Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    डाबर के इन फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद, FSSAI का ”100% Pure” दावों पर बड़ा एक्शन

    August 4, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई में 12 वाहन जब्त, जिलेभर में खनिज माफियाओं के खिलाफ सख्त शिकंजे से मचा हड़कंप

    August 4, 2026

    कोरबा जिले में संचालित मेडिकल दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गई 70 दिनों से फरार नाबालिग लड़की, प्रेमी के साथ मिलकर की थी पिता और भाई की हत्या
    Featured

    आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गई 70 दिनों से फरार नाबालिग लड़की, प्रेमी के साथ मिलकर की थी पिता और भाई की हत्या

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    जबलपुर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए डबल मर्डर केस में आखिर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. सिविल लाइन स्थित मिलेनियम कालोनी के जघन्य हत्याकांड में फरार नाबालिग लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लड़की की गिरफ्तारी हरिद्वार से की गई है. हालांकि पूरे मामले का मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. फिलहाल पुलिस नाबालिग को जबलपुर लेकर आ रही है उससे आरोपी प्रेमी के बारे में जानकारी ली जाएगी.

    घर में मिली थी खून से सनी दो लाशें

    बीते दिनों सिविल लाइन में रेलवे की मिलेनियम कालोनी में रहने वाले 52 साल के राजकुमार विश्वकर्मा और उनके आठ साल के बेटे तनिष्क की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. पिता राजकुमार और भाई तनिष्क की हत्या के बाद नाबालिग बेटी ने भोपाल में अपनी चचेरी बहन को वाइस मैसेज भेज कर कहा कि पड़ोस में रहने वाले मुकुल ने पापा और भाई को मार दिया है. दोपहर करीब तीन बजे पुलिस आरपीएफ के साथ पहुंची तो घर पर बाहर से ताला लगा था, ताला तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो अंदर का नजारा काफी चौकाने वाला था.

    अदंर किचन में राजकुमार की खून से सनी लाश पड़ी थी. शव पॉलीथिन में बंद था, वहीं फ्रिज में पॉलीथिन के ऊपर चादर में लिपटी तनिष्क की खून से सनी लाश मिली थी. इसके बाद से रेलकर्मी की 17 साल की बेटी अपने 21 साल के बॉयफ्रेंड मुकुल सिंह के साथ फरार हो गई थी.

    गिरफ्तारी से बचने बार-बार बदल रहे थे लोकेशन

    पुलिस को अलग-अलग राज्यों में दोनों की लोकेशन मिली थीं. आरोपी हर बार जगह बदलते रहे, इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का पोस्टर और फोटो कई राज्यों में बांटा और पूछताछ की.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 4 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    धार्मिक स्थानों पर छिपे थे आरोपी

    पुलिस की कई टीमें इस सनसनीखेज मामले की जांच में जुटी थीं. पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि शुरुआती जानकारी में ये बात सामने आई है कि आरोपी मुकुल और नाबालिग लड़की आश्रम, गुरुद्वारों और अन्य धार्मिक स्थानों पर ठिकाना बना रहे थे. हरिद्वार में इसी तरह से एक आश्रम में वह थे जहां एक चौकीदार को मुकुल की शक्ल पोस्टर से मिलती जुलती दिखी.

    चौकीदार ने दी पुलिस को सूचना

    चौकीदार ने तुंरत मामले की जानकारी पुलिस को दी. हरिद्वार में जब दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस जाल बिछा रही थी उस वक्त मुकुल को संदेह हुआ और उसने नाबालिग से कुछ देर में आने की बात कही और वहां से भाग गया. पुलिस मुकुल की अभी खोजबीन कर रही है, इधर नबालिग को जल्द जबलपुर लाकर पुलिस जांच करेगी.

    जिसको लाड़ प्यार से पाल-पोशकर किया बड़ा वही बन गयी जीवन का काल

    कहते हैं कि एक पिता का अपने बेटा के बजाय बेटी से ज्यादा मोह होता है । हर बेटी अपने पिता की सबसे ज्यादा लाडली होती है । मृतक राजकुमार विश्वकर्मा यकीनन अपनी बेटी पर भी भरपूर प्यार लुटाए होंगे । बचपन में लोरी गाकर सुलाए होंगे तो उसे उंगली पकड़कर चलना भी सिखाया होगा । हर पिता की तरह राजकुमार भी अपनी बेटी के सुनहरे भविष्य का सपना जरूर देखे होंगे । लेकिन उस बदनसीब पिता को क्या मालूम था कि उसकी बेटी ही उसके जीवन का काल बन जाएगी । प्रेमी के इश्क में वो इतनी अंधी हो जाएगी कि उसके भीतर एक दरिंदा जाग उठेगा, 8 साल के मासूम भाई जिसे राखी बांधती थी उसका कत्ल करने में भी उसके हाथ नहीं कांपे ।

    यह भी पढ़ें :  Korba: आदतन अपराधी सोमनाथ अग्रवाल एक वर्ष के लिए जिला बदर

    आज हर व्यक्ति के जेहन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर बेटी के प्यार में कहां कमी रह गई जो उसने बड़ी बेरहमी से अपने पिता और भाई को मौत के घाट उतार दिया ।

    यह भी पढ़ें: विदेश में नौकरी का झांसा देकर कैसे साइबर फ्रॉड के धंधे में धकेलता था बॉबी कटारिया ? पीड़ितों ने बताई आपबीती

    यह भी पढ़ें: यूपी में BJP की इस एक गलती से बिगड़ सकता है पूरा खेल…C-Voter के फाउंडर का चौंकाने वाला दावा

    यह भी पढ़ें: 40 लाख करोड़ का पड़ेगा राहुल गांधी का गरीब महिलाओं को प्रतिवर्ष 1 लाख रु देने का वादा! इतनी तो देश की कमाई भी नहीं !

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    डाबर के इन फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद, FSSAI का ”100% Pure” दावों पर बड़ा एक्शन

    August 4, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई में 12 वाहन जब्त, जिलेभर में खनिज माफियाओं के खिलाफ सख्त शिकंजे से मचा हड़कंप

    August 4, 2026

    कोरबा जिले में संचालित मेडिकल दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

    August 4, 2026

    पत्रकारों को धमकी देना लोकतंत्र पर हमला है: ABPSS

    August 4, 2026

    कुपवाड़ा और अनंतनाग में बादल फटने से आई बाढ़, लोलाब में महिला की मौत….लंगनई पुल पर सड़क ब्लॉक, बटकूट पुल भी क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो…

    August 4, 2026

    Health Care: फल ही नहीं पपीते का पत्ता भी है बड़ा लाभदायक… एक पत्ता आपके लीवर, किडनी और हार्ट’ को 70 साल तक बीमार नहीं होने देगा

    August 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,804 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,465 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,160 Views
    Don't Miss

    डाबर के इन फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद, FSSAI का ”100% Pure” दावों पर बड़ा एक्शन

    August 4, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने डाबर इंडिया को उन…

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई में 12 वाहन जब्त, जिलेभर में खनिज माफियाओं के खिलाफ सख्त शिकंजे से मचा हड़कंप

    August 4, 2026

    कोरबा जिले में संचालित मेडिकल दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

    August 4, 2026

    पत्रकारों को धमकी देना लोकतंत्र पर हमला है: ABPSS

    August 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.