Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 16 अक्टूबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 16 अक्टूबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : आज 16 अक्टूबर दिन बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मीन राशि होगा। चंद्रमा के साथ राहु के होने से आज मीन राशि में ग्रहण योग बनेगा। लेकिन अच्छी बात यह भी है कि आज चंद्रमा पर सूर्य की सीधी दृष्टि भी बनी हुई है जिससे सूर्य और चंद्रमा का समसप्तक योग भी बना रहेगा। ऐसे में ग्रहण योग का प्रभाव मंद होगा। साथ ही आज गुरु और शुक्र के बीच भी समसप्तक संबंध होने से लाभदायक संयोग बन रहा है। ऐसे में आज का दिन मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातको के लिए लाभदायक रहेगा। जानें अन्य सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, देखें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    ​मेष राशि 

    मेष राशि के सितारे बता रहे हैं कि, आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा क्योंकि कुछ अनचाहे खर्चे भी आज आपके होने वाले है। बिजनेस में आज आप काफी समय से अटके हुए डील को फाइनल कर पाएंगे। अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ आज आप मनोरंजक पल बिता सकते हैं। रात्रि के समय आज आप किसी मांगलिक कार्य में भी भाग ले सकते हैं। आज समाज में शुभ कार्यों में व्यय से आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी और सम्मान भी पाएंगे। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ है तो वह भी आज पूरा हो सकता है।

    ​वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के जातक आज रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में इनका प्रदर्शन आज बेहतर होगा। आपको आज कमाई के कई अच्छे मौके भी मिलेंगे। आपकी कोई चाहत जो लंबे समय से अधूरी रही है आज वह पूरी हो सकती है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में आज आपके अनुकूल माहौल बनेगा, जिससे काम में आपका मन लगेगा और आप अपना टारगेट पूरा कर पाने में भी सफल होंगे। आपको आज भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी और लव लाइफ में भी अनुकूलता रहेगी।

    यह भी पढ़ें :  भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    ​मिथुन राशि 

    आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए अनुकूल रहेगा। आपको आज कार्य व्यवसाय मे लाभ मिलेगा। आपको आज धातु के बिजनेस में विशेष रूप से लाभ मिलेगा। आप किसी धार्मिक कार्य में भी आज भाग ले सकते हैं। आज परिवार के सदस्यों से आपको सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में भी आपके आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आप आज घर की साज सज्जा पर धन खर्च कर सकते हैं। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी।

    ​कर्क राशि 

    कर्क राशि के जातको का मन आज कुछ विचलित रहेगा। ऐसे में आपको बड़े आर्थिक निर्णय लेने से बचना होगा। नौकरी में काम का दबाव रहेगा ऐसे में धैर्य से आपको काम लेना होगा नहीं तो अधिकारी वर्ग की नाराजगी का सामना करना होगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है लेकिन इसमें आपको आज परिवार के सदस्यों से सहयोग लेना होगा। लव लाइफ में आपको क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा नहीं तो आपस में कहासुनी हो सकती है। वाहन पर खर्च हो सकता है।

    ​सिंह राशि 

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते है कि आपके विरोधी और शत्रु आज सक्रिय रहेंगे इसलिए आपको आज काम पर पूरा ध्यान देना होगा। जो भी निर्णय लें बहुत ही सोच समझकर लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको आज किसी को भी बिना कागजी कार्रवाई के किसी को पैसे उधार नहीं देने चाहिए नहीं तो आपका पैसा आज फंस सकता है। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी आज रुचि रहेगी। आपको सामाजिक क्षेत्र में अपने संपर्क का लाभ मिलेगा और सरकारी क्षेत्र से संबंधित आपका काम आज बन जाने की खुशी होगी। आज आप रात्रि का समय अपने परिजनों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

