Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 16 अगस्त 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 16 अगस्त 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज का राशिफल 16 अगस्त दिन शुक्रवार के दिन चंद्रमा धनु में संचार कर रहे हैं तो और सूर्य मघा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। साथ ही सूर्य सिंह राशि में भी गोचर करने वाले हैं। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से आज का दिन मिथुन, कन्या, तुला समेत कई राशियों को फायदा होगा। वहीं कुछ राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जानें अपना आज का राशिफल विस्तार सहित।

    मेष राशि

    मेष राशि वाले आज भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे और साथ ही आपके काम में भी और वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों के करियर में अच्छी वृद्धि होगी और सहकर्मियों का साथ भी मिलेगा। व्यापार में यदि कोई खास डील चल रही थी तो आज वह फाइनल हो सकती है, जिससे मन में प्रसन्नता आएगी। रिश्तेदारों से अटके धन की प्राप्ति होगी और किसी अच्छी जगह निवेश भी कर सकते हैं। परिवार में कोई पार्टी भी मना सकते हैं, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे शामिल होंगे। शाम के समय किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वाले आज कहीं तीर्थ यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। किसी मामले से जुड़े कानूनी विवाद में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में शुभ वातावरण रहने से मन में प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से आज कुछ तनाव हो सकता है। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी करने वालों को अधिकारियों का पूरा साथ मिलने से समय पर कार्यों को पूरा करेंगे। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको वही काम करने के बारे में सोचना चाहिए, जिसके पूरे होने की उम्मीद हो। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी और भाग्य के सहयोग से अधूरे कार्य पूरे करते नजर आएंगे। व्यापार करने वालों के मन में नई योजनाएं आएंगी और अच्छा मुनाफा होगा। नौकरीपेशा जातकों के ऑफिस में उनके काम की तारीफ होगी, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक बिजनस के लिए जीवनसाथी की सलाह कारगर रहेगी। शाम के समय माताजी से कुछ विवाद हो सकता है।

    यह भी पढ़ें :  RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    कर्क राशि

    कर्क राशि वाले शुक्रवार का दिन खुलकर अपनी बातों को रख पाएंगे और पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा। बिजनस के जिस काम को लगन से करेंगे, उसमें आपको उत्तम सफलता मिलेगी। आज आप अधूरे कार्यों को पूरा कर कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भी हिस्सा लेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। छात्रों को परीक्षा में की गई मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। शाम के समय दोस्तों के साथ खुलकर मौज-मस्ती करेंगे, जिससे तनाव कम होगा और मन से हल्का महसूस करेंगे।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए शुक्रवार के दिन धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और जीवनसाथी के लिए अच्छा गिफ्ट खरीद सकते हैं। धर्म-अध्यात्म से जुड़े मामलों और अध्ययन के लिए कुछ समय निकाल सकेंगे। आज किसी बात को लेकर परिजनों से सलाह ले सकते हैं, जिससे आपको फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी आ सकती है, इसलिए आपको पूरे ध्यान से काम करना होगा। व्यापार करने वालों को आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और प्रसन्न भी रहेंगे।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सभी कार्य माता लक्ष्मी की कृपा से पूरे होंगे। नौकरी करने वालों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिससे करियर में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और परिवार की सभी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का अवसर मिलेगा। आप आज आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे तो उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। शाम के समय भाई-बहनों के साथ परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

    तुला राशि

    तुला राशि वालों को आज माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से पूरे दिन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अगर आपकी कोई डील अटकी हुई थी तो वह आज फाइनल हो सकती है और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो सकता है। लंबे समय से अगर कोई कार्य अटका हुआ था तो आज वह पूरा हो सकता है। भाग्य का हर कदम पर सहयोग मिलेगा, जिससे खुशियां और समृद्धि में वृद्धि होगी। संतान की उन्नति देख मन प्रसन्न रहेगा और शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आज किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  बिना परीक्षा ईडी में अफसर बनने का मौका: 177 पदों पर डेपुटेशन से होगी भर्ती

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज अच्छी सैलरी के साथ नई नौकरी मिलने के आसार बन रहे हैं। अगर आप बिजनस में इनोवेशन ला सकते हैं तो बाद में इसका फायदा आपको मिलेगा। पेट दर्द और अपच से परेशान हो सकते हैं, इसलिए बाहर के खान-पान से बचें, अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं। परिवार में सुख, शांति और स्थिरता का आनंद लेंगे और भाई-बहनों के साथ मौज-मस्ती करेंगे, इससे आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार में थोड़ा सा जोखिम लेंगे तो अच्छा मुनाफा होगा। आज किसी प्रियजन के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। निवेश के मामले में आपको सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों से शादी के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज आपको थोड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है।

    मकर राशि

    मकर राशि वालों की आज कई तरह के काम एक साथ हाथ में आने से व्यापकता बढ़ सकती है। पार्टनरशिप में किए गए कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी और पार्टनर के साथ संबंध भी अच्छे रहेंगे। अगर आप पार्ट टाइम काम करने का मन बना रहे हैं तो उसके लिए समय निकाल सकते हैं। रोजमर्रा के कामों के लिए आज आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संतान के भविष्य से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर भी देंगे। सायंकाल का समय परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। व्यापार के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा, अच्छा मुनाफा कमाएंगे जिनसे संतुष्टि मिलेगी। रिलेशन में अगर आपने बिजनस करने का मन बनाया है तो उसके लिए दिन अच्छा है। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा और उन्हें बाहर का खाना खाने से बचना होगा। नौकरीपेशा वालों को आज अपना काम संभलकर करना होगा क्योंकि जल्दबाजी में काम करने में गलती हो सकती है। भाई-बहन के विवाह में आ रही परेशानी आज दूर होगी। सायंकाल का समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों को आज बड़े लाभ की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ कोई अनबन चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी और जीवनसाथी आपको कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। अगर स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों की वजह से मानसिक परेशानी हो सकती है। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और प्रतिस्पर्धियों के लिए एक मजबूत प्रतिस्पर्धा पेश करेंगे। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी और सभी सदस्य एक दूसरे के कार्यों में सहयोग करेंगे। शाम के समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती करेंगे।

    यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति: चाणक्य के अनुसार देश के प्रधान को कैसा होना चाहिए ?

    यह भी पढ़ें: मकान बनाते समय दिशाओं का ध्यान रखना है बेहद जरूरी, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

    यह भी पढ़ें: रसोई टिप्स: गैस लाइटर नहीं कर रहा है काम, अपनाएं ये तरीका, बन सकती है बिगड़ी बात

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026

    RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026

    पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,939 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026

    रूमगा, सिलपहरी और कोलबीरा से कथित अवैध उत्खनन के बाद मौहरीटोला में डंपिंग का आरोप,…

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.