Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पेरू में बड़ा विमान हादसा: पर्यटकों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, दो पायलटों सहित 13 की मौत

    August 2, 2026

    कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर, 6 साल के बेटे और पिता की मौके पर मौत, मां की हालत गंभीर, हादसे के बाद दूर तक घसीटी स्कूटी

    August 2, 2026

    राशिफल 2 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»फैक्ट्री में बाल मजदूर का कटा हाथ, फैक्ट्री को किया गया सील, FIR भी दर्ज
    Featured

    फैक्ट्री में बाल मजदूर का कटा हाथ, फैक्ट्री को किया गया सील, FIR भी दर्ज

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    :
    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: ग्राम गोढ़ी के पास संचालित वेस्टर्न कोक प्रोडक्ट (कार्बन फैक्ट्री) में काम करने के दौरान हादसे में अपना दाहिना हाथ गंवा चुके ग्राम कदमझरिया निवासी नाबालिग पहाड़ी कोरवा ने आज कलेक्टर अजीत वसंत से मुलाकात कर संबंधित फैक्ट्री के विरूद्ध कार्यवाही एवं आजीविका हेतु रोजगार की मांग की।

    कलेक्टर ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर गोढ़ी में संचालित कार्बन फैक्ट्री को सील करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पीड़ित को शासन अंतर्गत अधिक से अधिक मुआवजा प्रदान करने के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश सहायक श्रम आयुक्त को दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर इस मामले की जांच की गई। संबंधित फैक्ट्री संचालकों के विरूद्ध पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है। पीड़ित नाबालिग और पहाड़ी कोरवा समुदाय से था।

    इस संबंध में कारखाना निरीक्षक एवं प्रभारी उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा द्वारा बताया गया कि वेस्टर्न कोक प्रोडक्ट्स में दिनॉक 17.07.2024 को दोपहर लगभग 12 बजे गंभीर दुर्घटना घटी जिसमें कार्बन पेस्ट को पहुँचाने हेतु बने कन्वेयर बेल्ट की चपेट में नाबालिग आ गया था और उसका दांया हाथ गंभीर रूप से चोटिल हो गया जिसे उपचार के दौरान कोहनी से लगभग 02 इंच नीचे तक काटना पड़ा।

    दुर्घटना दिनांक को दुर्घटनाकारित मशीनरी कन्वेयर बेल्ट में फेंसिग की व्यवस्था नहीं होने से वहाँ श्रमिकों के चोटिल होने का खतरा निरंतर बना हुआ था। जिसके फलस्वरूप जब नाबालिग कन्वेयर बेल्ट के नजदीक कार्य में नियोजित था तभी एकाएक उसका दांया हाथ कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आ गया और और गंभीर रूप से चोटिल हो गया जिसे उपचार के दौरान कोहनी से लगभग 02 इंच नीचे तक काटकर शरीर से अलग किया गया। कारखानें में कार्यस्थल का रखरखाव श्रमिकों के लिए सुरक्षित और जोखिम रहित नहीं होने के कारण गंभीर हादसा हुआ।

    यह भी पढ़ें :  800 विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, 30 विद्यार्थियों ने मांसाहार त्यागने का लिया निर्णय

    इस मामले में कारखाना अधिनियम, 1948 की धारा 40 ( 2 ) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए वेस्टर्न कोक प्रोडक्ट्स खसरा नं. 22/2 ग्राम पंचायत गोढ़ी, रजगामार कोरबा जिला – कोरबा (छ.ग.) के कारखाना अधिभोगी एवं प्रबंधक को आदेशित कर कारखानें का संचालन तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है।

    इसी तरह सहायक आयुक्त श्रम विभाग द्वारा जांच में पाया गया कि बाल एवं किशोर (प्रतिषेध एवं विनिमयन) अधिनियम, 1986 संशोधित 2016 के अंतर्गत कार्यरत नाबालिग श्रमिक की आयु दाखिल खारिज के अनुसार जन्मतिथि 12.02.2008 (आयु 16 वर्ष 07 माह) है, जो कि किशोर श्रमिक की श्रेणी में है। किशोर को कारखानें में अधिसूचित खतरनाक क्षेत्र में कार्य लिया जा रहा था जो कि धारा 3(ए) के अंतर्गत दण्डनीय अपराध है। थाना रामपुर को एफ.आई.आर. हेतु पत्र प्रेषित किया गया। संविदा श्रमिक अधिनियम, 1970 के अंतर्गत नियोजक द्वारा प्रमुख नियोजक का पंजीयन प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। ठेकेदार द्वारा नियोजित श्रमिको का नियोजन पंजी, मजदूरी भुगतान पंजी, अतिकाल पंजी, कटौत्रा पंजी प्रस्तुत नहीं किया गया।

