Featuredदेश

‘हमे एक साथ जलाना-अकेला मत छोड़ना’, शादी के 3 महीने बाद दोनों की मौत, रूला देगी ये लव स्टोरी

जयपुर/स्वराज टुडे: राजस्थान के पाली जिले में रहने वाले एक कपल ने सुसाइड़ कर लिया। शुक्रवार को दोनो की फोन पर कुछ देर के लिए बात हुई। उसके बाद पत्नी ने अपने पीहर में फांसी लगा ली। उसके परिवार ने उसके पति को फोन किया तो उस समय वह ट्रक चला रहा था।

उसने फोन सुना और उसके बाद ट्रक को सड़क किनारे खड़े कर वहीं पर फांसी लगा ली। एक ही पल में कई सालों की दोस्ती, प्यार और तीन महीने की शादी का अंत हो गया।

तीन महीने पहले हुई थी शादी

दरअसल सीकर जिले के रहने वाले ट्रक ड्राइवर जीवराज सिंह और सोनम कंवर की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। दोनो कई महीनों से प्यार में थे और उसके बाद दोनो ने शादी कर ली थी। पाली जिले की सोजत थाना पुलिस ने बताया कि जीवराज सिंह सीकर के लक्ष्मणगढ़ का रहने वाला था। उसकी उम्र करीब 45 साल थी। कुछ समय पहले उसकी पहली पत्नी का देहांत हो गया था। उसके बाद वह सीकर की रहने वाली सोनम कंवर के संपर्क में आया था। दोनो कई महीनों से एक दूसरे को जानते थे और प्यार में थे।

‘तुम्हारे कारण लगा रही हूं मौत के गले’

कुछ दिन पहले सोनम अपने पीहर चली गई थी और उधर जीवराज सिंह ट्रक लेकर रवाना हो गया था। वह जालोर जिले से ग्रेनाईट भरकर राज्य के बाहर जा रहा था। शुक्रवार को उसकी बात अपनी पत्नी से हुई थी, दोनो में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और बाद में सोनम ने फोन काट दिया। कुछ देर के बाद सोनम के परिवार ने जीवराज को फोन मिलाया और कहा कि सोनम ने तुम्हारे कारण सुसाइड कर लिया है।

यह भी पढ़ें :  पहली बीवी के रहते दूसरी से किया निकाह.. फिर दो बच्चे हो जाने के बाद अब दे दिया तीन तलाक

आखिरी लोकेशन सर्च हुई और फंदे से लटका मिला

जीवराज यह सुनकर टूट गया और उसने अपना फोन नोट रिचेबल कर लिया। उधर सोनम की मौत की सूचना जीवराज के बड़े भाई को मिली तो उसने छोटे भाई जीवराज को फोन लगाया। लेकिन फोन बंद आया। उसने आखिरी लोकेशन सर्च की तो पता चला कि ट्रक पाली जिले में है। वहां की पुलिस से संपर्क किया और पुलिस को जगह के बारे में जानकारी दी। शनिवार को पुलिस ने ट्रक तलाश लिया लेकिन ट्रक चालक फंदे पर लटका मिला।

हमे एक साथ जलाना…अकेला मत छोड़ देना

मृतक के पास सुसाइड नोट मिला, उसमें लिखा था कि मेरी सोनू मुझे छोड़कर चली गई। हमने हमेशा साथ रहने का वादा किया था। लेकिन अब हमे एक साथ जलाना। अकेला मत छोड़ देना। परिवार ने दोनो का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया है। सोनम के परिवार वालों ने जीवराज के परिवार पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: रूस में बड़ा आतंकी हमला,15 पुलिसकर्मियों समेत 16 की मौत, मुठभेड़ में 6 आतंकवादी भी ढेर

यह भी पढ़ें: 10 हजार के लिए बाहुबली ट्रैक्‍टर प्रतियोगिता में लगा दी जान की बाजी, देखें मौत का लाइव वीडियो

यह भी पढ़ें: सीएम योगी हुए सख्त, 20 दिनों तक बुलडोजर कार्रवाई का शेड्यूल तैयार

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button