Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख अवसर

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भारत में तेजी से ग्रोथ कर रहा है हेल्थ सेक्टर, प्राइवेट अस्पतालों को सरकार से विशेष सहयोग की अपेक्षा
    Featured

    भारत में तेजी से ग्रोथ कर रहा है हेल्थ सेक्टर, प्राइवेट अस्पतालों को सरकार से विशेष सहयोग की अपेक्षा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आयुष्मान की फंडिंग को लेकर बोले- पैकेज को रिवाइज करना चाहिए 

    रायपुर/स्वराज टुडे: इंडियन इकोनॉमी में हर सेक्टर तेजी से ग्रो कर रहा है। इसमें हेल्थकेयर सेक्टर अहम भूमिक निभा रहा है। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं की डिमांड देश में तेजी से बढ़ी है। आने वाले समय में हेल्थकेयर सेक्टर में सुपर ग्रोथ देखने को मिलेगी। इसे लेकर दैनिक भास्कर की ओर से रजबंधा मैदान स्थित भास्कर कार्यालय में हेल्थकेयर पर फोकस ग्रुप डिस्कशन (एफजीडी) रखा गया।

    इसमें रायपुर के हेल्थकेयर से जुड़े प्रमुख डॉक्टर्स शामिल हुए। कार्यक्रम में इस सेक्टर से जुड़ी बारिकियों, चुनौतियों, एडवांस ट्रीटमेंट, मॉडर्न टेक्निक और नई संभावनाओं पर चर्चा की गई। हेल्थकेयर की ग्रोथ के लिए नए आइडियाज, स्ट्रेटेजिक प्लान और पेशेंट्स के लिए सुविधाओं आदि पर सभी ने अपनी बात रखी। साथ ही इसकी चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। डॉक्टर्स का कहना है कि छत्तीसगढ़ में भी हेल्थ सेक्टर में बदलाव लाने की जरूरत है। गवर्नमेंट की कई पॉलिसी के कारण काफी चुनौतियां आ रही हैं।

    सरकार की जो आयुष्मान कार्ड वाली स्कीम है, उसका आधे से ज्यादा पैसा फंसा रहता है। बिजू कार्ड में निर्धारित समय पर पैसों का भुगतान हो जाता है। लेकिन यहां के आयुष्मान कार्ड में ऐसा नहीं होता। हमें नुकसान उठाना पड़ता है। इंडस्ट्रीज की लिस्ट में आने के बावजूद हेल्थ केयर सेक्टर को सरकार की स्कीम या सब्सिडी का फायदा नहीं मिलता, जैसी दूसरी इंडस्ट्रीज को मिलता है। इसके अलावा यहां को-पेमेंट अलाऊ करना चाहिए। सरकार को हेल्थ सेक्टर में भी ध्यान देने की जरूरत है।

    डॉ. सुनील कालड़ा: भास्कर का यह अच्छा इनिशिएटिव है। इकोनॉमी काफी ग्रो कर रही है, इसमें हेल्थ सेक्टर भी योगदान दे रहा है। छत्तीसगढ़ में भी हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं, ताकि मरीजों को अच्छी सुविधा मिल सके। गवर्नमेंट को प्राइवेट हेल्थ इंडस्ट्री में थोड़ा और ध्यान देना चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  बड़ी खबर: PM नरेंद्र मोदी ने की सोने के गहने नहीं खरीदने की अपील, बोले- हमारी देशभक्ति...

    डॉ. सुशील शर्माः सरकारी हॉस्पिटल में सरकार की ओर से फंडिंग होती है। लेकिन प्राइवेट में ऐसा नहीं होता। इसके बाद भी सरकार की ओर से आयुष्मान कार्ड में किसी बीमारी की इलाज के लिए हमें उसी पैकेज से पेमेंट होता है। इसका रेट रिवाइज करने की आवश्यकता है।

    डॉ. अर्पण चतुर्मोहता: प्रदेश में इंटरनेशनल पेशेंट आ रहे हैं, सरकार से हम चाहते हैं ककि इनके नंबर्स को बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाए। इससे हेल्थ सेक्टर काफी अच्छा ग्रोथ कर सकता है। आयुष्मान का पैसा समय पर आए और इसके पैकेजेस बढ़ाए जाएं।

    डॉ. तन्मय गुप्ता: देश में हेल्थ सेक्टर में हो रही ग्रोथ में हम कैसे सहयोग कर सकते हैं, इस मीटिंग में जानने को मिला। प्रदेश में हेल्थ केयर वर्कर्स और पॉलिसी मेकर्स में समन्वय और इंप्रूवमेंट करने की आवश्यकता है। ग्राउंड लेवल पर हर व्यक्ति को कैसे फायदा मिले, इस पर काम करना है।

