Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 12 अगस्त 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 12 अगस्त 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज सोमवार 12 अगस्त को चंद्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार कर रहे हैं। इस गोचर के दौरान चंद्रमा स्वाति नक्षत्र उपरांत विशाखा नक्षत्र से गोचर करेंगे। ग्रह-नक्षत्र के इस गोचर से मेष, सिंह, तुला समेत कई राशियों को पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में अच्छा लाभ होगा। वहीं कर्क, वृश्चिक, धनु समेत कई राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

    मेष राशि

    मेष राशि वालों को सोमवार के दिन संतान पक्ष से आशाजनक समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में सुधार होगा और आय के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों को आज अधिकारियों का साथ मिलेगा और नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है और किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ होगा। शाम के समय आपके रुके हुए काम बनने की प्रबल संभावना है, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों के परिवार में सावन सोमवार की वजह से धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं। व्यापार में आज कोई नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने से आपको अच्छा मुनाफा होगा। संतान के महत्वपूर्ण कार्य किसी वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से पूरे होंगे। नौकरी पेशा जातकों के आज समय पर कार्य पूरे होंगे। आपकी माता की सेहत में गिरावट आ सकती है, उनका ध्यान रखें। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, जनता का सहयोग भी प्राप्त होगा। शाम के समय कुछ अप्रिय लोगों से मुलाकात बेवजह परेशानी में डाल सकती है।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज कामकाज के प्रति लापरवाही ना करें, अगर ऐसा होता है तो आपका काम समय से पूरा नहीं हो पाएगा। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा और साख भी बढ़ेगी। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी और बातचीत से समस्याओं का समाधान मिलेगा। शाम के समय कोई रुका हुआ काम पूरा होगा और किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी प्राप्त होगा।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 25 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    कर्क राशि

    कर्क राशि वाले आज किसी दोस्त की मदद के लिए आगे आएंगे। पिता के मार्गदर्शन में किए गए सभी कार्य सफल होंगे। आजीविका के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज सफलता मिलेगी और नए अवसर भी मिलेंगे। व्यापार में आपको सूझबूझ और विवेक से काम लेना चाहिए, अन्यथा मामला गंभीर रूप ले सकता है। बड़ों की बातों को नजरअंदाज ना करें, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। शाम के समय किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के सहयोग से आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे और आपके धन में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आप पार्ट टाइम जॉब करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आप समय निकाल पाएंगे। घर का वातावरण मिलाजुला रहेगा। परिवार के सभी सदस्य अपने काम में व्यस्त रहेंगे। भाइयों के सहयोग से आज आपके सभी महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रतियोगिता में सफलता पाने के लिए छात्रों को अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के परिवार में सावन सोमवार की वजह से धार्मिक माहौल रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आज आपको छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन भविष्य में इसका भरपूर लाभ आपको मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छी आमदनी के साथ ऑफर मिल सकता है, जिससे करियर में अच्छी तरक्की होगी। आज आप दिनभर की सभी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे और घर के छोटे बच्चों के लिए गिफ्ट भी ला सकते हैं। शाम के समय जीवनसाथी के साथ संतान के भविष्य को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

    तुला राशि

    तुला राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन अच्छा फायदा होगा। कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी मिलेंगे। अगर आपका धन अटका हुआ है, आज शिवजी की कृपा से वापस मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ किसी संपत्ति व वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। किसी प्रयोजन की मदद से यदि लंबे समय से लेन-देन की कोई समस्या चल रही थी तो आज उसका समाधान हो सकता है। मित्रों के साथ दूर-दूर की यात्रा पर जाने का प्रश्न प्रबल हो सकता है। परिवार में आज कुछ धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्यों की प्रसन्नता बढ़ेगी। सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन शाम के समय इसमें सुधार होगा।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: करोड़ों की ठगी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 अन्य आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। संतान की शिक्षा में आ रही चिंता आज समाप्त होगी और जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाएं बनेंगी। अगर आप आज घर के कामों को टालने की कोशिश करेंगे तो माताजी आप पर नाराज हो सकती हैं, इसलिए उन्हें मनाने की कोशिश करें। नौकरी पेशा जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा अन्यथा भविष्य में संकट आ सकता है। शाम के समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    धनु राशि

    धनु राशि वाले आज किसी जरूरी काम के लिए दूसरों के निर्भर ना रहें, अन्यथा निराशा हाथ लग सकती है। परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे, लेकिन बड़े-बुजुर्ग आपकी खर्च करने की आदत को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी, लेकिन आर्थिक लाभ नहीं होने से आगे के सारे काम प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए नीति बनाकर काम करें। अगर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के पास आपका उधार दिया हुआ पैसा है तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

    मकर राशि

    मकर राशि वालों के लिए सावन सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक वातावरण आज अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक शांतिपूर्ण रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और कहीं भी जाने से पहले अपनी सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लें। जीवनसाथी की सलाह बिजनस में कारगर साबित होगी। बिना भागदौड़ के आज आपका कोई भी काम पूरा नहीं होगा इसलिए मेहनत करते रहें। शाम का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  वेदांता के चीफ अनिल अग्रवाल बने अफ्रीका के 'माइनिंग किंग', यहां बना रहे तांबा गलाने वाली सबसे बड़ी फैक्ट्री, चीन भी करेगा मदद

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। आज आपकी तार्किक शक्ति में वृद्धि होती हुई नजर आएगी, लेकिन अगर आप इसका सही जगह उपयोग करेंगे तो भविष्य में इसका भरपूर लाभ आपको मिलेगा। आज कोई बुरी खबर सुनने के बाद आपको अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लव लाइफ में नई शुरुआत होगी और रिश्ते में भी मजबूती आएगी। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा और विदेश में नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शाम को परिवार के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं।

    मीन राशि

    मीन राशि वाले सोमवार के दिन भविष्य के लिए बचत योजनाओं में निवेश करने में सफल होंगे। संतान के विवाह के लिए आज कोई प्रस्ताव आता है तो उसे स्वीकार किया जा सकता है। वैवाहिक जीवन में कई दिनों से चला आ रहा गतिरोध खत्म होगा और छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरी पेशा जातक आज कामकाज में स्पष्टता बनाकर रखें और किसी भी तरह के विवाद से बचें। व्यापार में भागदौड़ अधिक रहेगी, जिसकी वजह से शारीरिक समस्या हो सकती है। शाम के समय किसी धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा।

    यह भी पढ़ें: घर में चाहते हैं सुख और शांति का आगमन, तो वास्तु की इन टिप्स को अपनाएं

    यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति: भूल कर भी ना करें इन लोगों का अपमान, बनेंगे पाप के भागीदार

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: पुराने से पुराने झाइयों को साफ कर देगा फिटकरी का ये उपाय, बस जान लें इस्तेमाल का सही तरीका 

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Raipur: लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी दिलकश अली के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही, 03 माह के लिए 06 जिलों से किया गया जिला बदर

    September 29, 2026

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,968 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026

    रायपुर/स्वराज टुडे:विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय रायपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.