Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस

    June 10, 2026

    DU प्रोफेसर हत्याकांड: ‘पूरी प्लानिंग’ के तहत हुआ कत्ल! आरोपियों के घर मिला चौंकाने वाला सामान

    June 9, 2026

    CEIR पोर्टल के माध्यम से 150 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 26 लाख 62 हजार 410 रु

    June 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 19 जून 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 19 जून 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज बुधवार 19 जून को चंद्रमा विशाखा उपरांत अनुराधा नक्षत्र से होते हुए वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में आकर नीच के हो जाएंगे। लेकिन अच्छी बात यह है कि यहां चंद्रमा पर वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल की दृष्टि बनी रहेगी। ऐसे में चंद्रमा का नीच भंग हो जाएगा। साथ ही आज मंगल भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं जिसके स्वामी शुक्र हैं, ऐसे में आज का दिन मिथुन, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगी। बाकी सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    ​मेष राशि

    आज मेष राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा का संचार हो रहा है ऐसे में सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि राशि में बैठे मंगल आपको चुनौतियों से पार निकलने की क्षमता भी प्रदान करेंगे। आपके सामने आज कई नई जिम्मेदारियां होंगी, जिन्हें आपको हिम्मत से पूरा करना होगा। आपके काम आज प्रयास करने पर बनते चले जाएंगे जिससे आत्मसंतोष मिलेगा। साथ ही आपका रुका हुआ धन भी आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को आज थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज शाम को आप अपने दोस्तों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातक आज भाग्यशाली रहेंगे। आपकी राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग आपको बुद्धि कुशलता से लाभ दिलाएगा। आज संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा और मानसिक खुशी मिलेगी। यदि आपने किसी व्यक्ति को पैसा उधार दिया है तो आज वह आपको वापस मिल सकता है। निवेश किया धन बढ़ता हुआ देखकर भी आज आपको खुशी मिलेगी। व्यापार में आज आपको प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहने की जरूरत है, तकनीकी समस्या भी आ सकती है। आज माता के साथ तालमेल बनाकर रखें, किसी बात से माता नाराज हो सकती हैं।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। राशि से दूसरे भाव में शुक्र का संचार और सप्तम में चंद्रमा गोचर आपके लिए लाभ का सृजन कर रहा है। ऐसे में यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है, इसमें भाग्य आपका भरपूर साथ। दिन भर के काम जल्दी निपटाकर आज आप शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपका प्रेम और स्नेह बना रहेगाय़ संतान के भविष्य को लेकर कोई कार्य चल रहा था तो वह आज पूरा हो जाएगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में आज आपको प्रतिष्ठा का लाभ प्राप्त होगा। लव लाइफ के मामले में दिन रोमांटिक रहने वाला है।

    यह भी पढ़ें :  Jharkhand: रात में निकला सांप तो मारकर सो गए, सुबह पिता-पुत्र की हुई मौत, तीनों का किया गया अंतिम संस्कार

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में नीच भंग राजयोग बना रहे हैं। ऐसे में आपकी लव लाइफ और फैमिली लाइफ आज सुखद रहने वाली है। आपके परिवार में विवाह योग्य लड़के-लड़कियों की शादी की बात चल रही है तो इस मामले में सुखद खबर मिलेगी। आज आप शुभ कार्य करने में अपनी रुचि दिखाएंगे। आपके द्वारा लिए गए फैसले भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आपको आज कारोबार में अपेक्षा से बढ़कर लाभ मिलेगा और प्रतिद्वंद्वियों से भी आपको तारीफ मिल सकती है। शाम का समय धर्म-कर्म के कार्यों में व्यतीत होगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि यदि किसी व्यक्ति से आपकी अनबन चल रही है तो वह आज समाप्त हो जाएगी। आपकी राशि से आज चतुर्थ भाव में चंद्रमा का संचार होना आपके लिए शुभ रहेगा। अगर माता की सेहत बीते दिनों सही नहीं चल रही है तो आज उनकी सेहत में सुधार होगा। आज आप अपने लाइफ पार्टनर के लिए कोई गिफ्ट ले सकते हैं। कोई सम्मान या सफलता मिलने से आज आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे परिवार के सदस्य मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आप जो भी काम करेंगे आज उसमें आपको पूरी सफलता मिलने वाली है।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपकी राशि से तीसरे भाव में हो रहा है चंद्रमा का संचार आपके लिए मिश्रित फल देने वाला है। आप आज बड़ों की सेवा और शुभ कार्यों में धन खर्च करेंगे, जिससे आपके मन को शांति और आनंद की अनुभूति होगी। वैवाहिक जीवन में आज आपको संयम से काम लेना होगा, आपका जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज है तो आज उनके साथ रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें, आपके संबंध बेहतर हो जाएंगे। लव लाइफ में आज भरपूर प्यार बना रहेगा। आज मित्रों के घर आने से मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

    यह भी पढ़ें :  जयपुर में आज गिराई जाएगी 45 साल पुरानी नूरानी मस्जिद, 3000 पुलिसकर्मी तैनात, इंटरनेट बंद

    ​तुला राशि

    आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आपकी राशि से दूसरे भाव में हो रहा चंद्रमा का गोचर साथ ही शुक्र का भाग्य भाव में होना आपके लिए सफलता का योग बना रहा है। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। जीवनसाथी से भी आज आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि आज बनी रहेगी। पूर्व में किए किसी काम के लिए आपको तारीफ मिल सकती है और आपका यश बढ सकता है। आर्थिक पक्ष भी आज आपका अनुकूल रहेगा, आपका फंसा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।

