Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सहरसा में एक ही परिवार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने NEET UG 2026 में रचा इतिहास

    July 18, 2026

    24 जुलाई को दिखेगी ‘रामायणम्’ की सबसे भव्य झलक, ‘रामायणम्’ का ट्रेलर करेगा ग्लोबल धमाका

    July 18, 2026

    अपने ही स्कूल के बस ड्राइवर से थी मोहब्बत! मेरठ की दामिनी ने अपने पति को सांप से कटवाकर मार डाला, एक तस्वीर ने कर दिया साजिश का खुलासा

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको ने ‘विकसित भारत’ विजन के साथ मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस
    Featured

    बालको ने ‘विकसित भारत’ विजन के साथ मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों एव बिजनेस पार्टनर की उपस्थिति में 78वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने प्रशासनिक भवन परिसर में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राष्ट्रगान के उपरांत उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ‘विकसित भारत’ के विजन के प्रति बालको की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। बालको प्रबंधन ने समारोह में राष्ट्र निर्माण में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया।

    IMG 20240816 WA0039

    भारत की विकास गाथा में कंपनी के योगदान के पर बोलते हुए श्री राजेश कुमार ने कहा कि हम 78वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे हैं। करीब छह दशकों से बालको देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हमारी यात्रा में ऐसे मील के पत्थर शामिल हैं जो प्रचालन उत्कृष्टता और सतत् विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। विस्तार परियोजना के माध्यम से बालको वैश्विक ‘वन मिलियन टन क्लब’ में शामिल होने और देश को दुनिया की एल्यूमिनियम राजधानी के तौर पर स्थापित करने के लिए तैयार है।

    IMG 20240816 WA0040

    ‘विकसित भारत’ के लिए कंपनी के हमारे कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने के लिए कटिबद्ध हैं। हम प्रचालन उत्कृष्टता, नवाचार का उपयोग, सामुदायिक विकास और पर्यावरण संरक्षण को आगे बढ़ाकर एल्यूमिनियम उद्योग को मजबूत कर रहे हैं। हम अपने इन्हीं प्रयासों से भावी पीढ़ी के लिए एक आत्मनिर्भर, समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर रहे हैं।

    कार्यक्रम में एक विशेष स्वतंत्रता दिवस वीडियो को प्रदर्शित किया जिसमें ‘विकसित भारत’ थीम के साथ बालको के प्रयासों को दिखाया गया। वीडियो में बालको की व्यावसायिक प्रथाओं के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में इसके योगदान के प्रयासों को दर्शाया गया है। सामुदायिक जुड़ाव की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री राजेश एवं कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बालको अस्पताल के मरीजों को फल वितरित किया। सीईओ ने व्यक्तिगत रूप से सभी का हालचाल पूछा और उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। श्री राजेश सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाने की दिशा में निस्वार्थ समर्पण के लिए बालको अस्पताल के चिकित्सकों, चिकित्साकर्मियों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त की।

    यह भी पढ़ें :  फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस का बड़ा प्रहार, महिला कर्मचारी गिरफ्तार

    भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का जश्न मनाते हुए बालको परिवार के सदस्यों ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने के उत्सव में बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। अभियान का हिस्सा बनकर सभी ने अपनी देशभक्ति की भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण को प्रदर्शित किया।

    बालको का स्वतंत्रता दिवस समारोह लोकतंत्र और राष्ट्रीय विकास के सिद्धांतों के प्रति कंपनी के समर्पण का एक प्रदर्शन था जिसमें ‘विकसित भारत’ की यात्रा में योगदान देने की झलक दिखाई दी।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सहरसा में एक ही परिवार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने NEET UG 2026 में रचा इतिहास

    July 18, 2026

    24 जुलाई को दिखेगी ‘रामायणम्’ की सबसे भव्य झलक, ‘रामायणम्’ का ट्रेलर करेगा ग्लोबल धमाका

    July 18, 2026

    अपने ही स्कूल के बस ड्राइवर से थी मोहब्बत! मेरठ की दामिनी ने अपने पति को सांप से कटवाकर मार डाला, एक तस्वीर ने कर दिया साजिश का खुलासा

    July 18, 2026

    “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का हुआ भव्य आयोजन….पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर

    July 18, 2026

    7 साल पहले मां, फिर पिता की मौत, अब अनाथ मासूम को जिंदा चबा गया मगरमच्छ, क्षत-विक्षत लाश मिली तो रो पड़ा पूरा गांव

    July 18, 2026

    23 वर्षीय बहु को 67 वर्षीय ससुर अक्सर करता था बैड टच, बार-बार समझाने से भी नहीं माना तो बहु ने कर दिया ये कांड….

    July 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,761 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,442 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,130 Views
    Don't Miss

    सहरसा में एक ही परिवार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने NEET UG 2026 में रचा इतिहास

    July 18, 2026

    बिहार सहरसा/स्वराज टुडे: सपनों को सच करने के लिए मेहनत और हौसला बहुत मायने रखता…

    24 जुलाई को दिखेगी ‘रामायणम्’ की सबसे भव्य झलक, ‘रामायणम्’ का ट्रेलर करेगा ग्लोबल धमाका

    July 18, 2026

    अपने ही स्कूल के बस ड्राइवर से थी मोहब्बत! मेरठ की दामिनी ने अपने पति को सांप से कटवाकर मार डाला, एक तस्वीर ने कर दिया साजिश का खुलासा

    July 18, 2026

    “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का हुआ भव्य आयोजन….पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर

    July 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.