तकनीकी समस्या की वजह से परेशानी भी होगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने काम से काम रखना चाहिए। दूसरों के मामलों में उलझने से आपको आज बचना चाहिए। जो लोग नौकरी की तलाश में आज उन्हें अपेक्षा के अनुसार परिणाम नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। बेहतर होगा कि आज दिन को संयमित रूप से बिताएं और खर्च पर कंट्रोल करें।

    यह भी पढ़ें :  प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    ​कुंभ राशि

    आज कुंभ राशि के लिए दिन आनंददायक रहेगा। आपको आज अपने प्रयास में उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा। आज कारोबारी और नौकरीपेशा लोग नया काम शुरू कर सकते हैं। आपको कम मेहनत में ही भाग्य अधिक लाभ और सफलता प्रदान करेगा। आपकी कोई लंबे समय से अटका काम आज पूरा हो सकता है। काम के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा सफल रहेगी। आप सुख साधनों में वृद्धि होने से प्रसन्न होंगे। परिवार वालों का सहयोग आपको मिलता रहेगा।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लिए आज बुधवार का दिन अनुकूल रहेगा। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। आज आप जो भी योजना बनाएंगे वह शीघ्र फलीभूत होंगे। कामकाज अच्छा चलेगा और कमाई में भी वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे। सहकर्मियों या परिवार के सदस्यों की मांगों को पूरा करने में पैसा खर्च करेंगे। बीमार लोग आज सेहत में सुधार महसूस करेंगे। बच्चों की ओर से कुछ चिंता हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: 6 महिलाएं कार से बार-बार करती थीं अयोध्या का सफर, रहती थी किराए के मकान में,फिर एकदिन हुआ ऐसा खुलासा पुलिस भी रह गई हैरान..

    यह भी पढ़ें: पति ने विवाद के बाद पत्नी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में डाला मूली और डंडा, फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

    यह भी पढ़ें: पत्नी से प्रताड़ित फिर एक शख्स ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में की कानून बदलने की मांग

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,003 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,540 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.