Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 12 नवंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 12 नवंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : आज 12 नवंबर दिन मंगलवार को चंद्रमा का गोचर दिन रात मीन राशि में हो रहा है। ऐसे में आज ग्रहण योग से कई राशियों को परेशानी हो सकती है। लेकिन मंगल और सूर्य के शुभ योग से आज का दिन मेष, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि 

    मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए सुखद और मंगलकारी रहेगा। सामाजिक क्षेत्र हो या नौकरी-व्यवसाय आपको आज अपने प्रयास का पूरा लाभ मिलेगा। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ किसी रमणीय स्थान की यात्रा कर सकते हैं। तीर्थयात्रा अथवा धार्मिक स्थान की यात्रा का भी संयोग बनेगा। आज धर्म कर्म में भी आपकी रुचि रहेगी। आपके हाथों कोई शुभ काम हो सकता है। स्त्री मित्रों एवं संतान पक्ष से शुभ समाचार का लाभ मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के विवाह का संयोग बनेगा।

    ​वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपका मन आज धर्म कर्म में लगेगा। आपके कई रुके काम भी आज बनेगे। आपको अपने कार्य में सफलता और प्रसिद्धि मिलेगी। घर में शांति और आनंद का माहौल बना रहेगा। घर के बड़ों से आशीर्वाद और स्नेह पाएंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों से आज अच्छे रिश्ते बन सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि सुनी सुनाई बातों पर ध्यान न दें।

    ​मिथुन राशि 

    मिथुन राशि के जातक आज विचारों में खोए रहेंगे। आपकी रुचि आज सांसारिक विषयों में कम और आध्यात्मिक विषयों में अधिक रहेगी। रहस्यमय विद्याओं के प्रति विशेष आकर्षण रहेगा। ध्यान योग से आज आपको मानसिक सुख शांति की प्राप्ति होगी। दान पुण्य के काम भी आज आप करेंगे और किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आज वाणी पर संयम रखने से आपको फायदा होगा इसलिए सोच समझकर बात करें। अचानक धन लाभ होगा।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 9 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ​कर्क राशि 

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक उलझन वाला रहेगा। आपको आज वाहन चलाते समय सजग और सावधान रहना चाहिए। सितारे कहते हैं कि ग्रहण योग में राशि स्वामी के होने से आपके काम अटक सकते हैं जिससे आपको मानसिक परेशानी होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अत्यधिक खर्च के कारण भी आज आपका मूड खराब हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आज तालमेल बनाकर रखना होगा।

    ​सिंह राशि 

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाने से बचें। वैसे आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। सामाजिक जीवन में आज आपका प्रभाव बढेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त करने में आप सफल रहेंगे। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों से आपको सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र से आर्थिक लाभ पाएंगे। आज आपको सार्वजनिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा।

    ​कन्या राशि 

    कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, दिन की शुरुआत में आज आप चिंतित और परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य भी आज आपका नरम रह सकता है इसलिए सेहत के मामले में आपको आज जोखिम लेने से बचना चाहिए। शरीर में दर्द और थकान महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में आज आपको कुछ उलझन का सामना करना होगा, जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद और कहासुनी हो सकती है। वैसे आज धार्मिक विषयों और कार्यों में आपका मन लगेगा। कुछ आकस्मिक खर्च भी आपके होंगे।

    ​तुला राशि 

    तुला राशि के लिए सितारे कहते हैं कि आज आप कुछ नया और बड़ा करने का प्रयास कर सकते हैं। काम की शुरुआत में कुछ नकारात्मक विचार भी मन में आएंगे जिससे आपको निराशा हो सकती है। वैसे आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि आज आप जोखिम वाले काम से बचें और जल एवं ऊंचाई वाले क्षेत्र में सतर्कता बरतें। अगर आप प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम कर रहे हैं तो कागजात का पूरा ध्यान रखे। आपको आज शाम के समय कोई अच्छी खबर मिलेगी। धर्म कर्म में आप रुचि लेंगे।

    यह भी पढ़ें :  'अपनों' पर मेहरबान, दूसरों पर बुलडोजर: निगम ने तोड़ा सिर्फ बाउंड्री-घेरा, पर कर्मचारी के शासकीय जमीन पर बने मकान पर नहीं चली JCB, मुड़ापार में भेदभाव का आरोप

    ​वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप धर्म कर्म और अध्यात्म में रुचि लेंगे। आपको आज परिवार वालो का साथ सहयोग मिलेगा लेकिन आपको आज अपने व्यवहार में जिद्द का त्याग करना होगा। आर्थिक मामलों में भाग्य आज आपका साथ देगा और आपको आज कहीं सं आर्थिक लाभ मिलेगा। बिजनेस में आपकी आज अच्छी कमाई होगी। किसी शुभ मांगलिक कार्य में भाग लेने का आपको अवसर प्राप्त होगा। सलाह है कि संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए वाणी को संयमित रखें।

    ​धनु राशि 

    धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा और आपके अधिकांश काम आसानी से पूरे होंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी-व्यवसाय में परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी। सोचे हुए कार्यों में आपको आज सफलता मिलेगी। बुजुर्गों और उच्च अधिकारियों के आशीर्वाद से आपको आज लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में खुशहाली रहेगी। धन प्राप्ति और पदोन्नति का योग है। आपके लिए सलाह है कि आज भावनाओं में बहकर अपने मन की बात किसी को नहीं बताएं।

    ​मकर राशि 

    मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, गृहस्थ जीवन और दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति का आप आनंद लेंगे। परिजनों तथा घनिष्ठ मित्रों के साथ यात्रा का प्रसंग बन सकता है। विवाह योग्य जातकों के विवाह का संयोग बनेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए और पुराने काम से धन लाभ होगा। दूर रह रहे संबंधियों और प्रियजनों का समाचार आपको खुशी प्रदान करेगा।

    ​कुंभ राशि 

    कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका मन आज आनंदित और प्रसन्न रहेगा। परिजनों एवं मित्रों के साथ रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे और किसी मांगलिक कार्य में भाग लेंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम और आपसी तालमेल आज बना रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। मित्रों एवं परिचितों से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। बिजनेस में आज आपकी कमाई अच्छी होगी। दान पुण्य के काम भी आज आप कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  '12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    ​मीन राशि 

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने मन पर नियंत्रण रखना होगा और नकारात्मक विचारों से बचना होगा। आपको आज भावुकता से भी बचने की जरूरत है। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखें और कहासुनी से बचें। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। प्रतिस्पर्धी अपनी चाल से आपको मात देने की कोशिश करेंगे जिससे आपको सतर्क रहना होगा। आर्थिक मामलों मे दिन मिलाजुला रहेगा, कमाई के साथ आज खर्च भी आपका बना रहेगा। वैसे आज धार्मिक कार्यों में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। किसी निकट संबंधी की ओर से अच्छी खबर मिलेगी।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026

    राशिफल 17 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 17, 2026

    दबंगों से परेशान महिला कलेक्टर के पैरों में गिरी, रोते हुए बोली- साहब! बेटी के साथ रोज होती है छेड़छाड़, बचा लो

    June 17, 2026

    B.Ed. छात्रों के लिए सरकारी छात्रवृत्ति योजनाएँ, सभी विवरण जानें

    June 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,636 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,068 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026914 Views
    Don't Miss

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरिया/स्वराज टुडे: कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र में देर रात हुई सनसनीखेज घटना…

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026

    राशिफल 17 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.