Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    800 विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, 30 विद्यार्थियों ने मांसाहार त्यागने का लिया निर्णय

    July 26, 2026

    राम मंदिर मुद्दे पर गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, मटकी फोड़कर जताया विरोध

    July 26, 2026

    हसौद थाने में आरक्षक ने लगाई फाँसी, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पहले लगा पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर पति ने कर ली खुदकुशी, लेकिन सच्चाई सामने आई तो पुलिस के पैरों तले खिसक गई जमीन
    Featured

    पहले लगा पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर पति ने कर ली खुदकुशी, लेकिन सच्चाई सामने आई तो पुलिस के पैरों तले खिसक गई जमीन

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n63799156017308929209722f4ad3191baece4900367b22e956627cbff9eee538d283ce849d023be45a2d73
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    वाराणसी/स्वराज टुडे: वाराणसी में भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी इलाके में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों दो बेटों और एक बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पहले ऐसा लग रहा था कि पत्नी और तीनों बच्चों की हत्या कर पति ने आत्महत्या की है।

    लेकिन आरंभिक जांच में पता चल रहा है कि किसी ने पांचों का खात्मा किया है। पत्नी और बच्चों का शव भदैनी स्थित मकान में और पति का शव रोहनिया स्थित निर्माणाधीन मकान में मिला। सभी को दो से तीन गोलियां मारी गई हैं।

    वाराणसी पुलिस अब संपत्ति विवाद, अवैध संबंध के अलावा 27 साल पहले परिवार में हुए दो हत्याकांड को जोड़कर छानबीन कर रही है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गईं हैं।

    पुलिस के अनुसार भदैनी पानी की टंकी के सामने सड़क पार गली में 15 साल पुराने चार मंजिला मकान में मां शारदा देवी, 56 वर्षीय राजेंद्र गुप्ता, उनकी पत्नी 45 वर्षीय नीतू, बेटे 24 वर्षीय नवेंद्र, 15 वर्षीय सुवेंद्र और बेटी 17 वर्षीय गौरांगी के साथ रहते थे। मकान की तीन मंजिल पर राजेंद्र ने अपने लिए एक-एक फ्लैट रखा था। जबकि बाकी अन्य कमरे और फ्लैटों में किरायेदार हैं। मंगलवार दिन में करीब 11 बजे नौकरानी ने पहले तल पर नीतू का कमरा खोला तो देखा कि खून से लथपथ उसका शव फर्श पर पड़ा है।

    वह भागकर दूसरे मंजिल पर पहुंची तो देखा कि दो अलग-अलग बेडरूम में नवेंद्र और गौरांगी की लाश पड़ी है। बाथरूम में सुवेंद्र की लाश थी। यह देख वह शोर मचाने लगी और गश खाकर गिर पड़ी। शोर सुनकर किरायेदार भी पहुंचे तो सन्न रह गये। सूचना पर भेलूपुर पुलिस और अफसर पहुंचे। राजेंद्र गुप्ता पर हत्या करने की चर्चा के बीच उसकी तलाश की जाने लगी।

    यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, 32 पदकों से चमके खिलाड़ी, सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया उत्साहवर्धन

    दोपहर 2 बजे पुलिस राजेंद्र के मोबाइल लोकेशन के आधार पर मीरापुर रामपुर (रोहनिया) में निर्माणाधीन मकान पर पहुंची तो वहां तख्त पर मच्छरदानी में खून से लथपथ उसकी लाश भी मिली। पहले पुलिस ने माना कि पत्नी और बच्चों की हत्या कर राजेंद्र ने आत्महत्या कर ली है।

    आरंभिक छानबीन में सामने आया कि एक गोली उसके सिर में और दूसरी सीने में लगी है। शरीर पर केवल बनियान था। मौके से एक ट‌्वॉय गन मिला। आशंका है कि किसी ने पूरे परिवार को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से हत्या की है। परिवार में भूतल पर रहने वाली राजेंद्र की 75 वर्षीय मां शारदा देवी बची हैं।

    यह भी पढ़ें: अब जनता सीधे चुनेगी महापौर, एक पार्षद के लिए तो दूसरा वोट महापौर के लिए डाले जाएंगे, पिछले सरकार ने किया था बदलाव…

    यह भी पढ़ें: संभल के खाइये सेब: बन सकते हैं जिहाद का शिकार; वीडियो देखकर होगा भरोसा

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: इन चीजों को अपने डाइट में करें शामिल, कुछ ही दिनों में 10 गुना बढ़ जाएगी आपके आंखों की रौशनी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    800 विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, 30 विद्यार्थियों ने मांसाहार त्यागने का लिया निर्णय

    July 26, 2026

    राम मंदिर मुद्दे पर गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, मटकी फोड़कर जताया विरोध

    July 26, 2026

    हसौद थाने में आरक्षक ने लगाई फाँसी, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

    July 26, 2026

    “मन की बात” का सामूहिक श्रवण, कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

    July 26, 2026

    इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए मौका: BDL ने ग्रेजुएट्स के लिए निकाली सरकारी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त

    July 26, 2026

    NH-52 पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने 17 गाय-बछड़ों को रौंदा, 15 की दर्दनाक मौत… सिस्टम पर फिर उठे सवाल

    July 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,784 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,453 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,144 Views
    Don't Miss

    800 विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, 30 विद्यार्थियों ने मांसाहार त्यागने का लिया निर्णय

    July 26, 2026

    ● अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा संगठन “दिया कोरबा” की डिवाइन वर्कशॉप से युवाओं में…

    राम मंदिर मुद्दे पर गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, मटकी फोड़कर जताया विरोध

    July 26, 2026

    हसौद थाने में आरक्षक ने लगाई फाँसी, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

    July 26, 2026

    “मन की बात” का सामूहिक श्रवण, कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

    July 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.