Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 2 दिसंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 2 दिसंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: 2 दिसंबर दिन सोमवार को चंद्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार कर रहे हैं, जिससे चंद्रमा से द्वादश भाव में बुध ग्रह होने से अनफा योग बन रहा है। अनफा योग के साथ आज शुभ योग और ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से मेष राशि वालों को लंबी परेशानियों के बाद राहत मिलेगी और कुंभ राशि वालों का सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। वहीं कर्क राशि वालों को बहन-भाई के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। ग्रहों की स्थितियों के बीच सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं…

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन शुभ रहने वाला है। लंबी परेशानियों के बाद आज आपको कुछ राहत मिल रही है। अगर आपका कोई घरेलू विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। आज आप निकट या दूर की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। महत्वाकांक्षाएं पूरी करने में सफल रहेंगे और मकान व वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। नौकरीपेशा लोग अगर पार्ट टाइम काम करना चाहते हैं तो उसके लिए समय निकालना आसान होगा।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी शुभ आयोजन की चर्चा हो सकती है, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ होता नजर आ रहा है। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को शुभ समाचार मिलेगा। आज आप जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। लेकिन आपको जेब का ध्यान रखते हुए खरीदारी करनी होगी। शाम के समय घर पर कोई खास मेहमान आ सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों को सोमवार के दिन संतान पक्ष से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यापार में तेजी आएगी, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा और खूब धन भी प्राप्त होगा। कारोबार की गति के लिए अधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप आगे बढ़ पाएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिल रहा है। ससुराल पक्ष के साथ अगर कोई अनबन चल रही है तो वह आज खत्म हो जाएगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूटे हुए एवं पहली बार/युवा मतदाताओं के नामांकन के लिए विशेष अभियान

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। आज आपको बहन-भाई के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टरी सलाह लें, नहीं तो यह किसी बड़ी बीमारी का कारण बन सकता है। आज आप व्यवसाय का स्थान बदलने के बारे में भी सोचेंगे, अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपको लाभ मिलेगा। आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन बाद में सब ठीक हो जाएगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन शुभ रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे और परिवार में सभी के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। आज आपको आलस्य और आराम छोड़कर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपने कारोबार को गति दे पाएंगे। अगर आप नया बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम रहेगा। धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपके द्वारा बनाई गईं योजनाएं सफल होंगी और समाज में आपका सम्मान भी बढ़ेगा।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन इसके परिणाम सुखद रहेंगे। व्यस्तता के बीच आज पारिवारिक जीवन के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसके कारण आपकी माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है, जिसे देखकर उनका मन प्रसन्न रहेगा। शाम के समय आस-पड़ोस में कोई विवाद होता है तो आपको उससे बचने का प्रयास करना चाहिए।

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। योजना बनाकर चलने से आज आपके सभी कार्य सफल होंगे और किसी अच्छी जगह निवेश करने का मौका भी मिल सकता है। खुद का बिजनस करने वालों को अच्छा फायदा मिलेगा और परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में भी आज आपकी प्रसिद्धि चारों ओर फैलेगी, जिसका आप भरपूर लाभ उठा पाएंगे। कुछ नए शत्रु भी पैदा हो सकते हैं। साहस और बुद्धिमत्ता से ही आप इन लोगों को हरा पाएंगे। शाम के समय किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आज मन में निराशावादी विचारों को नहीं आने दें, अन्यथा वे विचार आपके बनते काम को बिगाड़ सकते हैं। बिजनस में आप कोई नई डील फाइनल करेंगे, जिससे आपको मुनाफा भी होगा। अगर परिवार में किसी सदस्य की शादी में कोई बाधा आ रही थी तो वह आज किसी रिश्तेदार की मदद से दूर हो जाएगी। जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों को आज दैनिक कार्यों पर विशेष ध्यान देना होगा, आप उन कार्यों को काफी समय से टालते आ रहे हैं, अब उन्हें पूरा करने का समय आ गया है। व्यापार करने वाले लोगों को आज नए संपर्कों से लाभ होगा और व्यापारिक कार्यों में फायदा भी मिलेगा। नौकरी करने वालों के अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और समय पर कार्यों को पूरा भी करेंगे। छात्रों की शिक्षा में अगर कोई समस्या आ रही है तो आज पिताजी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित नजर आएंगे।

    मकर राशि

    मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। आज आप किसी संपत्ति को खरीदने-बेचने का विचार कर रहे हैं तो उसके कानूनी पहलुओं की स्वयं जांच कर लें अन्यथा भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वालों को आज अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से कोई संपत्ति उपहार स्वरूप मिल सकती है और आज संतान को अच्छा काम करता देख मन प्रसन्न रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो वह आज अधिकारियों की कृपा से पूरा हो सकता है। दैनिक व्यापारियों को आज नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और कई खास लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। अगर आप विदेश जाना चाहते हैं तो आज आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। शाम के समय माता-पिता को भगवान के दर्शन के लिए ले जा सकते हैं।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों का सोमवार के दिन माता-पिता के आशीर्वाद से किया गया कार्य सफल होगा और किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आज अगर कोई आपसे पैसे उधार मांगता है, तो आपको इससे बचना चाहिए क्योंकि पैसे वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा क्योंकि मौसम में बदलाव की वजह से इसमें गिरावट आ सकती है। नौकरी व व्यापार करने वालों को आज अच्छा फायदा मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपके कार्य से सभी प्रभावित भी होंगे। परिवार में सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा और शाम के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

    यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति: ऐसे लोगों को कभी अपने घर ना बुलाएं, कर देंगे आपकी हंसती खेलती गृहस्थी को बर्बाद

    यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति: बच्चे के पैदा होने से पहले ही तय हो जाती हैं ये चीजें, आपके लिए भी ये जानना है बेहद जरूरी

    यह भी पढ़ें: आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र के अनुसार ‘ऐसी स्त्री के साथ भूलकर भी ना करें विवाह; अन्यथा हो जाएगी जिंदगी बर्बाद

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.