Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राखी के धागे में सजा भाई-बहन का अटूट प्रेम, कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    August 29, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल, शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 28, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा के साथ पंजाब के 02 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
    Featured

    प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा के साथ पंजाब के 02 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल इम्पीरियल अर्जुन के कमरा नंबर 405 में प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा के साथ पकड़ा गया आरोपियों को रंगे हाथ।
    * एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल एवं थाना गंज पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।
    * दोनों आरोपी है, तरनतारन पंजाब के निवासी।
    * आरोपियों द्वारा प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा को लाया गया है पंजाब से।
    * आरोपियों के कब्जे से 4.26 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा तथा घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त।
    * जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 90,000/- रूपये।
    * आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 288/24 धारा 21 नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

    इसी क्रम में दिनांक 10.08.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल इम्पीरियल अर्जुन मंे 02 व्यक्ति रूके हुए है, जो अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को सूचना की तस्दीक कर चिट्टा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त होटल के कमरा नंबर 405 में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान कमरे में 02 व्यक्ति उपस्थित थे जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम हरजीत सिंह एवं पवनप्रीत सिंह निवासी तरनतारण पंजाब का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा रखा होना पाया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चिट्टा को पंजाब से लाना बताया गया है। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.26 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा तथा घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 90,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 288/24 धारा 21 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

    यह भी पढ़ें :  Breaking: कोरबा के जिला अस्पताल में 13 वर्षीय नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, हरकत में आया प्रशासन

    *गिरफ्तार आरोपी*

    *01. हरजीत सिंह पिता सरदार बगवंत सिंह उम्र 29 साल निवासी काजीकोट रोड थाना व जिला तरनतारन पंजाब।*

    *02. पवनप्रीत सिंह पिता लखविंदर सिंह उम्र 28 साल निवासी बेनीमटुवा थाना व जिला तरनतारन पंजाब।*

    इस कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

    इस कार्यवाही में निरीक्षक लखन पटेल थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. प्रेमराज बारिक, प्र.आर. अभिषेक सिंह, आर. विजय पटेल, राकेश पाण्डेय, टीकम साहू, अभिषेक सिंह तथा थाना गंज से उनि. पी.आर. साहू, सउनि. राजेश मण्डलेश, म.प्र.आर. दुर्गा बघेल, आर. कमर आलम, जितेश मांझी एवं सौरभ यादव की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ राज्य के चार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों की गाड़ी में गाँजा रखवाकर खनन माफियाओं ने करवाया आँध्रा पुलिस से गिरफ्तार…

    यह भी पढ़ें: पति को नींद में सुलाकर मोहल्ले के लड़कों संग पत्नी बनाती थी अनैतिक सम्बन्ध, फिर एक दिन जो हुआ….

    यह भी पढ़ें: ‘दाढ़ी उखाड़कर बांग्लादेश भेजेंगे’, राष्ट्रीय हिंदू वीर सेना की धमकी, कहा – 24 घंटे में भारत छोड़ो

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राखी के धागे में सजा भाई-बहन का अटूट प्रेम, कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    August 29, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल, शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 28, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    Korba: भारत को जानो प्रतियोगिता 31 अगस्त को, कोरबा शाखा ने रच दिया है राष्ट्रीय कीर्तिमान

    August 28, 2026

    धोखाधड़ी, उत्पीड़न और फिर मर्डर; मुस्कान और इमरान के ‘जहरीले रिश्ते’ का खुलासा

    August 28, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    August 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,889 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,499 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,362 Views
    Don't Miss

    राखी के धागे में सजा भाई-बहन का अटूट प्रेम, कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    August 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पावन पर्व रक्षाबंधन कोरबा…

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल, शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 28, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    Korba: भारत को जानो प्रतियोगिता 31 अगस्त को, कोरबा शाखा ने रच दिया है राष्ट्रीय कीर्तिमान

    August 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.