Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    स्कूल शिक्षा विभाग की निगरानी पर बड़ा सवाल! बच्चों से मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और शिक्षकों के कठोर व्यवहार पर कब जागेगा प्रशासन?

    October 27, 2026

    Korba: डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू चयनित विद्यार्थी अभिभावक के साथ सुबह 10 बजे तक सी-पेट स्याहीमुड़ी में दें उपस्थिति

    October 27, 2026

    Korba: मिनीमाता बांगो बांध के गेट आवश्यकतानुसार खोले जा सकते हैं, हसदेव नदी के तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतें, नदी से दूर रहें—प्रशासन की अपील

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»परिणामों में बढ़त के बाद भी उमर अब्दुल्ला परेशान, BJP को लेकर जताई चिंता, कहीं कर ना दे कोई खेला..
    Featured

    परिणामों में बढ़त के बाद भी उमर अब्दुल्ला परेशान, BJP को लेकर जताई चिंता, कहीं कर ना दे कोई खेला..

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n63416517617283836240491ac9d02a35de4c32973ecef37cf110af2dd76601057eb80297df8e51f19ddbb2
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    जम्मू कश्मीर/स्वराज टुडे: जम्मू-कश्मीर में शुरुआती रुझानों में नेशनल कॉन्फ्रेंस आगे चल रही है। इसी के साथ बीजेपी दूसरे नंबर पर है। 40 सीटों पर एनसी बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि इसके बाद भी नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला परेशान नजर आ रहे हैं। उन्होंने बीजेपी को लेकर चिंता जाहिर की है।

    न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, “हमें उम्मीद है कि हम जीतेंगे। जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं ने जो फैसला किया है, वह हमें आज दोपहर तक पता चल जाएगा। पारदर्शिता होनी चाहिए। अगर लोगों का जनादेश भाजपा के खिलाफ है, तो उन्हें कोई चाल नहीं चलनी चाहिए।”

    बीजेपी को लेकर जताई चिंता

    जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती शुरू होते ही नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को भाजपा को चेतावनी दी कि अगर लोगों का जनादेश उनके खिलाफ है तो उन्हें कोई चाल नहीं चलनी चाहिए।

    बीजेपी को कोई चाल नहीं चलनी चाहिए-अब्दुल्ला

    उन्होंने चुनाव में एनसी-कांग्रेस गठबंधन की जीत पर भी भरोसा जताया। उमर अब्दुल्ला ने यहां मीडिया से कहा, “हमें उम्मीद है कि हम जीतेंगे। यह फैसला जम्मू और कश्मीर के मतदाताओं ने किया है और हमें आज दोपहर तक इसका पता चल जाएगा।” उन्होंने कहा, “पारदर्शिता होनी चाहिए। अगर लोगों का जनादेश भाजपा के खिलाफ है तो उन्हें कोई चाल नहीं चलनी चाहिए।”

    उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। जम्मू और कश्मीर में दस साल के अंतराल के बाद चुनाव हुए हैं। हालांकि, उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि उन्हें पीडीपी जैसी पार्टियों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी या नहीं।

    यह भी पढ़ें :  21 नवंबर तक बढ़ी ITR भरने की तारीख, जानें किन्हें मिला बड़ा फायदा

    पीडीपी के समर्थन पर दिया ये बयान

    उन्होंने कहा, “न तो हमने उनसे कोई समर्थन मांगा है और न ही हमें कोई समर्थन मिला है। परिणाम आने दीजिए। पता नहीं हम इतने बेचैन क्यों हैं, परिणाम आने दीजिए, अभी किसी के पास संख्या नहीं है। अभी हमें (उनके समर्थन की) जरूरत नहीं है। परिणाम आने के बाद हम विश्लेषण करेंगे।”

    मालूम हो कि इंडिया गठबंधन में भागीदार जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था, जबकि पीडीपी और भाजपा ने अपने दम पर चुनाव लड़ा है।

    यह भी पढ़ें: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में नई भर्ती, 10 वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानिए कितना मिलेगा वेतन

    यह भी पढ़ें: पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर CM योगी का बड़ा बयान, पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

    यह भी पढ़ें: ‘बंटेंगे तो कटेंगे, हिंदुओं एकजुट हो जाओ…’, एक सुर में योगी, मोदी और भागवत; क्या हैं मायने?

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    स्कूल शिक्षा विभाग की निगरानी पर बड़ा सवाल! बच्चों से मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और शिक्षकों के कठोर व्यवहार पर कब जागेगा प्रशासन?

    October 27, 2026

    Korba: डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू चयनित विद्यार्थी अभिभावक के साथ सुबह 10 बजे तक सी-पेट स्याहीमुड़ी में दें उपस्थिति

    October 27, 2026

    Korba: मिनीमाता बांगो बांध के गेट आवश्यकतानुसार खोले जा सकते हैं, हसदेव नदी के तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतें, नदी से दूर रहें—प्रशासन की अपील

    October 27, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कोरबा जिले के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर, 3 नवंबर तक आमंत्रित किए गए आवेदन

    October 27, 2026

    Korba: लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर कोरबा भाजपा की संगठनात्मक बैठक, SIR के मुद्दे पर जनता के बीच उतरेंगे कार्यकर्ता

    October 27, 2026

    शासकीय ई.वी.पी. महाविद्यालय कोरबा की आंतरिक परिवारवाद समिति के तत्वावधान में कन्या छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,043 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,555 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    स्कूल शिक्षा विभाग की निगरानी पर बड़ा सवाल! बच्चों से मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और शिक्षकों के कठोर व्यवहार पर कब जागेगा प्रशासन?

    October 27, 2026

    अनुभव, योग्यता और नियुक्ति प्रक्रिया की जांच से लेकर अभिभावकों की शिकायतों तक, निजी स्कूलों…

    Korba: डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू चयनित विद्यार्थी अभिभावक के साथ सुबह 10 बजे तक सी-पेट स्याहीमुड़ी में दें उपस्थिति

    October 27, 2026

    Korba: मिनीमाता बांगो बांध के गेट आवश्यकतानुसार खोले जा सकते हैं, हसदेव नदी के तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतें, नदी से दूर रहें—प्रशासन की अपील

    October 27, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कोरबा जिले के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर, 3 नवंबर तक आमंत्रित किए गए आवेदन

    October 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.