Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद पर लगाई रोक

    April 24, 2026

    पत्रकार पर हाथ उठाना पड़ा भारी…कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

    April 23, 2026

    लखनऊ SGPGI की रेजिडेंट डॉक्टर ने सहकर्मी डॉ. सचिन गुप्ता पर शादी का झांसा देकर रेप का लगाया आरोप, F.I.R. दर्ज होते ही फरार हुआ आरोपी डॉक्टर

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी : रात 12 बजे किया गया रायपुर जेल शिफ्ट, समर्थकों का हंगामा देख जेल प्रहरी ने तानी रायफल
    Featured

    विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी : रात 12 बजे किया गया रायपुर जेल शिफ्ट, समर्थकों का हंगामा देख जेल प्रहरी ने तानी रायफल

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को दिनभर के हाईवोल्टेज सियासी ड्रामे के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की।

    बलौदाबाजार में कानूनी प्रक्रिया के बाद रात 12:00 बजे के बाद उन्हें रायपुर जेल लाया गया। जहां उनके समर्थकों और पुलिस से जमकर धक्का-मुक्की हुई। ऐसे में एक समय ऐसा आया कि, जब जेल प्रहरी ने कार्यकर्ताओं पर बंदूक तान दी।

    विधायक देवेंद्र यादव को जब पुलिस लेकर आई तो कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे कि, देखो देखो कौन आया शेर आया शेर आया…। कार्यकर्ताओं की भीड़ हटने को राजी नहीं थी। तक़रीबन 50 की संख्या में कार्यकर्ता जेल बिल्डिंग के मेन एंट्रेंस गेट तक जा पहुंचे। तब वहां खड़े प्रहरी ने अपनी सर्विस 303 रायफल निकाली और जोर से हटो कहकर कार्यकर्ताओं के सामने तान दी। एक पल को ये देख वहां मौजूद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ता दोनों हड़बड़ा गए थे। जब वे गेट के अंदर जाने लगे तो इससे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया और फिर फ्लाइंग किस देकर वह भीतर चले गए।

    बघेल बोले- दुर्भावनापूर्ण तरीके से हुई कार्रवाई

    उल्लेखनीय है कि, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस लगातार दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई कर रही है। जबकि, BJP नेता सनम जांगड़े की भूमिका पूरे कार्यक्रम में रही। इसके बावजूद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में देवेंद्र यादव की कोई भूमिका नहीं थी फिर भी उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि, पुलिस राजनीतिक दबाव में कार्रवाई न करे। इस मामले में हम विधिक सलाह ले रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी को लेकर हम राजनीतिक लड़ाई भी लड़ेंगे।

    यह भी पढ़ें :  नशे के खर्चे नहीं उठा पा रहा था इंजीनियर, घर में ही उगाने लगा गांजा; पुलिस ने 15 से ज्यादा पौधे किए बरामद

    सुबह ही उनके निवास पहुंची थी टीम

    बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। सुबह से ही बलौदाबाजार पुलिस की टीम विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी। गिरफ्तारी से पहले ही युवा कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा है। सभी जिलों में युवा कांग्रेस ने गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला फूंका फूंका।

    युवा कांग्रेस ने फूंका गृहमंत्री का पुतला

    विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में रायपुर के राजीव गांधी चौक में युवा कांग्रेस ने गृहमंत्री विजय शर्मा पुतला फूंका। जहां पुलिस के साथ जमकर झूमाझटकी हुई। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद कश्यप के नेतृत्व में पुतला फूंका गया है। वहीं बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस भी अलर्ट मोड में है. जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 100 से भी अधिक जवानों की तैनाती की गई है।

    सुबह ही घर पर पहुंची पुलिस

    उल्लेखनीय है कि भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर बलौदाबाजार पुलिस पहुंची थी। उनके निवास के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद थी और पुलिस को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। इसी बीच पीसीसी चीफ दीपक बैज उनके निवास पहुंचे थे और बंद कमरे में नेताओं के बीच बातचीत चल रही है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में चौथी बार नोटिस जारी होने के बाद विधायक ने बयान देने जाने से मना किया था।

