Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    100 पुरुष, 15 महिलाएं और. भोपाल में डिलीवरी बॉय बनकर ‘मौत’ बांटता था HIV पॉजिटिव साइको किलर, चौंका देगी कहानी

    June 29, 2026

    राशिफल 29 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 29, 2026

    50 डॉक्टरों की टीम ने बचाई मर्चेंट नेवी अधिकारी की जिंदगी; फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा युवक, डॉक्टरों ने किया कमाल

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»118 लेक्चरर, 96 शिक्षक और 263 सहायक शिक्षकों, 40 पीवीटीजी सहित 500 से अधिक शिक्षकों की हुई नियुक्ति
    Featured

    118 लेक्चरर, 96 शिक्षक और 263 सहायक शिक्षकों, 40 पीवीटीजी सहित 500 से अधिक शिक्षकों की हुई नियुक्ति

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 11, 2024Updated:December 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20241211 WA0020
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *विद्यालयों में चली बदलाव की बयार, विद्यार्थी बनेंगे होशियार

    *दूर हुई शिक्षकों की समस्या, पढ़ाई होने लगी है पहले से बढ़िया

    कोरबा/स्वराज टुडे:  कुछ समय पहले तक अपने विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर विद्यार्थी परेशान थे। स्कूलों में विषय से संबधित शिक्षक नहीं होन या फिर एकमात्र शिक्षक होने और कभी-कभी उनके अवकाश में रहने से अध्यापन ठप होने जाने की शिकायत पालकों की भी रहती थी।

    कई बार शिक्षकों की कमी को लेकर प्रदर्शन तक भी होते रहते थे। शिक्षकों की कमी का सबसे ज्यादा खामियाजा विद्यार्थियों को ही भुगतना पड़ता था। समय पर पाठयक्रम पूरे नहीं होते थे तो उन्हें विषय का ज्ञान भी नहीं मिल पाता था।

    कई बार तो शिक्षकों की कमी को देखते हुए कुछ विद्यार्थी अपने आसपास के विद्यालयों से दूर जाकर अन्य विद्यालय तक में पढ़ाई करते थे। वहीं शिक्षक नहीं होने पर सीमित संख्या में उपलब्ध शिक्षकों के कंधे पर भी अन्य विषयों का अध्यापन कराने की मजबूरी आ जाती थी।

    IMG 20241211 WA0021

    कुछ इन्हीं समस्याओं को ध्यान रखकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नवाचारी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दिशा निर्देशन में कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जिले में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जा रहा है। जिले में सैकड़ों ऐसे विद्यालय थे, जहां शिक्षकों की कमी थीं, उन विद्यालयों में विषय से संबंधित लेक्चचर, शिक्षकों, सहायक शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। अब शिक्षक नियुक्त हो जाने से विद्यालयों में अध्यापन व्यवस्था पहले से बेहतर हो गई है।

    जिले में शिक्षा व्यवस्था को पहले से और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जिले में दो हजार से अधिक विद्यालय है। हायर सेकेण्डरी, माध्यमिक शाला, प्राथमिक शाला विद्यालय में शिक्षकों की कमी की शिकायत लगातार कलेक्टर के पास आती रहती थी। उन्होंने जिला खनिज संस्थान न्यास के माध्यम से सभी विद्यालयों की जानकारी जुटाकर शिक्षकों की कमी को दूर करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। हायर सेकेण्डरी स्कूलों में विषय शिक्षकों की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए और निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले उम्मीदवारों का चयन किया गया।

    यह भी पढ़ें :  कलयुग के दादा दादी और बाप ने एक बेटे से उसकी माँ छीन ली, पढ़िए दिल को झकझोर देने वाली खबर

    प्राथमिक शाला कोरई में मानदेय के आधार पर नियुक्त हुई शिक्षिका चंद्रिका पैंकरा और प्राथमिक शाला कदमझेरिया की शिक्षिका शकुंतला कंवर ने बताया कि स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में जिम्मेदारी मिलने के बाद वे भी जिम्मेदारी के साथ बच्चों का अध्यापन करा रहे हैं। यह खुशी की बात है कि शिक्षकों की नियुक्ति में पारदर्शिता बरतते हुए गांव के बेरोजगार योग्य युवाओं को भी अवसर दिया गया है।

    जिले के हायर सेकेण्डरी स्कूलों में कुल 118 लेक्चरर की नियुक्ति की गई। इसी तरह माध्यमिक शाला में 96 शिक्षकों और प्राथमिक शाला में 263 सहायक शिक्षकों सहित 40 पीवीटीजी शिक्षकों की नियुक्ति की गई। कुल 517 शिक्षकों की नियुक्ति जिले में की गई है। सभी शिक्षकों को मानदेय के आधार पर रखा गया है और डीएमएफ से उन्हें प्रतिमाह वेतन दिया जाता है। जिसमें रिक्त पदों के विरूद्ध शिक्षकों की नियुक्ति हो जाने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिलने लगा है।