    ​वृश्चिक राशि

    आज का दिन वृश्चिक राशि के लिए लाभकारी रहेगा लेकिन इन्हें आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा। आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेना नुकसानदायक हो सकता है। आपके ऊपर आज अचानक से कुछ नए काम की जिम्मेदारी आ सकती है जिसको लेकर भी आज आप चिंतित हो सकते हैं। दोस्तों के साथ आज आपकी मुलाकात हो सकती है, किसी मित्र की मदद से आपको लाभ भी प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आज आपको ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। आज आप दूसरों तक अपनी बात पहुंचाने में सफल रहेंगे और वरिष्ठों से भी आपकी तारीफ मिलेगी। आर्थिक मामलों में आज आपको बड़े निवेश से बचना चाहिए और जिस काम की जानकारी न हो उसमें हाथ नहीं डालना चाहिए।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा ऐसे में इनको आज अपनी आय व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आपकी राशि से आज द्वादश भाव में हो रहा चंद्रमा का संचार किसी गलत निर्णय से आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है इसलिए आपको फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। वैसे आज आर्थिक मामलों में आपको भाग्य लाभ दिला सकता है। अगर आप लोन लेने के लिए प्रयासरत हैं तो इसमें भी आपको सफलता मिलेगी। मित्रों से आपके संबंध सहयोगपूर्ण रहेंगे और आपको इनसे लाभ भी प्राप्त होगा। आपके घर में आज किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन अथवा संयोग बन सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  एसटीएफ जवान की गर्लफ्रेंड ने घर में घुसकर खेला खूनी खेल, चाकुओं से गोदकर पत्नी और बच्चे को उतारा मौत के घाट, बाल- बाल बच गईं दो बेटियां, आरोपिया गिरफ्तार

    ​मकर राशि 

    मकर राशि के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग और साथ प्राप्त होगा। ऐसे में आपको आज कम प्रयास में ही बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके लिए सितारे यह भी कहते हैं कि आपको आज अपना अटका और रुका हुआ धन भी मिल सकता है वहीं दूसरी ओर आज आपका व्यापार भी आपको अच्छा मुनाफा देगा। नौकरी में आज उच्चाधिकारियों से प्रोत्साहन और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है, तो वह भी आज सुलझ जाएगा। शाम के समय आपकी सेहत थोड़ी ढीली हो सकती है इसलिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में आपके सुख सहयोग बना रहेगा।

    कुंभ राशि

    आज कुंभ राशि से दसवें भाव में चंद्रमा का संचार हो रहा है। ऐसे में आज का दिन कुंभ राशि के लिए आर्थिक मामलों में लाभकारी रहेगा। आपको आज अचानक ही कुछ लाभ का मौका मिल सकता है। आपके सितारे यह भी कहते हैं कि यदि आज आपका अपने भाइयों और पड़ोसियों से कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा और आपके रिश्ते मधुर बनेंगे। व्यापार में आज किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद और सहयोग मिलने से आपकी तरक्की होगी। आज घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। ससुराल पक्ष से भी आपको लाभ और सहयोग मिलेगा।

    ​मीन राशि

    मीन राशि से आज भाग्य भाव में हो रहा चंद्रमा का गोचर इनके लिए लाभकारी रहेगा। सितारे कहते हैं कि आज मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आज आप अपने व्यापार को बढाने के लिए कारोबार में और धन लगाने की सोच सकते हैं। निवेश भी आज आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यापार में आपके शत्रु आज आपके प्रभाव के आगे शांत रहेंगे। आपके भाग्य का सितारा चमकेगा और प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति होगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज का शाम का समय आप धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में बिता सकते हैं। वैवाहिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। संतान पक्ष से आपको आज अच्छी खबर मिल सकती है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस

    June 10, 2026

    DU प्रोफेसर हत्याकांड: ‘पूरी प्लानिंग’ के तहत हुआ कत्ल! आरोपियों के घर मिला चौंकाने वाला सामान

    June 9, 2026

    CEIR पोर्टल के माध्यम से 150 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 26 लाख 62 हजार 410 रु

    June 9, 2026

    श्री किशोर चन्द्र पात्र ने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख का किया पदभार ग्रहण

    June 9, 2026

    लोग एक सरकारी नौकरी के लिए तरसते हैं, छत्तीसगढ़ की चारु पांडे ने 23 की आयु में 19 एग्जाम क्रैक किए, आगामी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा ‘गोल्ड मेडल’

    June 9, 2026

    उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत में आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

    June 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,616 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,057 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026908 Views
    Don't Miss

    रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस

    June 10, 2026

    उत्तरप्रदेश अयोध्या/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या से एक बेहद हैरान करने वाला मामला…

    DU प्रोफेसर हत्याकांड: ‘पूरी प्लानिंग’ के तहत हुआ कत्ल! आरोपियों के घर मिला चौंकाने वाला सामान

    June 9, 2026

    CEIR पोर्टल के माध्यम से 150 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 26 लाख 62 हजार 410 रु

    June 9, 2026

    श्री किशोर चन्द्र पात्र ने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख का किया पदभार ग्रहण

    June 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.