Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मुस्लिम लड़के से हिंदू लड़की का निकाह! हाई कोर्ट ने कहा- धर्म परिवर्तन जरूरी, नहीं तो अवैध है शादी
    Featured

    मुस्लिम लड़के से हिंदू लड़की का निकाह! हाई कोर्ट ने कहा- धर्म परिवर्तन जरूरी, नहीं तो अवैध है शादी

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्य प्रदेश
    भोपाल/स्वराज टुडे: धर्मांतरण किए बिना हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़का शादी नहीं कर सकते यह कहते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस जीएस अहलूवालिया की कोर्ट ने धर्मांतरण के बिना हुई शादी को अवैध ठहराया है.

    इस दौरान हाई कोर्ट ने जोड़े द्वारा की गई पुलिस सुरक्षा की मांग की याचिका को भी खारिज कर दिया है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला दिया और कहा कि बिना धर्म बदले हिंदू लड़की मुस्लिम लड़के से शादी नहीं कर सकती.

    मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस जीएस अहलूवालिया की कोर्ट ने मुस्लिम युवक और हिंदू लड़की की शादी से जुड़े मामले में एक अहम फैसला सुनाया है. जिसमें दोनों ने कोर्ट में धर्म परिवर्तन किए बिना शादी को रजिस्टर करने और पुलिस सुरक्षा देने की मांग की थी. कोर्ट ने इस मामले में मुस्लिम पर्सनल एक्ट का हवाला देते हुए बिना धर्मांतरण के शादी को अवैध मानते हुए सुरक्षा देने से इनकार कर दिया और याचिका खारिज कर दी.

    हिंदू संगठनों से मिल रही धमकियां

    हाई कोर्ट में पिछले 7 दिनों से लगातार इस मामले की सुनवाई की जा रही थी. कोर्ट ने सभी पक्षों की पूरी दलील भी सुनी. याचिकाकर्ता मुस्लिम युवक और हिंदू युवती की ओर से अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय ने पैरवी की. अधिवक्ता दिनेश ने बताया कि अनूपपुर के रहने वाले मुस्लिम युवक और हिंदू युवती ने अक्टूबर 2023 में अनूपपुर कलेक्टर के समक्ष शादी के लिए एक आवेदन पेश किया था. जिसमें दोनों ने सोशल मैरिज एक्ट के तहत शादी रजिस्टर करवाने की अपील की थी. लेकिन लगातार हिंदू संगठनों के द्वारा धमकी मिलने और परिवार के विरोध के चलते युवक और युवती शादी नहीं कर पा रहे थे. इसी को लेकर युवक और युवती मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे और परिवार के सदस्यों और हिंदू संगठनों द्वारा धमकाने के आरोप लगाए.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 4 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    कोर्ट ने सुरक्षा देने से किया इनकार

    याचिका के माध्यम से दोनों ने पुलिस की सुरक्षा मुहैया करवाने की अपील की था. कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मुस्लिम पर्सनल लॉ एक्ट के आधार पर बिना धर्मांतरण के हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की शादी को अवैध करार दिया. एक विशेष टिप्पणी के साथ सुरक्षा देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के अनुसार हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के के निकाह के लिए धर्मांतरण करना जरूरी है. लेकिन, इस मामले में लड़की ने धर्मांतरण नहीं किया इसलिए यह शादी वैध नहीं मानी जा सकती.

    पिता ने रखा अपना पक्ष

    इस पूरे मामले की सुनवाई में युवती के पिता ने भी कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा. उन्होंने कोर्ट को बताया कि मुस्लिम लड़का उनकी बेटी का अपहरण करके ले गया है, जिससे समाज में उसकी छवि धूमिल हुई है. इसके साथ ही पिता ने कोर्ट को यह भी बताया कि बेटी घर से सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई थी. बहरहाल कोर्ट ने सुरक्षा देने की याचिका को खारिज करते हुए मामले का निराकरण कर दिया है हालांकि दोनों की शादी को रजिस्टर करने की याचिका पर फिलहाल सुनवाई जारी रहेगी.

    यह भी पढ़ें: गुंडों की दबंगई: लड़की की कहीं और तय हुई शादी तो हथियारों से लैस होकर घर में घुस गए बदमाश, लड़की को सरेआम घसीट कर ले गए, विरोध करने पर पिता और भाई पर भी तलवार से हमला

    यह भी पढ़ें: पुणे कार दुर्घटना में नाबालिग की मां पुलिस जांच के घेरे में, शिवानी अग्रवाल की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

    यह भी पढ़ें :  व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग - अशोक मोदी

    यह भी पढ़ें: अस्पताल है या देह व्यापार का अड्डा ! आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 5 युवतियों समेत आठ लोग

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,218 Views
    Don't Miss

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा के लालूराम कॉलोनी, न्यू बस स्टैंड स्थित शिवाय हॉस्पिटल (Shivay Hospital…

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.