Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026

    नारी राग रंग महोत्सव 2026 : नारी शक्ति, सृजनात्मक सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का भव्य मंच

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 20 दिसंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 20 दिसंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20241217 093013 3147
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: 20 दिसंबर दिन शुक्रवार का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, सिंह और मकर राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का संचार आज दिन रात सूर्य की राशि सिंह में होने से सूर्य और चंद्रमा के बीच नवम पंचम योग बनेगा जबकि चंद्रमा और गुरु के बीच आज अमल योग भी बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि से आज पंचम भाव में गोचर करते हुए चंद्रमा इनके लिए शुभ लाभ की स्थिति बना रहा है। आपको आज कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। आप आज आयात निर्यात के काम में सफलता पाएंगे। संतान पक्ष से भी आपको आज खुशी मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जाएगा। सेहत को लेकर अपना ध्यान रखें, खानपान में सतर्कता बरतें।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लोगों को आज सुख और भौतिक चीजों की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके प्रयास आज सफल रहेंगे। माता और मातृपक्ष का सहयोग बना रहेगा। जिन लोगों को घुटनों में दर्द की समस्या है उनकी परेशानी बढ सकती है, ध्यान रखें। प्रेम संबंध में समरसता रहेगी।

    मिथुन राशि

    आपके लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपको कुछ नया करने की प्रेरणा दे रहा है। आपको आज किसी मित्र या परिचित से सहयोग मिलेगा। नौकरी या व्यापार में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं, जिनसे आपको फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में आपको सुख मिलेगा। व्यक्तिगत जीवन में आनंद बना रहेगा। अपने निर्णय सोच-समझकर लें, और खर्च को संतुलित रखें।

    यह भी पढ़ें :  वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर ठगी: फॉर्च्यूनर कार के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में एक गिरफ्तार

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहेगा। वैसे आज आर्थिक प्रयास आपके सफल होंगे। आप अपने किसी अटके हुए कार्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आपको आज धन संचय में भी सफलता मिलेगाी। आपका फंसा हुआ धन भी आज प्राप्त हो सकता है। दोस्तों से मदद मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख पाएंगे, परिवार में शांति और सहयोग बना रहेगा।

    ​सिंह राशि

    आज सिंह राशि में चंद्रमा का संचार हुआ है और चंद्रमा से गुरु का शुभ योग बन रहा है जो सिंह राशि के लिए लाभदायक रहेगा। सिंह राशि के जातकों को आत्मविश्वास आज बढा रहेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रभाव और सम्मान में भी इजाफा होगा। सरकारी क्षेत्र के आपके काम आज बनेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका आज तालमेल रहेगा, जीवनसाथी के साथ यात्रा अथवा घूमने का प्लान बन सकता है।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के लोगों को आज अपने खर्च पर काबू करने की जरूरत है। राशि से द्वादश भाव में हो रहा चंद्रमा का संचार आज आपको मानसिक तनाव दे सकता है। सेहत में आप नरमी महसूस करेंगे। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। प्रेमी के साथ व्यवहार में पारदर्शिता रखें नहीं तो आपके बीच गलतफहमी हो सकती है। कला और रचनात्मक क्षमता का आपको आज कार्यक्षेत्र में फायदा मिलेगा। विदेश से भी आपको लाभ मिलने का योग है।

    ​तुला राशि

    तुला राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन शुभ रहेगा। कमाई स्थान में चंद्रमा का गोचर आज आपकी कमाई में वृद्धि करेगा। आपको आज काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप आज भविष्य के लिए निवेश का प्लान भी कर सकते हैं। आपकी कोई चली आ रही परेशानी भी आज दूर होगी। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा। लव लाइफ के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे। प्रेमी के साथ आपको आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगी। शाम रोमांटिक रहेगी।

    यह भी पढ़ें :  हाथ में सिगरेट और पास में शराब की बोतल, नोएडा में नशे में धुत सड़क पर लेटी लड़की का VIDEO वायरल

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सपोर्ट और सहयोग मिलेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। किसी व्यापारिक मीटिंग में आपका प्रभाव बना रहेगा और आपको आज कोई बड़ी डील भी मिल सकती है। सलाह है कि आज आपको अपने विचारों को स्पष्ट रूप से रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में समस्याओं का समाधान मिलेगा। परिवार के साथ समय सुखद बीतेगा।

    ​धनु राशि

    आज शुक्रवार को धनु राशि के लोगों को पारिवारिक जीवन में पिता और पैतृक संपत्ति का सुख मिलेगा। जो लोग घर से दूर हैं उन्हें आज घर की याद सताएगी और परिवार के सदस्यों से लंबी बातचीत करके मन को तसल्ली देंगे। आपको आज बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके कार्यों में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी तकनीकी समस्या को सुलझाने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की सेहत के साथ आपको आज स्वयं की सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

    ​मकर राशि

    मकर राशि,मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके विरोधी आज शांत रहेंगे और आपके प्रभाव क्षेत्र का विस्तार होगा। लेकिन आपको आज कोई भी बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी करने से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य और तालमेल बना रहेगा। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा। जोखिम से भी आपको आज बचने की जरूरत है। आपको आज मनपसंद भोजन मिल सकता है।

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लिए सितारे बता रहे हैं कि आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में लगनशीलता पूर्वक काम करना होगा। नौकरी और व्यवसाय में आपके कुछ सकारात्मक बदलाव दिख सकता है। आप आज परिवार के साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंध में प्रेमी की भावना का ध्यान रखें, उन्हें आपसे सहयोग की जरूरत होगी। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा और आपकी किसी समस्या को सुलझाने में उनसे सहयोग पा सकते हैं। साझेदारी के काम में आज आप सफलता पाएंगे।

    यह भी पढ़ें :  भारत की सबसे रहस्यमयी और भूतिया जगह, जहां जाने की सोचते ही काँप जाती है लोगों की रूह, आजतक विज्ञान भी नहीं सुलझा सका रहस्य

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लोगो को आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए। आज चंद्रमा का संचार राशि से छठे भाव में हो रहा है। ऐसे में आज आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा नहीं तो प्रतिद्वंद्वी इसका फायदा उठा सकते हैं। आज आपका खर्च भी बढेगा। आपको आज अपना आत्मविश्वास भी बनाए रखना होगा, इससे आप विपरीत स्थितियों से निकल पाएंगे। पारिवारिक संबंधों में स्नेह बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढेगी। लोन के लिए प्रयास करने वाले जातकों को आज कामयाबी मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें: घर में सीढ़ियों की संख्या कितनी होनी चाहिए, कैसे करें वास्तु दोष दूर 

    यह भी पढ़ें: आपकी नाभि का आकार खोल देगा आपके सारे राज, जानिये कैसे

    यह भी पढ़ें: ब्रेन कैंसर होने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026

    नारी राग रंग महोत्सव 2026 : नारी शक्ति, सृजनात्मक सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का भव्य मंच

    June 27, 2026

    Raipur: तैलिक समाज एसोसियेशन द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन 28 जून को

    June 27, 2026

    बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026

    June 27, 2026

    समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है? – महफ़ूज खान (वरिष्ठ पत्रकार)

    June 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,670 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,090 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026929 Views
    Don't Miss

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन…

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026

    नारी राग रंग महोत्सव 2026 : नारी शक्ति, सृजनात्मक सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का भव्य मंच

    June 27, 2026

    Raipur: तैलिक समाज एसोसियेशन द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन 28 जून को

    June 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.