Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: जलाराम मंदिर में 27 मार्च को मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव

    March 26, 2026

    Korba: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्ती के प्रयास में जुटी पुलिस, मानसिक रोगी होने की आशंका

    March 26, 2026

    Korba: जिले में पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के श्रीमुख से दिव्य श्री हनुमंत कथा के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता, आयोजन समिति द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, March 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कलयुग में नाम की महिमा अपरंपार, नाम लेने से ही नारायण चले आते हैं- आचार्य मृदुलकांत शास्त्री
    Featured

    कलयुग में नाम की महिमा अपरंपार, नाम लेने से ही नारायण चले आते हैं- आचार्य मृदुलकांत शास्त्री

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 6, 2024No Comments3 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: आशीर्वाद प्वाइंट, पंडित दीनदयाल सांस्कृतिक भवन टीपीनगर कोरबा में पितृ मोक्षार्थ गया श्राद्ध निमित्त कबुलपुरिया परिवार द्वारा कराया जा रहा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह महोत्सव के आज तृतीय दिवस भागवत भूषण आचार्यश्री मृदुलकांत शास्त्री जी महाराज ने नाम की महिमा का बखान किया और कहा कि यदि हम अनजाने में ही नारायण का नाम लेते हैं तो भगवान भाव के भूखे होते हैं और चले आते हैं।

    IMG 20240906 WA0037 IMG 20240906 WA0035

    कलयुग में नारायण के नाम की महिमा अपरंपार है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपनी संतानों का नाम भगवान के नाम पर रखें, नाम में भी संस्कार छुपा होता है। उन्होंने कई प्रहसन के माध्यम से नाम की महिमा का बखान किया और कहा कि एक बार किसी घर में चोर घूस गया और बूढ़ी मां चिल्लाने लगी- नारायण-नारायण। बेटा नारायण तो नहीं आया, लेकिन शोरगुल सुनकर पड़ोस के कई लोग आये और चोर भाग गया। नारायण किसी न किसी रूप में अपने भक्तों की मदद अवश्य करते हैं। उन्होंने और कई प्रहसनों के माध्यम से नारायण की महिमा का महत्व समझाया।

    श्री अजामिल उपाख्यान और नरसिंह अवतार का वर्णन

    IMG 20240906 WA0034 IMG 20240906 WA0033

    आचार्यश्री मृदुलकांत शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिन श्री अजामिल (ब्रम्ह तत्व से मिलन) और भगवान नरसिंह अवतार का विस्तार से वर्णन किया और कहा कि मनुष्य के जीवन को धन्य बनाने के लिए भक्ति जरूरी है। भागवत पुराण में श्रीअजामिल का वर्णन आता है। आचार्यश्री ने कहा कि भगवान के दिव्य नामों के उच्चारण से ही पापियों के भी पाप करने की प्रवृत्ति से छुटकारा मिल जाता है। उन्होंने भगवान श्री नरसिंह के पूण्य प्रताप का भी बड़े मार्मिक ढंग से प्रहसनों के माध्यम से वर्णन किया और कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान कई रूपों में अवतार लेते हैं। भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए भगवान नारायण ने नरसिंह का अवतार लिया और हिरण्यकश्यपु का वध कर पूरी दुनिया को संदेश दिया कि अत्याचार का नाश अवश्य ही होता है। भगवान अपने भक्तों की रक्षा हर हाल में करते ही हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: हाइड्रोलिक जैक टूटने से ट्रैलर पलटा-एक की मौत, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में गिट्टी खाली करते हुआ हादसा

    नरसिंह अवतार की झांकी ने सबका मन मोहा

    IMG 20240906 WA0038

    कथा स्थल पर आज तृतीय दिन भगवान नरसिंह अवतार का वर्णन किया गया, साथ ही भगवान नरसिंह अवतार की भव्य झांकी ने सबका मन मोह लिया। किस तरह हिरण्यकश्यपु का वध करते हुए भक्त प्रहलाद और ध्रुव को गोद में बिठाकर उनकी सुरक्षा की और सभी युग में इन्हें अजर-अमर कर दिया। भगवान का नाम लेने से ही मनुष्य का जीवन भवतारिणी पार कर लेता है और स्वर्ग में स्थान मिलता है।

    कल वामनअवतार, श्रीराम चरित्र, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
    श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिन 07 सितंबर को आचार्यश्री मृदुलकांत शास्त्री महाराज द्वारा वामन अवतार, श्रीराम चरित्र, श्रीकृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव के बारे में संगीतमय प्रवचन देंगे।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: जलाराम मंदिर में 27 मार्च को मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव

    March 26, 2026

    Korba: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्ती के प्रयास में जुटी पुलिस, मानसिक रोगी होने की आशंका

    March 26, 2026

    Korba: जिले में पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के श्रीमुख से दिव्य श्री हनुमंत कथा के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता, आयोजन समिति द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी

    March 26, 2026

    जलते दीपक की रोशनी में उभरती नेतृत्व की नई पहचान – सुश्री लीला मानिक; समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के साथ चुनावी मैदान में

    March 26, 2026

    राशिफल 26 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 26, 2026

    युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया, उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

    March 26, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026723 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026613 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026502 Views
    Don't Miss

    Korba: जलाराम मंदिर में 27 मार्च को मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव

    March 26, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा अंचल के श्री गुजराती समाज एवं श्री जलाराम सेवा समिति के…

    Korba: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्ती के प्रयास में जुटी पुलिस, मानसिक रोगी होने की आशंका

    March 26, 2026

    Korba: जिले में पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के श्रीमुख से दिव्य श्री हनुमंत कथा के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता, आयोजन समिति द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी

    March 26, 2026

    जलते दीपक की रोशनी में उभरती नेतृत्व की नई पहचान – सुश्री लीला मानिक; समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के साथ चुनावी मैदान में

    March 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.