Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 7 महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    July 28, 2026

    Korba: बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगन

    July 28, 2026

    संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती: भाजपा चलाएगी 6 माह का “समरसता संकल्प अभियान”, मंदिरों में जलेंगे 650 दीप

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हाईकोर्ट ने रद्द की 69 हजार शिक्षक भर्ती की पूरी लिस्ट, समझें कैसे हुआ आरक्षण में घोटाले का ये खेल
    Featured

    हाईकोर्ट ने रद्द की 69 हजार शिक्षक भर्ती की पूरी लिस्ट, समझें कैसे हुआ आरक्षण में घोटाले का ये खेल

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश में 69 हजार प्राइमरी टीचरों की भर्ती के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की डबल बेंच ने अहम फैसला सुनाते हुए पूरी मेरिट लिस्ट को ही रद्द कर दिया है. हाई कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया है कि तीन महीने के अंदर नई मेरिट लिस्ट बनाई जाए, जिसमें बेसिक शिक्षा नियमावली और आरक्षण नियमावली का पालन हो.

    बता दें कि अभ्यर्थियों ने पूरी भर्ती पर सवाल उठाते हुए 19 हजार पदों पर आरक्षण घोटाला का आरोप लगाया था.

    आपको इस पूरी भर्ती प्रक्रिया और उस पर उठते सवालों के बारे में विस्तार से बताते हैं. दरअसल, अखिलेश सरकार में 1.72 लाख शिक्षामित्र को सहायक शिक्षक के रूप में समायोजित कर दिया गया था, जिसे हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया था. साथ ही हाई कोर्ट ने नए सिरे से सहायक शिक्षकों की भर्ती का आदेश दिया था. फिर यूपी सरकार ने सबसे पहले 68,500 सहायक शिक्षकों की भर्ती की. यह भर्ती भी सवालों के घेरे में आई और सीबीआई ने मामले की जांच भी की.

    कब हुई थी शिक्षक भर्ती परीक्षा?

    खैर, 68500 सहायक शिक्षकों की भर्ती के बाद यूपी सरकार ने 69,000 सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए दिसंबर 2018 में विज्ञापन निकाला और जनवरी 2019 में परीक्षा करा ली गई. इस भर्ती में 4 लाख 10 हजार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से 1 लाख 40 हजार अभ्यर्थी सफल हुए थे. इसके बाद सरकार ने मेरिट लिस्ट निकाली. मेरिट लिस्ट आते ही बवाल मच गया, क्योंकि जिन अभ्यर्थियों को विश्वास था कि उनका सेलेक्शन हो जाएगा, वह खाली हाथ रह गए.

    यह भी पढ़ें :  भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श

    4 महीने बाद लगाया आरक्षण घोटाले का आरोप

    फिर अभ्यर्थियों ने सभी 69 हजार सहायक शिक्षकों की नियुक्ति का डेटा खंगालना शुरू कर दिया. चार महीने की जद्दोजहद के बाद अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि 19 हजार पदों पर आरक्षण घोटाला हुआ है. उनका आरोप था कि ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी की जगह सिर्फ 3.86 फीसदी आरक्षण मिला, जबकि अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग को 21 फीसदी की जगह 16.2 फीसदी आरक्षण मिला. इसको लेकर हंगामा शुरू हुआ तो सरकार ने आरक्षण घोटाले से इनकार कर दिया.

    सरकार ने क्या कहा?

    इस मामले में यूपी सरकार कहती रही कि 70 फीसदी अभ्यर्थियों का चयन आरक्षण वर्ग से हुआ. इसी साल संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में 31, 228 ओबीसी वर्ग से चयनित हुए हैं, इसमें 12360 आरक्षित पदों और 18598 मेरिट के आधार पर चयनित हुए हैं. वहीं अभ्यर्थियों का कहना था कि सरकार अगर आरक्षण नियम का पालन करती तो 48 से 50 हजार भर्तियां आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की होती.

