Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: चरित्र शंका को लेकर लिव इन पार्टनर ने कर दी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

    August 6, 2026

    Korba: नशा मुक्ति भारत के निर्माण का जमनीपाली क्षेत्र में भी हुआ आगाज, सभी ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सक्सेस स्टोरी: सिर्फ ₹4,000 से शुरू किया बिजनेस, आज ₹2.5 लाख महीने की कमाई, मां-बेटे ने मिलकर ऐसे किया कमाल
    Featured

    सक्सेस स्टोरी: सिर्फ ₹4,000 से शुरू किया बिजनेस, आज ₹2.5 लाख महीने की कमाई, मां-बेटे ने मिलकर ऐसे किया कमाल

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्य प्रदेश के शाडोरा गांव की सरोज प्रजापति ने अपने बेटे अमित के साथ मिलकर ‘मॉम्स मैजिक पिकल इंडिया’ की नींव रखी। सिर्फ 4,000 रुपये के निवेश से उन्होंने यह व्यवसाय शुरू किया था। अब इससे वह हर महीने 2.5 लाख रुपये कमा रही हैं। सरोज ने 30 महिलाओं को रोजगार दिया हुआ है।

    नई दिल्‍ली/स्वराज टुडे:  मध्य प्रदेश के अशोक नगर की रहने वाली 43 वर्षीय सरोज प्रजापति ने अपने बेटे अमित की मदद से अचार का बिजनेस शुरू किया। आज वह हर महीने 2.5 लाख रुपये कमा रही हैं। शुरुआत में उन्होंने सिर्फ 4,000 रुपये से अपने घर के किचन से ‘मॉम्स मैजिक पिकल इंडिया’ की शुरुआत की थी। बिना स्कूल गए सरोज अब 30 स्थानीय महिलाओं को रोजगार दे रही हैं। आइए, यहां सरोज की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

    मां-बेटे की जोड़ी ने ऐसे की शुरुआत

    दो बच्चों की मां और एक गृहिणी होने के नाते सरोज हमेशा से कुछ करने और अपना नाम बनाने का सपना देखती थीं। जब उन्होंने एक टीवी शो में देखा कि कैसे दो गृहिणियों ने अपने घर के अचार को बिजनेस बनाया तो उन्हें एहसास हुआ कि यही तो वह करना चाहती हैं। उनके अचार, खासकर आम के अचार की, रिश्तेदारों और दोस्तों में हमेशा से ही मांग रहती थी। सरोज के 19 साल के बेटे अमित प्रजापति ब्रांड बिल्डिंग और डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी चलाते हैं। अमित ने पिछले साल जून में अपनी मां के ब्रांड ‘मॉम्स मैजिक पिकल इंडिया’ के लिए सोशल मीडिया पेज बनाए। कुछ विज्ञापन चलाए और जल्द ही उन्हें अपना पहला ऑर्डर मिल गया।

    यह भी पढ़ें :  कुपवाड़ा और अनंतनाग में बादल फटने से आई बाढ़, लोलाब में महिला की मौत....लंगनई पुल पर सड़क ब्लॉक, बटकूट पुल भी क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो...

    GreenChilli Pickle 36

    हर महीने 2.5 लाख की कमाई

    सरोज जहां अचार बनातीं और पैक करतीं तो अमित उन्हें ब्रांड करने, लेबल लगाने और भेजने में उनकी मदद करते। अगले कुछ महीनों में उनका व्यवसाय बढ़ता गया। उन्हें एक बड़ा स्थान लेने के साथ महिलाओं को काम पर रखना पड़ा। आज 43 वर्षीय सरोज अपना व्यवसाय शुरू करने के बाद हर महीने 2.5 लाख रुपये कमाती हैं। कभी स्कूल नहीं गईं सरोज 30 महिलाओं को रोजगार भी दे रही हैं।

