Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    हनुमान अंश के बाद चर्चा में नीब करोरी बाबा का परिवार, फैमिली में कौन-कौन? कहां रहते हैं बच्चे ?

    September 7, 2026

    Indore: सड़क हादसे में 32 में वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, शव को सीने से लगाकर बिलख- बिलखकर रोता रहा पति

    September 7, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»NEET की तैयारी कर रही छात्रा से 7 महीने तक दुष्कर्म, दो कोचिंग टीचर गिरफ्तार- पीड़िता बोली; अपना केस खुद लड़ूंगी
    Featured

    NEET की तैयारी कर रही छात्रा से 7 महीने तक दुष्कर्म, दो कोचिंग टीचर गिरफ्तार- पीड़िता बोली; अपना केस खुद लड़ूंगी

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20241110 222046
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    कानपुर/स्वराज टुडे: राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को शहर की एक नामी कोचिंग के दो शिक्षक ब्लैकमेल कर सात माह तक दुष्कर्म करते रहे।

    घटना पिछले वर्ष हुई। पहले तो वह सब सहती रही, बाद में घर चली गई। आरोपितों में से एक शिक्षक साहिल पिछले दिनों कोचिंग में ही एक छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में जेल गया था, उसे जमानत मिल गई थी।

    पीड़िता बोली- अब बालिग हो गई हूं

    दूसरा आरोपित विकास पोरवाल है। दुष्कर्म पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए शुक्रवार को कल्याणपुर थाने में साहिल और विकास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि अब बालिग हो गई हूं। अपना केस खुद लड़ूंगी। उसने तहरीर में लिखा है कि उसकी पहचान गोपनीय रखी जाए। परिवार को घटना के बारे में न बताया जाए। पुलिस घर न जाए। पिता हृदय रोगी हैं और परिवार के पास आत्महत्या के सिवा कोई रास्ता नहीं बचेगा।

    दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल

    एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों शिक्षकों को जेल भेज दिया गया है। पीड़ित छात्रा के अनुसार, वह काकादेव स्थित कोचिंग में पढ़ने आई थी। पास में ही किराये पर कमरा लेकर रहती थी। कोचिंग में साहिल सिद्दीकी जीव विज्ञान और विकास पोरवाल रसायन शास्त्र पढ़ाते थे।

    जनवरी, 2023 के पहले सप्ताह में साहिल ने उसे नए साल की पार्टी के लिए अपने दोस्त के फ्लैट में बुलाया। वह पहुंची तो अन्य छात्र-छात्राएं नहीं थीं। उसने विरोध किया तो साहिल ने बहलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो खींच लीं।

    यह भी पढ़ें :  नेपाल की तबाही में चमत्कार! 700 मौतें और हजारों लापता, ढ़ह गए सारे ढ़ांचे. फिर 'बाढ़ के सैलाब' को चीरकर कैसे बच गया 'हरा घर'?

    फोटो वायरल करने का दिखाया डर

    साहिल ने फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने का डर दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अपने फ्लैट में करीब छह माह बंधक बनाए रखा। बहुत गिड़गिड़ाने पर होली में घर जाने दिया और धमकाकर फिर बुला लिया। वह उसे यातनाएं देता था। गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया। जबरन गांजा पिलाता था।

    परेशान होकर किया था आत्महत्या का प्रयास

    आरोप है कि 2023 में ही होली के बाद उसने घर में पार्टी करने की बात कही, जहां नशे की हालत में शिक्षक विकास पोरवाल आ गया। उसने भी कई बार दुष्कर्म किया। परेशान होकर छात्रा ने एक बार आत्महत्या का प्रयास किया।

    पीड़िता ने कहा कि 14 जून को नीट का परिणाम आया तो मम्मी को फोन किया और कहा कि अब तैयारी नहीं करनी, यहां से मुझे ले जाओ। इसी वर्ष 29 सितंबर को आरोपित साहिल का कोचिंग के वाशरूम में एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए वीडियो प्रसारित हुआ था। बाद में उसे जमानत मिल गई थी।

    यह भी पढ़ें: जिन मर्दों ने दिया ट्रंप को वोट उनकी पत्नियों और अविवाहित युवतियों ने कर दिया बड़ा ऐलान….US में सड़कों पर उतरीं ये महिलाएं

    यह भी पढ़ें: इंजन और बोगी के बीच क्यों दब गया रेलकर्मी, मौत के बाद जांच रिपोर्ट में ये वजह आई सामने

    यह भी पढ़ें: उदयपुर में 4 लड़कों के साथ आधी रात को कमरे में थी थाईलैंड की 24 साल की लड़की, जानें क्या हुआ कि चल गई गोली…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    हनुमान अंश के बाद चर्चा में नीब करोरी बाबा का परिवार, फैमिली में कौन-कौन? कहां रहते हैं बच्चे ?

    September 7, 2026

    Indore: सड़क हादसे में 32 में वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, शव को सीने से लगाकर बिलख- बिलखकर रोता रहा पति

    September 7, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026

    शोक संदेश : कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक, कल दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    September 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,913 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,507 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,373 Views
    Don't Miss

    हनुमान अंश के बाद चर्चा में नीब करोरी बाबा का परिवार, फैमिली में कौन-कौन? कहां रहते हैं बच्चे ?

    September 7, 2026

    Neeb Karori Baba Family : नीब करोरी बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’…

    Indore: सड़क हादसे में 32 में वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, शव को सीने से लगाकर बिलख- बिलखकर रोता रहा पति

    September 7, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.