Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर

    June 13, 2026

    13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में NHM कर्मियों का महासम्मेलन, बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री साय के अलावा अनेक कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

    June 12, 2026

    भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सरपंच- सचिव बने पंचायत माफिया, जांच में लाखों की वित्तीय अनियमितताएं हुई उजागर…
    Featured

    सरपंच- सचिव बने पंचायत माफिया, जांच में लाखों की वित्तीय अनियमितताएं हुई उजागर…

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सरपंच पत्नी के नाम पर लीज, नगद भुगतान सहित कई गड़बड़ियों का हुआ खुलासा।

    * अब सरपंच और सचिव से वसूली जाएगी राशि…

    रायगढ़- घरघोड़ा/स्वराज टुडे:- ग्राम पंचायतो की मूलभूत सुविधा, निर्माण कार्य एवं विकास कार्य के लिए शासन द्वारा आवंटित राशि का सरपंच- सचिव द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। आए दिन पंचायतो में हो रहे भ्रष्टाचार की खबरें अखबारों की सुर्खियां भी बनती रहीं है। ऐसे भ्रष्टाचारी सरपंच- सचिव को पंचायत माफिया की संज्ञा दी जा रही है।

    ये पंचायत माफिया शासकीय राशि का उपयोग पंचायत विकास में न कर निजी तिजोरीयां भरने में लगे रहते हैं। शासकीय राशि की बंदरबांट में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि से लेकर जनपद अधिकारी सबकी अलग-अलग अहम भूमिकाएं होती हैं। यही कारण है कि आज भी कई पंचायतो में विकास तो दूर, आजादी के 75 वर्ष बीतने के बावजूद रोड, नाली, सड़क, बिजली, शिक्षा- स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए ग्रामीण तरस रहे हैं।

    भ्रष्टाचार की इसी कड़ी में बैहामुड़ा पंचायत के सरपंच एवं सचिव द्वारा भ्रष्टाचार कर लाखों के गबन की शिकायत के बाद हुई जांच में वित्तीय अनियमितता की बात खुलकर सामने आ गयी है । जांच टीम ने स्पष्ट रूप से वित्तीय अनियमितता के जिम्मेदार सरपंच एवं सचिव पर कार्यवाही एवं राशि की वसूली का अभिमत दिया है । यहां बताना लाजमी होगा कि ग्राम पटेल सनत राम राठिया के नेतृत्व में ग्राम के जागरूक नागरिकों द्वारा ग्राम पंचायत में चल रही भर्राशाही और वित्तीय अनियमितता को लेकर ज्ञापन से लेकर सड़क तक कि लड़ाई लड़ी तब कहीं जाकर वित्तीय अनियमितता की पुष्टि जांच उपरांत हो पाई है । अब सचिव और सरपंच से वसूली की तैयारी है पर शिकायत कर्ता इतने से संतुष्ट नजर नही आ रहे हैं ।

    यह भी पढ़ें :  भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान

    6 जून की शिकायत ,4 जुलाई को जाँच,कई मामलों में अभी भी अस्पष्टता

    IMG 20240803 WA0026

    कलेक्टर रायगढ़ के नाम दिए 6 जून को ग्रामीणों द्वारा किये गए शिकायत के बाद तीन सदस्यी जांच टीम जिसमे उप संचालक पंचायत, वरिष्ठ लेखा अधिकारी सहित कार्यालय अधीक्षक जिप रायगढ़ द्वारा जांच की गयी । जांच में शिकायत करता के साथ साथ सचिव एवं सरपंच बैहामुड़ा भी जांच दल के समक्ष उपस्थित हुए जहां जांच उपरांत टीम द्वारा बिंदुवार अभिमत दिया गया जिसमें चार लाख तेरह हजार एक सौ रुपये की वित्तीय अनियमितता जांच टीम द्वारा पाई गई जिसका 50% राशि की वसूली सरपंच नृपत सिंह राठिया से एवं 50% राशि की वसूली सचिव अशोक चौहान से करने प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी को प्रेषित किया गया है ।जांच के बाद शिकायत कर्ता का कहना है कि बिंदुवार की गई जांच में कई बिंदुओं पर दस्तावेज उपलब्ध न होने जैसे टीप से अभिमत स्पष्ट नही किया गया है । जांच टीम द्वारा पकड़ी गई वित्तीय अनियमितता केवल बानगी भर है अगर शिकायत की सूक्ष्म जांच करवाई जाए तो भ्रष्टाचार का पूरा कुनबा खुल जाएगा ।

