Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    रतलाम में अगवा 6 माह के मासूम को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

    June 6, 2026

    कोयला मजदूर सभा एचएमएस के केंद्रीय मंत्री बने गिरिजा साहू, समर्थकों में हर्ष की लहर

    June 6, 2026

    खनिज उड़नदस्ता दल का 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा, 14 वाहन किए जब्त

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महिला दिवस पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल की अनूठी पहल, महिलाओं ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ
    Featured

    महिला दिवस पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल की अनूठी पहल, महिलाओं ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260307 WA0726
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया। शनिवार 7 मार्च को आयोजित इस शिविर में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

    अस्पताल परिसर में आयोजित इस शिविर में महिला मरीजों को निःशुल्क ओपीडी परामर्श प्रदान किया गया। इसके साथ ही महिलाओं की विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांचों पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी गई, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी जांच कराई और स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्राप्त की।

    शिविर के दौरान अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों ने महिलाओं की विस्तृत स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही महिलाओं को यह भी समझाया गया कि परिवार और जिम्मेदारियों के बीच अक्सर महिलाएं अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं, जबकि स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। डॉक्टरों ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया।

    कार्यक्रम के दौरान स्त्री रोग, पोषण, हार्मोनल समस्याएं और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के बारे में भी महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि वे समय रहते अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हो सकें।
    इस अवसर पर अस्पताल में डायलिसिस करा रही महिलाओं के साथ महिला दिवस का भावनात्मक और प्रेरणादायी आयोजन भी किया गया।

    अस्पताल प्रबंधन ने इन महिलाओं के साहस, धैर्य और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को सम्मानित किया। बताया गया कि कई महिलाएं पिछले 4 से 5 वर्षों से नियमित डायलिसिस करा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद वे अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरी मजबूती और हिम्मत के साथ निभा रही हैं।

    यह भी पढ़ें :  रतलाम में अगवा 6 माह के मासूम को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

    अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि ऐसी महिलाएं समाज के लिए हौसले और संघर्ष की जीवंत मिसाल हैं, जिनकी सकारात्मक सोच और जुझारूपन हर किसी को प्रेरित करता है।

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाया जा सके।

    यह भी पढ़ें: कोरबा में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की नई सौगात, शिवाय हॉस्पिटल का हुआ भव्य शुभारंभ

    यह भी पढ़ें: कार्य में लापरवाही बरतने पर 01 राजस्व निरीक्षक एवं 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस

    यह भी पढ़ें: Indian Army Agniveer 2026: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रतलाम में अगवा 6 माह के मासूम को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

    June 6, 2026

    कोयला मजदूर सभा एचएमएस के केंद्रीय मंत्री बने गिरिजा साहू, समर्थकों में हर्ष की लहर

    June 6, 2026

    खनिज उड़नदस्ता दल का 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा, 14 वाहन किए जब्त

    June 6, 2026

    बालको का सामुदायिक विकास कार्य सराहनीय: मंत्री लखन लाल देवांगन ; बालको ने नेहरू नगर में किया सामुदायिक भवन का निर्माण

    June 6, 2026

    समझाने गए रिश्तेदारों पर रिवाल्वर से फायरिंग करने वाले आरोपी दिलेश्वर सिदार एवं उसका साथी सोमदेव सिदार गिरफ्तार

    June 6, 2026

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,599 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,055 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026902 Views
    Don't Miss

    रतलाम में अगवा 6 माह के मासूम को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

    June 6, 2026

    भोपाल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की जावरा औद्योगिक थाना पुलिस ने बड़ी सफलता…

    कोयला मजदूर सभा एचएमएस के केंद्रीय मंत्री बने गिरिजा साहू, समर्थकों में हर्ष की लहर

    June 6, 2026

    खनिज उड़नदस्ता दल का 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा, 14 वाहन किए जब्त

    June 6, 2026

    बालको का सामुदायिक विकास कार्य सराहनीय: मंत्री लखन लाल देवांगन ; बालको ने नेहरू नगर में किया सामुदायिक भवन का निर्माण

    June 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.