    न्यूनतम वेतन अधिनियम, 1948 के अंतर्गत नियोजक द्वारा कार्यरत श्रमिकों का उपस्थिति पंजी, वेतन भुगतान पंजी, कटौत्रा पंजी एवं अतिकाल पंजी प्रस्तुत किया जाना नहीं पाया गया। अधिनयम के अंतर्गत एकीकृत वार्षिक विवरणी प्रस्तुत किया गया। कार्यरत श्रमिकों को न्यूनतम वेतन भुगतान किया जाना नहीं पाया गया। नियोजक द्वारा कार्य स्थल पर ऐसी सूचनाएं जिसमें मजदूरी की दरें, कार्य के घंटे, मजदूरी की अवधि, मजदूरों के भुगतान की तारीख, क्षेत्रीय श्रम कार्यालय का नाम व पता आदि प्रदर्शित नही पाया गया। वेतन भुगतान अधिनियम, 1936 के अंतर्गत नियोजक/ठेकेदार द्वारा कार्यरत श्रमिकों को माह के दसवें दिन मजदूरी का भुगतान कराया जाना नहीं पाया गया। संस्थान में उक्त अधिनियम अंतर्गत अधिनियम एवं नियम का सारांश प्रदर्शित नहीं पाया गया।

    यह भी पढ़ें :  यूनानी मेडिसिन काउंसिल में 179 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

    उक्त उल्ल्घंनों हेतु निरीक्षक द्वारा कारखाना प्रबंधक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। फैक्ट्री में हादसे एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी को देखते हुए एसडीएम कोरबा, सहायक आयुक्त श्रम विभाग द्वारा कार्बन फैक्ट्री के सील करने की कार्यवाही की गई।

    यह भी पढ़ें: सरकारी किताबों को कबाड़ में बेचे जाने का मामला,निलंबित हुए छ.ग.पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ प्रांत के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया आश्विन (क्वांर) मास में कैसा रहे खान-पान कैसी रहे दिनचर्या

    यह भी पढ़ें: मिर्च की लड़ाई में दो CAF जवानों की हत्या, मैहर में रूपेश पटेल के परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पेरू में बड़ा विमान हादसा: पर्यटकों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, दो पायलटों सहित 13 की मौत

    August 2, 2026

    कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर, 6 साल के बेटे और पिता की मौके पर मौत, मां की हालत गंभीर, हादसे के बाद दूर तक घसीटी स्कूटी

    August 2, 2026

    राशिफल 2 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 2, 2026

    ऐसे ही नहीं वायरल हुए ‘कॉकरोचों’ के वीडियोज़…अब तीन कंपनियां और 100 यूट्यूबर रडार पर

    August 2, 2026

    पहली बार मीडिया के सामने आई पीएम को गाली देने वाली रुचिका सिंह की माँ, कहा – मेरी बेटी से गलती हुई….अब मिल रही रेप की धमकियाँ; समाज की मानसिकता पर खड़े किए सवाल

    August 2, 2026

    Korba: राज्य स्तरीय आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर 2026 का शुभारंभ

    August 2, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,797 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,459 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,155 Views
    Don't Miss

    पेरू में बड़ा विमान हादसा: पर्यटकों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, दो पायलटों सहित 13 की मौत

    August 2, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पेरू के नाज्का शहर में बड़ा विमान हादसा हुआ है। यहां टूरिस्ट्स…

    कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर, 6 साल के बेटे और पिता की मौके पर मौत, मां की हालत गंभीर, हादसे के बाद दूर तक घसीटी स्कूटी

    August 2, 2026

    राशिफल 2 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 2, 2026

    ऐसे ही नहीं वायरल हुए ‘कॉकरोचों’ के वीडियोज़…अब तीन कंपनियां और 100 यूट्यूबर रडार पर

    August 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.