    उनका समय पर पाठयक्रम पूरा हो रहा है वहीं विषय ज्ञान का स्तर भी सुधरने लगा है। एकल शिक्षकीय विद्यालयों में भी शिक्षकों को राहत मिली है। अभिभावक भी इस व्यवस्था से संतुष्ट है। खास बात यह भी है कि शिक्षकों की नियुक्ति में जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार पहाड़ी कोरवा, बिरहोर समाज को भी वरीयता दी गई है। उन्हें भी उनकी योग्यता के आधार पर जिले के अनेक विद्यालयों में शिक्षक सहित भृत्य एवं अन्य पदों पर रखा गया है, ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत होकर समाज की मुख्यधारा में आ सकें।

    भृत्यों की नियुक्ति सहित अन्य सुविधाओं पर भी दिया गया है ध्यान –

    जिले के हायर सेकेण्डरी, माध्यमिक शाला, प्राथमिक शाला विद्यालय में लेक्चचर, शिक्षकों, सहायक शिक्षकों की नियुक्ति तो की ही गई है। इसके साथ ही विद्यालयों में 270 भृत्य भी नियुक्त किए गए हैं। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जर्जर विद्यालयों की भी सुध ली है। उन्होंने जर्जर भवनों की जानकारी मंगाकर नए भवन स्वीकृत किए हैं। जिले में संचालित शासकीय संस्थाओं के भवन, किचन शेड, शौचालय इत्यादि की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर आवश्यकता अनुसार स्वीकृति दी गई है।

    यह भी पढ़ें :  17 जून से लापता 16 वर्षीय किशोर का पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    जिले के परीक्षा परिणाम में सुधार हेतु केंद्रीय परीक्षा पद्धति अपनाते हुए जिले के समस्त विद्यालय हेतु पाठ्यक्रम निर्धारित कर नियत समय पर त्रैमासिक एवं अर्धवार्षिक परीक्षा संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया है। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए बोर्ड परीक्षा के पूर्व शैक्षणिक स्तर में सुधार हेतु नवीन कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

    जिले के 2100 से अधिक प्राइमरी तथा मिडिल स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने नाश्ते वितरण कराए जा रहे हैं। खाना पकाने गैस कनेक्शन दी गई है। विद्यालयों में आवश्यक संसाधान मुहैया कराया जा रहा है और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 12 दिसम्बर को रहेंगे जिले के प्रवास पर, 625.28 करोड़ के 284 विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण

    यह भी पढ़ें: निर्दोष पति और परिवार ना फंसे.दहेज कानून के गलत इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित

    यह भी पढ़ें: मोदी जी चाहे जेल में ही रख लो, लेकिन हमें भारत आने दो! बांग्लादेशी हिंदुओं ने रोते हुए लगाई गुहार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    100 पुरुष, 15 महिलाएं और. भोपाल में डिलीवरी बॉय बनकर ‘मौत’ बांटता था HIV पॉजिटिव साइको किलर, चौंका देगी कहानी

    June 29, 2026

    राशिफल 29 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 29, 2026

    50 डॉक्टरों की टीम ने बचाई मर्चेंट नेवी अधिकारी की जिंदगी; फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा युवक, डॉक्टरों ने किया कमाल

    June 29, 2026

    फार्महाउस, स्कॉर्पियो और भी बहुत कुछ… राम मंदिर दान चोरी के महापापियों की ऐसी बदली लाइफस्टाइल

    June 29, 2026

    पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के आरोप में जेल में बंद है रज्जाक अली

    June 28, 2026

    कांप उठेगी रूह! 13 साल की बच्ची से 5 दिनों में 30 से ज्यादा हैवानों ने किया रेप, स्थानीय लोगों का फुटा गुस्सा

    June 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,676 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,091 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026930 Views
    Don't Miss

    100 पुरुष, 15 महिलाएं और. भोपाल में डिलीवरी बॉय बनकर ‘मौत’ बांटता था HIV पॉजिटिव साइको किलर, चौंका देगी कहानी

    June 29, 2026

    भोपाल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड…

    राशिफल 29 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 29, 2026

    50 डॉक्टरों की टीम ने बचाई मर्चेंट नेवी अधिकारी की जिंदगी; फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा युवक, डॉक्टरों ने किया कमाल

    June 29, 2026

    फार्महाउस, स्कॉर्पियो और भी बहुत कुछ… राम मंदिर दान चोरी के महापापियों की ऐसी बदली लाइफस्टाइल

    June 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.