Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बेजुबान के प्रति RCRS की टीम ने दिखाई दरियादिली, गहरे कुएँ में गिरे श्वान का किया सुरक्षित रेस्क्यू

    June 23, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: श्रद्धा महिला मंडल बिलासपुर ने मनाया योग महोत्सव

    June 23, 2026

    राहुल गांधी की छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक रणनीति पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»यूपी के स्कूल में अपना ही गला दबाकर चीखने लगीं लड़कियां, डर और दहशत से मची अफरा तफरी
    Featured

    यूपी के स्कूल में अपना ही गला दबाकर चीखने लगीं लड़कियां, डर और दहशत से मची अफरा तफरी

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6415962511733063940765b20a96b65d49bea081e7101472651a3c2a6bcc943e4c39c4fbcbefdf8a2306f3
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बरेली/स्वराज टुडे: पी में बरेली के एक स्कूल में ऐसी घटना हुई है जिसने सभी को चौंका दिया है। यहां पढ़ाई के दौरान ही अचानक चीख पुकार मच गई। स्कूल के बच्चे अपना ही गला दबाकर रोने और जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगे।

    स्कूल में डर और दहशत का माहौल

    इनमें लड़कियां ज्यादा थीं। 20 से अधिक छात्र-छात्राओं के ऐसा करने से अन्य बच्चे बुरी तरह डर गए और क्लास छोड़कर भागने लगे। अचानक पूरे स्कूल में डर और दहशत का माहौल पैदा हो गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। बच्चों के परिजनों को भी स्कूल बुला लिया गया। कुछ को निजी चिकित्सकों के पास और कुछ को सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने दवाई देने के बाद बच्चों को घर भेज दिया है।

    अपनी ही गर्दन पकड़ कर चीखने चिल्लाने लगे बच्चे

    बताया जाता है कि जागीर गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को एमडीएम खाने के बाद छात्र-छात्राएं अपने-अपने क्लास में पढ़ाई रहे थे। विद्यालय के पास पीपल के पेड़ की तरफ से कक्षा छह की शबनूर सबसे पहले दौड़ती हुई विद्यालय में आयी और गर्दन पकड़ कर रोते हुए जमीन पर गिर गई। उसके कुछ देर बाद ही विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा लता, छात्र इंद्रजीत, कक्षा आठ की छात्रा अंशिका, दीपति, छात्र सोहेल, कक्षा छह की फरहीन आदि भी गला पकड़ कर दर्द और जलन की बात कहते हुए जमीन पर गिर गए। इससे स्कूल में अफरातफरी मच गई।

    प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को भेजा गया घर

    प्रधानाध्यापिका सुषमा, शिक्षिका सायमा जहरा व चपरासी जुगल किशोर ने डायल 112 पुलिस व स्वास्थ्य विभाग व एसडीएम को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही आस-पड़ोस के लोग व छात्र-छात्राओं के अभिभावक वहां पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ही एम्बुलेस 108 और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। विद्यालय में मौजूद छात्रा लता और अंशिका को एम्बुलेंस 108 से सीएचसी ले जाया गया। कुछ अभिभावक अपने बच्चों को साथ ले गए। जो अपने बच्चों को निजी चिकित्सकों के पास उपचार के लिए ले गए। बाद में सभी बच्चों का उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें :  शोक संदेश : कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार रणविजय सिंह की माता जी श्रीमती धर्मशीला सिंह (68) का आकस्मिक निधन, कल 20 जून को पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    प्रधानाध्यापिका सुषमा कुमारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय की छात्रा भी अचानक गर्दन पकड़ कर जमीन में गिर गयी थी। अब उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के जमीन में गिरने के बाद तो हड़कम्प मच गया है। क्लास में एक बच्ची अचानक जमीन पर गिर गयी थी। कई बच्चे बेंचों पर ही लेट गए थे। सभी बच्चों को इलाज के लिए भेजा गया है। अब सब बच्चे सही हैं।

    सीएचसू अधीक्षक डॉक्टर अमित कुमार के अनुसार विद्यालय में बच्चों के गला पकड़ कर गिरने की सूचना मिली थी, टीम अस्पताल पहुंची थी। दो छात्राओं को टीम अस्पताल लेकर आयी थी। छात्राएं घबराई हुईं थी, जिनका उपचार किया गया है। अब सभी छात्राएं ठीक हैं फिर भी उन्हें आर्ब्जवेशन में रखने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है लेकिन सूचना मिली है कि बच्चों के अभिभावक जिला अस्पताल न ले जाकर बच्चों को घर लेते गए।

    बच्चों ने खाई थी आलू-टमाटर की सब्जी और चावल

    विद्यालय की रसोईया ओमवती, अनीता देवी और बेबी ने एमडीएम में बच्चों के लिए आलू टमाटर की सब्जी और चावल बनाए थे। लोगों का मानना है कि एमडीएम में कुछ गड़बड़ी के कारण उसे खाने से बच्चे अपना गला पकड़ कर जमीन में गिरे हैं।

    यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में घर-घर जाकर हिंदू महिलाओं का सामूहिक बलात्कार, पुरुषों की सामूहिक पिटाई, आखिर कब तक चुप रहेगी मोदी सरकार

    यह भी पढ़ें: सर्राफा व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर ज्वेलरी शॉप लूटने का प्रयास

    यह भी पढ़ें: बीवी के लिए सोने की चेन खरीदकर करोड़पति बन गया पति, मिल गए 8 करोड़ रुपये, आखिर कैसे बदली किस्मत?

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  दबंगों से परेशान महिला कलेक्टर के पैरों में गिरी, रोते हुए बोली- साहब! बेटी के साथ रोज होती है छेड़छाड़, बचा लो
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बेजुबान के प्रति RCRS की टीम ने दिखाई दरियादिली, गहरे कुएँ में गिरे श्वान का किया सुरक्षित रेस्क्यू

    June 23, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: श्रद्धा महिला मंडल बिलासपुर ने मनाया योग महोत्सव

    June 23, 2026

    राहुल गांधी की छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक रणनीति पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

    June 23, 2026

    बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश

    June 23, 2026

    बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

    June 23, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को किया नमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    June 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,658 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,078 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026923 Views
    Don't Miss

    बेजुबान के प्रति RCRS की टीम ने दिखाई दरियादिली, गहरे कुएँ में गिरे श्वान का किया सुरक्षित रेस्क्यू

    June 23, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालको/स्वराज टुडे: बालको क्षेत्र के गणेश नगर मे उस समय लोगों में हड़कंप मच…

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: श्रद्धा महिला मंडल बिलासपुर ने मनाया योग महोत्सव

    June 23, 2026

    राहुल गांधी की छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक रणनीति पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

    June 23, 2026

    बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश

    June 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.