Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»माता बन गयी कुमाता: अपने ही जिगर के टुकड़े का प्रेमी संग मिलकर कर दिया बेरहमी से कत्ल, सामने आई ये वजह
    Featured

    माता बन गयी कुमाता: अपने ही जिगर के टुकड़े का प्रेमी संग मिलकर कर दिया बेरहमी से कत्ल, सामने आई ये वजह

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    प्रतापगढ़/स्वराज टुडे: पट्टी कोतवाली के जलालपुर किठौली में मां ही अपने कलेजे के टुकड़े की कातिल बन गई। उसने उसे पकड़े रखा और उसके प्रेमी ने गला दबाकर मार डाला, ताकि उनके अवैध रिश्ते का राज न खुले।

    पुलिस ने इस मामले में मां, प्रेमी और दो किशोर को गिरफ्तार किया है। यह घटना एक जुलाई से शुरू होती है। उस रात गांव के अवधेश कुमार की पत्नी सरस्वती के घर उसका प्रेमी गांव का ही रोशनलाल आया था। वह पहले भी कई बार आ चुका था। उसे रंगरेलियां मनाते 11 साल के बेटे उमेश ने अचानक देख लिया। बच्चे ने धमकी दी कि इस गलत काम के बारे में वह पापा समेत अन्य लोगों को बता देगा।

    डंडे से वार कर फोड़ा सिर

    इसपर रोशनलाल ने उसे समझाया कि वह ऐसा न करे। वह नहीं माना तो रोशन उसे धमकी देने लगा व पीटने लगा। इस पर गुस्से में उमेश ने पास पड़े डंडे से रोशन के सिर पर वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। इसके बाद राज छिपाने को मां सरस्वती ने उमेश को दोनों हाथों से पकड़ लिया और रोशनलाल ने उसका गला दबा दिया। इससे गले की हड्डी टूट गई। मौके पर ही बालक की जान चली गई।

    मौत के बाद शव छिपाना हुआ मुश्किल

    कहते हैं कि एक पाप को छिपाने को सौ पाप करने पड़ते हैं। इसमें भी ऐसा ही हुआ। बच्चे की मौत के बाद अब शव छिपाने का सवाल था। इस कार्य के लिए रोशन ने अपने घर के पास के दो किशोरों को बुलाया। मना करने पर उमेश जैसा हश्र करने की धमकी दी।

    यह भी पढ़ें :  Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    इसके बाद रोशन ने दोनों किशोरों की मदद से शव को बोरे में भरकर घर से करीब आधा किमी दूर बेकार पड़े कुएं में डालकर चुपचाप अपने घर चला आया। सुबह जब गांव के कुछ लोगों ने सिर में चोट का कारण पूछा तो रोशन ने बाइक से गिर जाने की झूठी बात बताई।

    एसपी अनिल कुमार ने की पूरे मामले की मानीटरिंग

    जब ग्रामीणों की सूचना पर कुएं से मासूम बच्चे की लाश बरामद हुई तो एसपी डा. अनिल कुमार ने पूरे प्रकरण की मानीटरिंग की। इसमें स्वाट को भी लगाया। फोरेंसिक टीम भी भेजी। सीओ पट्टी आनंद कुमार राय, एसओ आलोक कुमार, दारोगा श्यामसुंदर गिरि, प्रशिक्षु दारोगा अर्चना व टीम ने आरोपित उमेश की मां सरस्वती, उसके प्रेमी रोशनलाल व लाश को ठिकाने लगाने में साथ रहे 16 साल के दो किशोरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सारी घटना क्रमवार खुल गई।

    शुरू से था मां पर संदेह

    पुलिस को गुमराह करने को उमेश की मां ने बेटे की गुमशुदगी की तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। सोमवार को एएसपी पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह ने सई कांप्लेक्स में पत्रकारों को बताया कि शुरू से ही सरस्वती के हाव-भाव देखकर उस पर संदेह होने लगा था। तकनीकी साक्ष्य भी सटीक मिले जिसके कारण बच्चे की हत्या का राज सामने आ सका। पहले यह केस बीएनएस 137(2) में दर्ज किया गया था। हत्या की पुष्टि होने पर हत्या की नई धारा 103(1)/238/3(5) में बदल दिया गया।

    यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति: चाणक्य के अनुसार देश के प्रधान को कैसा होना चाहिए ?

    यह भी पढ़ें :  Sakti: सक्ती पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: पोछे के पानी में मिला लें ये चीज, घर के आस-पास भी नहीं दिखेंगे कॉकरोच और चीटियां

    यह भी पढ़ें: कठुआ में बड़ा आतंकी हमला, घात लगाकर सेना पर बरसाई गोलियां, 4 जवान शहीद

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Raipur: लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी दिलकश अली के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही, 03 माह के लिए 06 जिलों से किया गया जिला बदर

    September 29, 2026

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026

    चेक बाउंस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमुदनी गर्ग ने आरोपी को 6 माह के सश्रम कारावास से किया दंडित….₹1,30,000 प्रतिकर/अर्थदंड देने का भी आदेश

    September 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,967 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के वर्तमान कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने…

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Raipur: लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी दिलकश अली के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही, 03 माह के लिए 06 जिलों से किया गया जिला बदर

    September 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.