Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026

    Korba: ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

    September 19, 2026

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाली शिक्षिका सुल्ताना परवीन निलंबित, मांगी माफी
    Featured

    पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाली शिक्षिका सुल्ताना परवीन निलंबित, मांगी माफी

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6361358321729658778858df8be91548c72c3382abf5e701f91d758f3f4276ee2d27784dfa3a5eebc1373d
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    गोपालगंज/स्वराज टुडे: गोपालगंज जिले में एक शिक्षिका को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, यह घटना पांच अक्तूबर की है, जब भोरे प्रखंड स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जैतपुर रुद्रपुर की एक शिक्षिका सुल्ताना परवीन ने कक्षा नौ के छात्रों को अंग्रेजी में अनुवाद के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया था।

    नौंवी कक्षा में की थी टिप्पणी

    जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 वर्षों से देश के लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। जब छात्रों ने यह बात अपने अभिभावकों को बताई, तो अभिभावकों ने आठ अक्तूबर को इस मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन उन्होंने समय पर जवाब नहीं दिया। इसके बाद 21 अक्तूबर को इस मामले की खबर स्थानीय मीडिया में सामने आने के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर जांच की गई। जांच टीम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लखींद्र दास और जिला मुख्यालय से एक अन्य अधिकारी शामिल थे।

    शिक्षिका ने आरोप को स्वीकारा

    जांच के दौरान, अन्य शिक्षकों ने घटना की जानकारी न होने की बात कही। लेकिन आरोपी शिक्षिका सुल्ताना परवीन ने लिखित में अपने आरोप को स्वीकार किया और माफी मांगी। इस स्वीकारोक्ति के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उन्हें तुरंत निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान सुल्ताना परवीन का मुख्यालय बरौली का प्रखंड शिक्षा कार्यालय बनाया गया है। साथ ही, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के लिए एक आरोप पत्र भी गठित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  150 करोड़ी फिल्म Hanuman Ansh के एक्टर को मिली बस इतनी फीस? बिना ऑडिशन दिए बने 'नीम करौली बाबा', दिलचस्प किस्सा

    ‘शिक्षिका का आचरण अनुशासनहीनता का उदाहरण’

    जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी निलंबन पत्र में कहा गया है कि सुल्ताना परवीन का आचरण सरकारी सेवा के नियमों के विपरीत है और यह अनुशासनहीनता को दर्शाता है। उनके खिलाफ आगे भी विभागीय जांच और कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और इस मामले ने शिक्षकों के आचरण पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

    भाजपा ने की त्वरित कार्रवाई की सराहना

    इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया है। भोरे मंडल के भाजपा अध्यक्ष डॉ. मनकेश्वर दत्त राय ने कहा कि शिक्षक समाज के भविष्य के निर्माता होते हैं। एक शिक्षक की गलत मानसिकता हजारों छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेल सकती है। उन्होंने इस घटना को ‘शिक्षा जिहाद’ का उदाहरण बताया और कहा कि अगर गांव-देहात में इस तरह की विचारधारा के साथ बच्चों को शिक्षा दी जाएगी, तो उनका भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन का आभार जताया और इस तरह की घटनाओं पर और सख्ती बरतने की मांग की।

    यह भी पढ़ें: वैकेंसी सवा लाख, आवेदन 60 हजार, PM Internship Scheme के आवेदकों का सिलेक्शन शुरू

    यह भी पढ़ें: दुधमुँहे बच्चे को लेकर ट्रेन में सफ़र कर रही महिला ने किया जहर का सेवन, आठ मिनट के भीतर पहुँची डायल 112 की टीम

    यह भी पढ़ें: लड़की देखने आये लड़के वालों को मंदिर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Raipur: न्यू नंदी ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 03 गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026

    Korba: ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

    September 19, 2026

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026

    PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग…अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों पर अध्ययन को मिलेगा नया आधार

    September 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,945 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे जी द्वारा कोसाबाड़ी–निहारिका मुख्य मार्ग, CSEB…

    Korba: ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

    September 19, 2026

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.