    डॉ. युसुफ मेमनः हेल्थ सेक्टर में जो ग्रोथ आज देखने को मिल रहा है। प्रदेश में कई बड़े अस्पताल समूह आना चाह रहे हैं। 10 साल पहले रायपुर में बड़ी ट्रीटमेंट की फैसिलिटी नहीं थी। पर आज रोबोटिक कैंसर सर्जरी जैसी सुविधाएं हैं। आने वाले समय में इस सेक्टर में और तेजी दिखेगी।

    डॉ दीपक जायसवाल: इस से हमें पता चला कि भविष्य में हमारे सामने क्या अवसर और क्या चुनौतियां हैं। सरकार जो स्कीम चलाती है उसका फायदा गवर्नमेंट और प्राइवेट अस्पतालों को दिया जाता है। इसी तरह प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों को भी कुछ फैसिलिटी मिलनी चाहिए। ग्रुप डिस्कशन

    यह भी पढ़ें :  Kolkata: कौन है UP का ठाकुर राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

    डॉ. पीयू प्रकाश सक्सेना: इस मीटिंग में छत्तीसगढ़ में हेल्थ सेक्टर को कैसे आगे बढ़ाया जाए? इसे लेकर चर्चा हुई। हम भास्कर के बहुत आभारी हैं। हेल्थ सेक्टर में आज हमारे सामने काफी चुनौतियां हैं, जिसे सरकार से सीधे तौर पर बात कर हल करने की आवश्यकता है।

    डॉ. दिवाकर पांडेः दैनिक भास्कर की इस मीटिंग से हेल्थ सेक्टर के सभी डॉक्टर्स को एक मंच मिला। सेक्टर में आ रही समस्या और इसके प्रयास को लेकर चर्चा हुई। काफी कुछ सीखने को मिला। आयुष्मान को लेकर चर्चा हुई। सरकार को इसमें काम करने की जरूरत है।

    डॉ. विनोद सिंहः छत्तीसगढ़ में हेल्थ केयर में इंप्रूवमेंट की काफी आवश्यकता है। देश में आज हेल्थ केयर 22 फीसदी ग्रोथ है। सरकारी अस्पतालों की तरह प्राइवेट अस्पतालों को पैकेज वाइस पेमेंट हो रहे हैं। इससे हमें नुकसान हो रहा है। को-पेमेंट की अनुमति होनी चाहिए। बदलाव की जरूरत है।

    डॉ. अनिल गुप्ता: भास्कर की ओर से यह बहुत ही अच्छा इनिशिएटिव है। हेल्थ केयर सेक्टर में हमारे सामने काफी समस्याएं हैं। गवर्नमेंट और प्राइवेट हॉस्पिटल में मध्यस्थता करने की आवश्यकता है, ताकि छत्तीसगढ़ के हेल्थ सेक्टर को नई उंचाई मिल सके।

    डॉ. रुचिरा: राज यहां आकर हमने जाना कि देश काफी सारे सेक्टरों में ग्रोथ कर रहा है। इसमें हेल्थ सेक्टर भी काफी ऊपर है। हमें यह जानने को मिला कि मेडिकल सेक्टर का क्या स्कोप है। सरकार के साथ हेल्थ सेक्टर को समन्वय करने की आवश्यकता है, जिससे पेशेंट को अच्छी सुविधाएं मिल सके।

    डॉ. राकेश मिश्रा:  सरकारी आयुष्मान योजना सराहनीय है। इससे कैंसर मरीजों को भी काफी फायदा मिला है। सरकार से बस यही निवेदन है कि इस योजना में प्राइवेट अस्पतालों को जो फंडिंग होती है वह समय पर हो, ताकि हम मरीजों को अच्छी सुविधाएं दे पाएं। इससे डॉक्टरों का भी मनोबल बढ़ेगा।

    यह भी पढ़ें :  TMC नेता के दफ्तर से मिले 18 धारदार हथियार, दक्षिण 24 परगना में मची सनसनी

    यह भी पढ़ें: गौवंश को मारकर खाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: फिर एक प्लेन क्रैश, 10 हजार फीट की ऊंचाई से गिरा, अनेक लोगों के मारे जाने की आशंका

    यह भी पढ़ें: अब सफर के दौरान टोल नहीं बनेगा बाधा ! ऑटोमेटिक कटेगा टैक्स – नितिन गडकरी

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख अवसर

    May 13, 2026

    Korba: 20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

    May 13, 2026

    राशिफल 13 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 13, 2026

    दुर्ग में LPG सिलेंडर ब्लास्ट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM साय ने की 9-9 लाख सहायता की घोषणा

    May 12, 2026

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    May 12, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026964 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026861 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026823 Views
    Don't Miss

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ के सहयोग से जिले में 05 से 18…

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख अवसर

    May 13, 2026

    Korba: 20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.