    सरपंच की पत्नी को तालाब का ठेका, बेनियम नगद भुगतान

    जांच टीम द्वारा की गई जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि बैहामुड़ा के सरपंच नृपत सिंह राठिया ने अपनी पत्नी को ही तालाब का ठेका दे दिया । जांच टीम के सामने तालाब को लीज पर देने की कार्यवाही सम्बन्धी कोई दस्तावेज पेश नही किये गए पर लीज राशि जमा की रसीद प्रस्तुत की गई जिससे स्पष्ट हुआ कि सरपंच द्वारा अपनी पत्नी के नाम पर ही ठेका दे दिया गया है इसके अलावा ग्राम पंचायत द्वारा 5000 से अधिक की राशियों का भुगतान भी नगद दर्शाया गया है जबकि नियमानुसार 5000 से अधिक की राशि का भुगतान नगद नही सकता ।

    यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ; जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

    क्या होगी कार्यवाही, क्या वसूली के बाद बंद हो जाएगा भ्रष्टाचार

    इस मामले पर अब प्रशासन कितनी संजीदगी से और क्या कार्यवाही करता है ये देखने वाली बात होगी क्योंकि जांच टीम ने वित्तीय अनियमितता का।जिम्मेदार बताते हुए बैहामुड़ा सरपंच-सचिव से राशि वसूलने का अभिमत तो दिया है पर इसके अलावा वित्तीय अनियमितता के मामले में विभागीय व प्रशासकीय कार्यवाही कितनी कठोर या लचीली होती है इसका इंतजार सभी को है । बहरहाल एस डी एम घरघोड़ा ने जांच रिपोर्ट के बाद 10 दिनों में कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।

    यह भी पढ़ें: वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रममंत्री श्री देवांगन ने दी हरेली तिहार की बधाई

    यह भी पढ़ें: अग्निवीर अंतर्गत शारीरिक मापदण्ड परीक्षा की तैयारी हेतु आवेदन आमंत्रित, इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

    यह भी पढ़ें: आप 30 साल मर्जी से यौन संबंध बना रहे थे तो अब शिकायत क्यों ? HC ने रद्द की महिला की याचिका

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर

    June 13, 2026

    13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में NHM कर्मियों का महासम्मेलन, बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री साय के अलावा अनेक कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

    June 12, 2026

    भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान

    June 12, 2026

    8 सूत्रीय मांगों को लेकर कोरबा के भूमिगत खदान सिंघाली में कार्यरत् आउट सोर्सिंग कम्पनी टी.एम.सी. प्रा. लिमिटेड के विरुद्ध दिनांक 25.06.2026 को अनिश्चितकालीन गेट बंदी/धरना प्रदर्शन का ऐलान

    June 12, 2026

    बिलासपुर के पत्रकारों ने आईजी और कलेक्टर से की मुलाक़ात, दो पत्रकारों पर बिना जांच दर्ज हुई एफआईआर का किया विरोध

    June 12, 2026

    राज्यसभा चुनाव 2026 : 27 में से 24 सीटों के आए नतीजे, जानें कौन आगे… NDA या इंडी ब्लॉक

    June 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,627 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,061 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026910 Views
    Don't Miss

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर

    June 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: किसी भी उद्योग की वास्तविक सफलता केवल उसके उत्पादन या आर्थिक उपलब्धियों…

    13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में NHM कर्मियों का महासम्मेलन, बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री साय के अलावा अनेक कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

    June 12, 2026

    भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान

    June 12, 2026

    8 सूत्रीय मांगों को लेकर कोरबा के भूमिगत खदान सिंघाली में कार्यरत् आउट सोर्सिंग कम्पनी टी.एम.सी. प्रा. लिमिटेड के विरुद्ध दिनांक 25.06.2026 को अनिश्चितकालीन गेट बंदी/धरना प्रदर्शन का ऐलान

    June 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.