Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोलकाता हत्याकांड के आरोपी संजय की मां ने खोला चिट्ठा, बहन ने मांगी फांसी
    Featured

    कोलकाता हत्याकांड के आरोपी संजय की मां ने खोला चिट्ठा, बहन ने मांगी फांसी

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पश्चिम बंगाल
    कोलकाता/स्वराज टुडे: कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल में लेडी डॉक्टर से रेप और मर्डर का आरोपी संजय रॉय पुलिस की गिरफ्त में है. सीबीआई उससे लगातार पूछताछ कर रही है और उसके जुर्म की सारी कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

    इस बीच संजय रॉय के परिवार ने बड़ा बयान दिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संजय रॉय की मां ने उसका पूरा चिट्ठा खोल दिया. वहीं उसकी बहन ने अपने भाई के लिए फांसी की मांग की है.

    संजय रॉय की मां ने कबूल किया उनके बेटे को शराब की लत थी. हालांकि वह बताती हैं कि उन्होंने संजय को रोका भी था, लेकिन वह नहीं माना. वहीं संजय की चार शादियों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें बस एक ही शादी के बारे में पता है. वह कहती हैं, ‘एक पत्नी का पता है, जो कैंसर से मर गई. उसके मरने के बाद (संजय) ज्यादा पीने लगा था.’

    इसके साथ ही उन्होंने बताया कि संजय ने उन्हें बता रखा था कि वह पुलिस में है. दरअसल वह सिविक वॉलेंटियर था, जिसे वहां स्थानीय लोग सिविक पुलिस भी कहते हैं. वहीं घटना के दिन को लेकर सवाल पर संजय की मां कहती है कि ‘घटना को लेकर मुझे नहीं पता कि वह कहां था और क्या हुआ. जो किया, उसके किए पर अब क्या कहें, मैं एक मां हूं.’

    संजय की बहन ने मांगी फांसी

    वहीं संजय की बहन कहती हैं कि लेडी डॉक्टर के साथ जो हुआ गलत हुआ. इसके साथ ही वह दोषी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग करती हैं. वह कहती हैं, ‘मैं 17 साल से परिवार से दूर हूं. मां-भाई एक दो बार बाजार में दिख जाते थे. आसपास के लोगों से पता चला था कि उसने पुलिस जॉइन किया है. जो उसने किया ऐसा किसी लड़की के साथ नहीं होना चाहिए. सरकार पुलिस जो सजा देगी मुझे मंजूर है. सजा तो मिलनी चाहिये ऐसे इंसान को.’

    यह भी पढ़ें :  बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    उधर आरोपी संजय रॉय ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने कबूलनामे में बताया है कि उसने पहले महिला डॉक्टर का गला घोंटा था और तब तक वो दबाए रखा, जब महिला डॉक्टर बेहोशी की हालात में नहीं पहुंच गई. इतना ही नहीं उसने पूछताछ में यह भी बताया कि उसे पहले से ही पता था कि सेमिनार हॉल में डॉक्टर अकेली थी.

    यह भी पढ़े: हाईकोर्ट ने रद्द की 69 हजार शिक्षक भर्ती की पूरी लिस्ट, समझें कैसे हुआ आरक्षण में घोटाले का ये खेल

    यह भी पढ़े: ध्वजारोहण के दौरान ऊंचाई पर पहुंचकर अटक गया तिरंगा, फिर एक पक्षी ने जो किया यकीन नहीं करेंगे आप…देखें वीडियो

    यह भी पढ़े: स्कूल कॉलेजों में अगले आदेश तक छुट्टी, इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू….चाकूबाजी की घटना के बाद उदयपुर में भड़की हिंसा की आग

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    September 14, 2026

    बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्ति का विवाद गरमाया: पौत्रियाें का दावा, बोलीं- न बेची, न दान की जमीन

    September 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,936 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,384 Views
    Don't Miss

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    हैदराबाद/स्वराज टुडे: हैदराबाद के अलवाल थाना क्षेत्र में 16 साल की इंटरमीडिएट छात्रा के साथ…

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.