    15 साल की उम्र से बना रही हैं अचार

    मध्य प्रदेश के बरखेड़ी गांव में जन्मीं सरोज नौ बेटियों में से एक थीं। उनके माता-पिता किसान थे। उनके लिए शिक्षा के ज्यादा अवसर नहीं थे। उन्होंने अपना बचपन खेतों में अपनी मां को खाना और अचार बनाते देखते हुए बिताया। धीरे-धीरे उनसे यह हुनर ​​सीख लिया। हालांकि, उन्होंने हर तरह का खाना बनाना सीखा, लेकिन उन्हें अचार बनाने में सबसे ज्यादा मजा आता था। सरोज ने पहली बार 15 साल की उम्र में कच्चे आम का अचार बनाया था। तब उन्हें क्या पता था कि लगभग 18 साल बाद यही अचार उन्हें अपने सपनों को पूरा करने में मदद करेगा।

    आज कई तरह का बनाती हैं अचार

    सरोज की शादी 20 साल की उम्र में हो गई थी। वह ब्‍याह के बाद शाडोरा चली आईं। जल्द ही सरोज घर की जिम्मेदारियों और अपने दो बच्चों की देखभाल में व्यस्त हो गईं। लेकिन, उनके पति ने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया। आठ साल तक वह गांव की सरपंच भी रहीं। सरपंच पद छोड़ने के बाद सरोज घर के कामों में व्यस्त हो गईं। जल्द ही उनके दोनों बच्चे कॉलेज चले गए। उनके मन में कुछ करने की तमन्ना और प्रबल हो गई। केवल आम के अचार से शुरुआत करते हुए उन्होंने जल्द ही हरी मिर्च, नींबू, मिक्‍स सब्जी और मीठे आम जैसे और अचार भी बनाने शुरू कर दिए। उनके उत्पाद बाजार में उपलब्ध अन्य उत्पादों की तुलना में सस्ते हैं। सभी अचार बिना केमिकल और प्रिजर्वेटिव के बनाए जाते हैं।

    यह भी पढ़ें :  डाबर के इन फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद, FSSAI का ''100% Pure'' दावों पर बड़ा एक्शन

    यह भी पढ़ें: सक्सेस स्टोरी: ₹1800 सैलरी पाने वाले की कमाई ₹25 करोड़ कैसे हो गयी? बिजनेस फेल-कर्ज में डूबे, अब छप्पर फाड़कर बरस रहा पैसा

    यह भी पढ़ें: सक्सेस स्टोरी: 10वीं में थर्ड डिवीजन, हर शुक्रवार मूवी का चस्का… बिना UPSC परीक्षा दिए IPS बनने वाले अनिल राय की कहानी

    यह भी पढ़ें: सक्सेस स्टोरी: एक रिटेल शॉप में 1500 रु महीना की नौकरी से हुई रोजगार की शुरुआत, आज 36 करोड़ सालाना कमाते हैं अशफाक पूनावाला

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: चरित्र शंका को लेकर लिव इन पार्टनर ने कर दी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

    August 6, 2026

    Korba: नशा मुक्ति भारत के निर्माण का जमनीपाली क्षेत्र में भी हुआ आगाज, सभी ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    August 6, 2026

    कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट कर हुड़दंग मचाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, बाइक जब्त कर मंगवाई सार्वजनिक माफी

    August 6, 2026

    राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 6, 2026

    कांवड़​​ ला​​ रही​​ गर्भवती महिला ने दो जुड़वा बेटों को दिया जन्म, पुलिस ने ‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’ के रूप में किया नामकरण !

    August 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,817 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,470 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,166 Views
    Don't Miss

    Raipur: चरित्र शंका को लेकर लिव इन पार्टनर ने कर दी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

    August 6, 2026

    नाम आरोपी-सावंत बघेल पिता राजेंद्र बघेल उम्र 23 साल पता ग्राम नगरी थाना कोंडागाव हाल…

    Korba: नशा मुक्ति भारत के निर्माण का जमनीपाली क्षेत्र में भी हुआ आगाज, सभी ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    August 6, 2026

    कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट कर हुड़दंग मचाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, बाइक जब्त कर मंगवाई सार्वजनिक माफी

    August 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.