    हाईकोर्ट पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी

    यूपी सरकार से रवैये से नाराज अभ्यर्थियों ने कई दिनों तक प्रदर्शन किया. जब सरकार नहीं मानी तो वह हाई कोर्ट पहुंच गए. हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने भी माना कि भर्ती में आरक्षण घोटाला हुआ है और फिर से पूरी मेरिट जारी होनी चाहिए. हालांकि हाई कोर्ट के आदेश को सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया. फिर 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने माना कि इस भर्ती में 6800 पदों पर आरक्षण घोटाला हुआ है और इनका मेरिट फिर से जारी किया जाएगा.

    यह भी पढ़ें :  TATA के 'A' ने खोला सपा नेता समेत 5 'परफेक्ट मर्डर' का राज, रेत माफिया-डॉक्टर ने ऐसे खेला खूनी खेल

    अभ्यर्थी फिर से नाराज हुए, क्योंकि उनका आरोप है कि घोटाला 19 हजार पदों पर हुआ है. इस वजह से वह फिर हाई कोर्ट पहुंच गए. हाई कोर्ट ने 6800 पदों की मेरिट पर रोक लगा दी. इसके साथ ही अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट की डबल बेंच में अपील दायर कर दी. हाई कोर्ट ने 19 मार्च 2024 को अपना फैसला रिजर्व कर लिया था, जिसे 12 अगस्त 2024 को जारी किया गया. हाई कोर्ट की डबल बेंच ने भी माना कि आरक्षण नियमों का पालन नहीं किया गया.

    3 महीने के अंदर नई मेरिट लिस्ट जारी करने का आदेश

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार को अगले तीन महीने के अंदर नई मेरिट लिस्ट जारी करने का आदेश दिया गया है. इस मामले में अभ्यर्थी राजेश का कहना है कि अब हाई कोर्ट की डबल बेंच ने भी आरक्षण घोटाले पर मुहर लगा दी है, सरकार को जल्द से जल्द मेरिट जारी करना चाहिए और उन सभी लोगों को नौकरी से निकालना चाहिए, जो पात्र नहीं थे. फिलहाल इस मामले में सरकार की ओर से उसका पक्ष अभी सामने नहीं आया है.

    यह भी पढ़ें: ध्वजारोहण के दौरान ऊंचाई पर पहुंचकर अटक गया तिरंगा, फिर एक पक्षी ने जो किया यकीन नहीं करेंगे आप…देखें वीडियो

    यह भी पढ़ें: स्कूल कॉलेजों में अगले आदेश तक छुट्टी, इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू….चाकूबाजी की घटना के बाद उदयपुर में भड़की हिंसा की आग

    यह भी पढ़ें: स्वरोजगार: इस प्रजाति का बकरी पालन आपको बना देगा करोड़पति, जान लें व्यवसाय का ये तरीका

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 7 महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    July 28, 2026

    Korba: बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगन

    July 28, 2026

    संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती: भाजपा चलाएगी 6 माह का “समरसता संकल्प अभियान”, मंदिरों में जलेंगे 650 दीप

    July 28, 2026

    रायपुर में फर्जी जमानत रैकेट का खुलासा, कोर्ट के आदेश पर तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज

    July 28, 2026

    बाबा बर्फानी के दर्शन को जा रहे यात्रियों पर टूटा संकट! सड़क किनारे मकान से टकराकर पलट गई यात्रियों से भरी बस, 30 तीर्थयात्री घायल

    July 28, 2026

    कोरबा में आपदा प्रबंधन में मानसिक सशक्तिकरण एवं प्रभावी नेतृत्व विषय पर विशेष जागरुकता कार्यक्रम 29 जुलाई को

    July 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,789 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,455 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,149 Views
    Don't Miss

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 7 महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    July 28, 2026

    गुजरात कलोल/स्वराज टुडे:  अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक विश्व…

    Korba: बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगन

    July 28, 2026

    संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती: भाजपा चलाएगी 6 माह का “समरसता संकल्प अभियान”, मंदिरों में जलेंगे 650 दीप

    July 28, 2026

    रायपुर में फर्जी जमानत रैकेट का खुलासा, कोर्ट के आदेश पर तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज

    July 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.