    बीजेपी के इशारे पर परेशान करने का लगाया आरोप

    चौथी नोटिस के जवाब में उन्होंने कहा था कि पुलिस को जो भी बयान लेना है, वह उनके पास आए और लेकर जाए। विधायक देवेंद्र यादव ने बीजेपी के इशारे पर पुलिस उन्हें बार-बार नोटिस देकर परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होने आगे कहा कि, जेल में बंद सतनामी समाज के युवाओं को मेरे खिलाफ जबरन बयान देने के लिए धमकाया जा रहा है। उनसे ये बोलने को कहा जा रहा है कि, देवेंद्र यादव 12 गाड़ियों में भरकर लोगों के साथ आए थे।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में आंगनबाड़ी निर्माण बना ‘मौत का ढांचा’! घटिया मटेरियल से बच्चों की ज़िंदगी पर सीधा खतरा

    राज्यपाल से करूंगा मुलाकात

    विधायक देवेंद्र यादव ने आगे कहा कि, मैं अपना राजनीतिक काम छोड़कर बार-बार बलौदाबाजार बयान दर्ज कराने नहीं जाऊंगा। मैंने अपना जवाब पुलिस को भेज दिया है और जरूरत पड़ने पर मैं राज्यपाल से मुलाकात करूंगा। न्यायालय की सहायता से इसका सामना करूंगा।

    यह भी पढ़ें: सक्सेस स्टोरी: बंगलुरू में नौकरी छोड़कर मात्र एक लाख में शुरू किया स्टार्ट अप कंपनी, आज है करोड़ो का टर्न ओवर

    यह भी पढ़ें: कोलकाता हत्याकांड के आरोपी संजय की मां ने खोला चिट्ठा, बहन ने मांगी फांसी

    यह भी पढ़ें: शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमराई, सड़क पर ठेले वालों और दुकानदारों का कब्जा, हर दिन गाड़ियों का लगता है जाम

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद पर लगाई रोक

    April 24, 2026

    पत्रकार पर हाथ उठाना पड़ा भारी…कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

    April 23, 2026

    लखनऊ SGPGI की रेजिडेंट डॉक्टर ने सहकर्मी डॉ. सचिन गुप्ता पर शादी का झांसा देकर रेप का लगाया आरोप, F.I.R. दर्ज होते ही फरार हुआ आरोपी डॉक्टर

    April 23, 2026

    साइन कराने के बहाने घर बुलाते थे फिर करते थे गंदा काम, महिला कर्मचारी ने अपने अधिकारी पर लगाया सनसनीखेज आरोप, प्रशासनिक विभाग में मचा हड़कंप

    April 23, 2026

    मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को, कोरबा 23 अप्रैल 2026

    April 23, 2026

    मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत निःशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण – जिला कोरबा में प्रवेश प्रारंभ

    April 23, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026832 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026794 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026775 Views
    Don't Miss

    जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद पर लगाई रोक

    April 24, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  करीब 23 साल पुराने एनसीपी नेता राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में…

    पत्रकार पर हाथ उठाना पड़ा भारी…कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

    April 23, 2026

    लखनऊ SGPGI की रेजिडेंट डॉक्टर ने सहकर्मी डॉ. सचिन गुप्ता पर शादी का झांसा देकर रेप का लगाया आरोप, F.I.R. दर्ज होते ही फरार हुआ आरोपी डॉक्टर

    April 23, 2026

    साइन कराने के बहाने घर बुलाते थे फिर करते थे गंदा काम, महिला कर्मचारी ने अपने अधिकारी पर लगाया सनसनीखेज आरोप, प्रशासनिक विभाग में मचा हड़कंप

    April 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.