    ​कन्या राशि 

    कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज क्रोध पर कंट्रोल करना होगा और वाणी को संयमित भी रखना होगा इससे आप लाभ पाने में सफल होंगे। भाई-बहन के विवाह की बात चल रही है तो आज बात बन जाने की पूरी संभावना है। पड़ोसियों और मित्रों से आप आज सहयोग पाएंगे। अगर आज आप किसी को पैसा उधार देते हैं तो बहुत सोच-विचार कर दे क्योंकि वापस मिलने की संभावना कम है। वैसे आज आपको कहीं से अचानक ही धन लाभ मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें :  एनटीपीसी कोरबा में जूनियर बालक अंतर-जिला राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

    ​तुला राशि 

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके लिए आज का दिन उत्तम है। आप आज जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें भाग्य आपको सफल बनाएगा। आपको आज आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह भी आज आपको मिल सकता है। आज शाम को आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने या शॉपिंग के लिए ले जा सकते हैं। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुचिकर भोजन भी आपको मिलेगा।

    ​वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपको आज भाग्य लाभ दिलाएगा। व्यवसाय में आपको आज कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज प्रमोशन अथवा प्रोत्साहन मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए आज कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। अगर आप अपने बच्चे का दाखिला किसी कोर्स में कराना चाहते हैं तो उसके लिए भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले पिता से सलाह विचार जरूर करना चाहिए।

    ​धनु राशि 

    धनु राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन बुद्धि कुशलता से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज कारोबार और कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे जिनसे लाभ की प्राप्ति होगी। आप आज कारोबार में विस्तार के लिए भी कुछ निवेश कर सकते हैं। सितारे कहते हैं कि आज आप लाभ के लिए कुछ जोखिम भरा फैसला भी ले सकते हैं। मित्रों से आपको आज सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आप आज जीवनसाथी के साथ मेलजोल बनाए रख पाएंगे। लव लाइफ में प्रेमी के साथ आप डिनर डेट को एंजॉय कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    ​मकर राशि 

    आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। आपको आज साझेदारी के काम में फायदा होगा। आज कुछ नए संपर्क भी बनेंगे जिससे आपकी पहचान का दायरा बढेग। आप आज घर की साज सज्जा पर भी ध्यान देंगे और इस पर धन भी खर्च करेंगे। आपको आज करियर से संबंधित मामलों में खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर आपका मतभेद हो सकता है और पार्टनर को मनाने के लिए आपको काफी जतन करना होगा। माता की सेहत का ध्यान रखें।

    ​कुंभ राशि 

    कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन जीवन में पूर्णिमा का उजास लाने वाला है। आपको आज लाभ और उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। साथ ही आज आप घर में सुख सुविधाओं की वृद्धि के लिए कुछ खरीदारी भी करेंगे। आपको आज आज कहीं से उपहार की भी प्राप्ति हो सकती है। लेकिन सेहत का ध्यान भी आपको रखना होगा क्योंकि बदलते मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर दिख सकता है। परिवार के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन और सहयोग आपको आज लाभ दिलाएगा इसलिए इनकी सलाह से ही कोई भी बड़ा फैसला लें। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

    ​मीन राशि 

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते है कि आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको आज भाग्य लाभ प्रदान करेगा। भाई बहनों से आपको सहयोग और लाभ मिलने का योग है। धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता आज बढेगी। गृहनिर्माण और साज सज्जा से संबंधित वस्तुओं का कारोबार करने वाले जातकों की आज अच्छी कमाई होगी लेकिन आपको आज बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे से विचार कर लेना चाहिए। किसी ऐसे क्षेत्र में पैसा आपको नहीं लगाना चाहिए, जिसमें आपको अनुभव नहीं हो। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    August 10, 2026

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    August 10, 2026

    अंधे कत्ल का 48 घंटे के भीतर खुलासा, थाना कटघोरा क्षेत्र में जली हुई महिला की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझाई, घटना में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-पाली/स्वराज टुडे: विवादास्पद प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल में संभावित पुनः पदस्थापना की…

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.